Video : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक की मौत के बाद तरह-तरह की बातें फैल रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं, खासकर स्टेरॉयड को लेकर, क्योंकि वो जिम करते थे और काफी फिट दिखते थे. लेकिन सच्चाई इन अफवाहों से कहीं ज्यादा अलग और दुखद है. मामला उतना सीधा नहीं है जितना लोग समझ रहे हैं, असल कहानी काफी जटिल है.
प्रतीक यादव का इलाज कर रही डॉक्टर ने पूरी जानकारी दी है जो उनका इलाज कुछ सालों से कर रहीं थीं. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें Deep Vein Thrombosis (DVT) की समस्या थी. यह एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर की गहरी नसों में खून के थक्के बन जाते हैं. आमतौर पर इसे दवाइयों से कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन अगर यही थक्का टूटकर खून के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाए, तो Pulmonary Embolism हो जाता है, जो काफी खतरनाक है. ऐसे मामलों में हर मिनट बहुत अहम होता है. DVT वाले मरीजों को ब्लड थिनर दी जाती है और उन्हें लंबे समय तक डॉक्टर की निगरानी में रखा जाता है. डॉक्टर ने कहा कि अभी उनको क्या हुआ ये कह नहीं सकते हैं.
The post Video : क्या हुआ था प्रतीक यादव को? डॉक्टर ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

