Hot News

VIDEO: ‘भैया को लगा रिस्क है, लेकिन उन्हें नहीं पता था…’, वैभव सूर्यवंशी के कारनामे से ईशान किशन हुए हैरान

Vaibhav Sooryavanshi Bowling: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने गेंद से कमाल कर दिखाया. ईस्ट जोन के लिए स्पोर्ट्सते हुए वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ महज 3 ओवर में 2 विकेट लेकर जीत में बड़ी मदद की. सबसे मजेदार बात यह रही कि कप्तान ईशान किशन ने जब उन्हें बॉलिंग दी तो उन्हें लगा कि यह थोड़ा रिस्की फैसला है.

ईशान किशन को क्यों लगा रिस्क?

बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट जोन के विकेट लगातार नहीं गिर रहे थे. ऐसे में उन्हें 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया.

वैभव ने कहा, “विकेट नहीं गिर रहा था तो मुझे 2-3 ओवर डालने को बोला गया. ईशान भैया को ऐसा लगा कि वह रिस्क लेकर मुझे गेंद दे रहे हैं. लेकिन उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं.”

16 वर्षीय वैभव ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि ज्यादा से ज्यादा तीन ओवर ही गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. इसलिए उन्होंने उन तीन ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: 10 महीने में दूसरी बार नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात, ट्राई सीरीज में जीत से किया आगाज

चार गेंदों में दो विकेट लेकर बदल दिया मैच

वैभव को गेंद तब मिली जब नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में स्कोर 75/5 था. इसके बाद बाएं हाथ के वैभव ने महज चार गेंदों के अंदर दो विकेट निकाल दिए. उन्होंने किशन लिंगदोह को 25 रन और इमलीवाती लेमतूर को 4 रन पर आउट कर दिया. इन दो विकेटों के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन का स्कोर 79 रन पर 7 विकेट हो गया. वैभव ने अपना तीन ओवर का स्पेल 2 विकेट पर सिर्फ 11 रन देकर खत्म किया.

गेंद से योगदान देकर जीता दिल

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बल्ले से सिर्फ 8 रन बना सके थे. ऐसे में गेंद से मिली सफलता उनके लिए खास रही. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज के लिए विकेट लेना उतना ही रोमांचक होता है, जितना किसी गेंदबाज के लिए बल्ले से रन बनाना. ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 467 रन बनाए और नॉर्थ ईस्ट जोन को 111 रन पर समेट दिया. फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई और ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 154 ओवर तक की फील्डिंग, देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर छप गया जर्सी नंबर और नाम

The post VIDEO: ‘भैया को लगा रिस्क है, लेकिन उन्हें नहीं पता था…’, वैभव सूर्यवंशी के कारनामे से ईशान किशन हुए हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top