Hot News

किताब और डिग्री से बढ़ें आगे, इन Skill बेस्ड कोर्स से जल्दी मिलेगी नौकरी 

Skill Based Courses: आज के समय में सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, बल्कि आपके पास कौन सी स्किल है, ये ज्यादा मायने रखता है. कंपनियां ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो काम तुरंत संभाल सकें. इसलिए आजकल स्किल बेस्ड कोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अगर आप भी जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं स्किल बेस्ड कोर्स (Skill Based Courses) क्या-क्या है. 

Skill Based Courses: डिजिटल मार्केटिंग 

आजकल हर छोटी बड़ी कंपनी ऑनलाइन आ रही है. सबको अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए डिजिटल मार्केटर की जरूरत है. इसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग, SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन), गूगल एड्स और कंटेंट राइटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती है. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आप 3 से 6 महीने में सीख सकते हैं और किसी भी एजेंसी में या फ्रीलांसर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं. 

डेटा एनालिटिक्स (Data Analytics)

कंपनियों के पास बहुत सारा डेटा होता है, जिसे समझकर उन्हें फैसले लेने होते हैं. डेटा एनालिस्ट का काम इसी डेटा को आसान भाषा में समझाना है. इसमें Excel (एडवांस), SQL, Tableau और Python सिखाया जाता है. IT, बैंकिंग और ई-कॉमर्स सेक्टर में डेटा एनालिटिक्स की बहुत भारी डिमांड है और सैलरी पैकेज भी शानदार मिलता है. 

ग्राफिक डिजाइनिंग

अगर आपको कलर और क्रिएटिविटी पसंद है, तो यह फील्ड आपके लिए है.  हर ब्रांड को लोगो, सोशल मीडिया पोस्ट और एडवर्टाइजमेंट के लिए डिजाइनर चाहिए. ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद आप घर बैठे विदेश के क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं और अच्छा कमा सकते हैं. ग्राफिक डिजाइनिंग में Adobe Photoshop, Illustrator, Canva और CorelDraw जैसी चीजें सिखाई जाती है. 

 AI और मशीन लर्निंग 

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है. चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे टूल्स के आने के बाद अब उन लोगों की जरूरत बढ़ गई है, जो AI को समझ सकें और उसका यूज कर सकें. इसमें प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग मॉडल्स और डेटा साइंस सिखाया जाता है. 

Skill Based Courses: सही कोर्स कैसे चुनें? 

  • अपनी रुचि को समझें. 
  • कोर्स की डिमांड और स्कोप देखें. 
  • फीस और समय का ध्यान रखें. 
  • ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की क्वालिटी को चेक करें.  

यह भी पढ़ें: क्रिएटिविटी को दें पहचान, फैशन स्टाइलिंग में है मोटी कमाई, देखें करियर ऑप्शन

The post किताब और डिग्री से बढ़ें आगे, इन Skill बेस्ड कोर्स से जल्दी मिलेगी नौकरी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top