Hot News

VinFast की नयी इलेक्ट्रिक MPV 7 आज होगी लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी 500KM रेंज

वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast हिंदुस्तान में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने जा रही है. कंपनी आज हिंदुस्तान में अपनी नई VinFast VF MPV 7 लॉन्च करने वाली है. लॉन्च के बाद यह मॉडल VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs के साथ लाइनअप में शामिल होगा और Kia Carens Clavis EV व BYD eMax 7 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा. इस गाड़ी की प्री-बुकिंग 2 अप्रैल से ₹21,000 की टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है. लॉन्च से पहले यहां जानिए इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ.

डायमेंशन और डिजाइन

VinFast VF MPV 7 साइज और सीटिंग के मामले में कंपनी की Limo Green के बराबर है. इसकी लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1872mm और ऊंचाई 1734mm है. हालांकि, यह मॉडल खासतौर पर पर्सनल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें फ्रंट और रियर में इंटीग्रेटेड लाइटिंग, कीलेस एंट्री और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश अपील देते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर में यूजर्स को 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें TPMS, ऑल-डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

VinFast VF MPV 7 में 60.1kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है. इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो करीब 150hp की पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह MPV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है. साथ ही इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स और लो, मीडियम व हाई लेवल के साथ रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढें: Mahindra ने बढ़ाई Thar की कीमत, जानिए कौन सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

The post VinFast की नयी इलेक्ट्रिक MPV 7 आज होगी लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी 500KM रेंज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top