Hot News

Tumm Se Tumm Tak छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने वायरल खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Tumm Se Tumm Tak: टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो ‘सहर होने को है’ में उनके को-स्टार पार्थ समथान के साथ मतभेदों की समाचारों ने खूब सुर्खियां बटोरी. शो से ऋषिता के बाहर होने के बाद उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऋषिता जल्द ही टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में नजर आ सकती हैं और वह इस शो में निहारिका चौकसे को रिप्लेस करेंगी. अब खुद निहारिका ने इन समाचारों पर प्रतिक्रिया दी है.

निहारिका चौकसे ने अफवाहों को बताया गलत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट में दावा किया गया था कि निहारिका चौकसे ने किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए ‘तुम से तुम तक’ छोड़ने का फैसला कर लिया है. इसके बाद ऋषिता कोठारी को उनकी जगह लेने की चर्चा शुरू हो गई. इन समाचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए निहारिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इन दावों को गलत बताया. उन्होंने लिखा, “यह पूरी तरह गलत है। मैं कहीं नहीं जा रही हूं.”

‘तुम से तुम तक’ में बनी रहेंगी निहारिका

निहारिका के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिलहाल शो की कास्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है. एक्ट्रेस अभी भी ‘तुम से तुम तक’ का हिस्सा हैं और शो के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई हैं. सीरियल में निहारिका की जोड़ी एक्टर शरद केलकर के साथ बनी है. शो में वह आर्य का किरदार निभा रहे हैं और निहारिका, अनु का रोल प्ले कर रही है. कुछ हफ्ते पहले ही शो में दोनों की शादी का ट्रैक दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: प्रेम ने राही के सामने रखा अल्टीमेटम, फिर हुआ बड़ा फैसला

The post Tumm Se Tumm Tak छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने वायरल समाचारों पर तोड़ी चुप्पी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top