Hot News

कमाई कम है तो क्या हुआ? इनवेस्टमेंट का ये तरीका बना सकता है आपको अमीर  

How to Invest in Mutual Funds: आज के समय में सिर्फ बचत करना काफी नहीं है, बल्कि पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करना भी जरूरी है. ऐसे में म्यूचुअल फंड मिडिल क्लास परिवारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें कम रकम से शुरुआत की जा सकती है और इनवेस्टमेंट को प्रोफेशनल तरीके से मैनेज किया जाता है.

क्या होता है म्यूचुअल फंड?

म्यूचुअल फंड में कई लोगों का पैसा एक जगह जमा किया जाता है. इस पैसे को एक फंड मैनेजर शेयर, बॉन्ड और अन्य इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में लगाता है. इसका उद्देश्य इन्वेस्टर्स को बेहतर रिटर्न दिलाना होता है. इससे उन लोगों को भी इनवेस्टमेंट का मौका मिलता है जिन्हें शेयर बाजार की ज्यादा जानकारी नहीं होती. 

कितने पैसे से शुरुआत कर सकते हैं?

अच्छी बात यह है कि म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. आप मात्र 100 रुपये प्रति माह से भी SIP (Systematic Investment Plan) शुरू कर सकते हैं.

इनवेस्टमेंट का तरीका विशेषता
SIP हर महीने छोटी राशि निवेश
लंपसम एक बार में बड़ी राशि निवेश
ELSS टैक्स बचाने वाला म्यूचुअल फंड

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, नए इन्वेस्टर्स के लिए SIP बेहतर ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है.

म्यूचुअल फंड के फायदे क्या हैं?

म्यूचुअल फंड कई कारणों से इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बन रहे हैं.

प्रमुख फायदे

  • 100 रुपये जैसी छोटी रकम से इनवेस्टमेंट की शुरुआत
  • प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा इनवेस्टमेंट का प्रबंधन
  • अलग-अलग कंपनियों और एसेट्स में इनवेस्टमेंट से जोखिम कम
  • जरूरत पड़ने पर अधिकांश फंड से आसानी से पैसा निकाल सकते हैं
  • ELSS के जरिए आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बचत

ELSS में इनवेस्ट करने पर सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है. साथ ही इसका लॉक-इन पीरियड सिर्फ 3 साल होता है, जो कई अन्य टैक्स सेविंग ऑप्शंस से कम है. 

पहली बार इन्वेस्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

इनवेस्टमेंट शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें समझना बेहद महत्वपूर्ण है. 

इन बातों को न भूलें

  • पहले अपना लक्ष्य तय करें, जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट.
  • अपनी जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार फंड चुनें.
  • फंड मैनेजर का अनुभव और फंड का खर्च (Expense Ratio) जरूर देखें.
  • सारा पैसा एक ही फंड में न लगाएं.
  • KYC प्रक्रिया पूरी रखें. इसके लिए PAN कार्ड और पते का प्रमाण जरूरी होता है.
  • नेट बैंकिंग सक्रिय रखें ताकि इनवेस्टमेंट आसान और सुरक्षित रहे.

क्या मिडिल क्लास परिवारों को इन्वेस्ट करना चाहिए?

यदि आप धीरे-धीरे संपत्ति बनाना चाहते हैं और लंबे समय के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें कम रकम से शुरुआत, प्रोफेशनल प्रबंधन और SIP जैसी सुविधाएं इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए आकर्षक बनाती हैं. 

ये भी पढ़ें: पहली बार भर रहे हैं ITR? इन डॉक्यूमेंट्स के बिना न करें शुरुआत

The post कमाई कम है तो क्या हुआ? इनवेस्टमेंट का ये तरीका बना सकता है आपको अमीर   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top