Video : डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को “अब तक की सबसे बड़ी समिट” बताया है. दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू की. ट्रंप ने कहा कि उनके और शी के बीच अच्छा रिश्ता है, उनसे मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्हें अपना दोस्त भी बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते अब और बेहतर होंगे. दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वे हाथ मिलाते और एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.
#WATCH US President Donald Trump meets Chinese President Xi Jinping in Beijing.
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/SQre6UpdlQ
— ANI (@ANI) May 14, 2026
ट्रंप ने बीजिंग में बातचीत के दौरान Xi Jinping की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शानदार रिश्ते हैं और आगे ये पहले से भी बेहतर होंगे. ट्रंप ने शी को एक महान देश का महान नेता बताया और कहा कि वे यह बात खुलकर कहते हैं, भले ही अमेरिका में कुछ लोग इसकी आलोचना करते हों.
यह भी पढ़ें : चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं आए शी जिनपिंग
14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत होगी
इससे पहले तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार (13 मई) रात को ट्रंप का स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों नेताओं के बीच 14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत निर्धारित है. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर शी ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया. इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया. ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य प्रशासनी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है.
The post Video : डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ appeared first on Naya Vichar.

