Hot News

The Bengal Files Final Box Office Collection: बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, फुटकर में निपटा बॉक्स ऑफिस सफर

The Bengal Files Final Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टक्कर एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से हुई. शुरुआती रिव्यूज में फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे कमेंट्स जरूर मिले, लेकिन थिएट्रिकल परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.

धीमी शुरुआत के साथ फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस सफर काफी सुस्त रहा. फिल्म को पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख बाजारों में सीमित या देर से रिलीज किया गया, जिससे इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ा और यह फ्लॉप हो गई है, ऐसे में आइए बताते हैं इसका पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

‘द बंगाल फाइल्स’का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने हिंदुस्तान में कुल ₹17.03 करोड़ की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹23.41 करोड़ तक पहुंचा. इस धीमी कमाई के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.

द बंगाल फाइल्स का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दिन कमाई (₹ करोड़)
Day 1 1.75
Day 2 2.25
Day 3 2.75
Day 4 1.15
Day 5 1.35
Day 6 1.00
Day 7 1.00
Day 8 0.60
Day 9 1.15
Day 10 1.10
Day 11 0.40
Day 12 0.50
Day 13 0.46
Day 14 0.30
Day 15 0.15
Day 16 0.28
Day 17 0.29
Day 18 0.08
Day 19 0.09
Day 20 0.07
Day 21 0.05
Day 22 0.03
Day 23 0.05
Day 24 0.04
Day 25 0.02
Day 26 0.03
Day 27 0.04
Day 28- Day 34 0.01
Total (India) ₹17.03 करोड़
Worldwide ₹23.41 करोड़

क्यों पहले मिथुन चक्रवर्ती ने किया था ‘द बंगाल फाइल्स’ का ऑफर रिजेक्ट?

मिथुन चक्रवर्ती ने पहले फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. इसकी वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा था, “विवेक हमेशा मुझे ध्यान में रखकर किरदार लिखता है. जब उसने ‘बंगाल फाइल्स’ के लिए कॉन्टेक्ट किया, तो किरदार सुनकर मैंने मना कर दिया. यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी थी जिसे लोग पागल कहते हैं, जो सड़क पर रहता है और नोआखली की त्रासदी में अपनी जुबान खो देता है. इस किरदार को निभाना बेहद कठिन था चाहे बोलने का तरीका या हाव-भाव, सब कुछ चुनौतीपूर्ण था.”

यह भी पढ़े– Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़ा ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड, 8वें दिन बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट

The post The Bengal Files Final Box Office Collection: बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, फुटकर में निपटा बॉक्स ऑफिस सफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top