Supreme Court : सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया. यहां एक शख्स ने सुबह की कार्यवाही के दौरान CJI बीआर गवई पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की. वह व्यक्ति नारे लगाते हुए देखा गया और सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे तुरंत कोर्टरूम से बाहर ले जाकर हिरासत में ले लिया. इस घटना के कारण कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए बाधित हुई, लेकिन इसके बाद सत्र सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया गया. यह जानकारी livelaw.in की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वकीलों ने भी इस बात की जानकारी दी. वकीलों ने बताया कि
कोर्ट में कार्यवाही के दौरान वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने हिंदुस्तान के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई की ओर कुछ फेंक दिया.
The post Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान CJI बीआर गवई पर कुछ फेंकने की कोशिश, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

