Hot News

पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त

Shravani Mela 2026 : राजकीय श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. रविवार से ही कांवरियों की भीड़ ने रफ्तार पकड़ ली. दिन ढलने के साथ कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन ने पहली सोमवारी पर दो लाख से अधिक कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना जतायी है. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आइजी पटेल मयूर कन्हैया लाल और एसपी प्रवीण पुष्कर सुबह से दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश द्वारों, कतार मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिये. 

रविवार को 151621 कांवरियों ने जलार्पण किया 

रविवार को बाबा मंदिर का पट तय समय पर खुला. इसके बाद कांचा जल पूजा और दैनिक सरदारी पूजा के बाद सुबह 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ. पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार रविवार और सोमवार को कूपन व्यवस्था पूरी तरह बंद रखी गयी. इसके स्थान पर नवनिर्मित दोनों ओवरब्रिज का उपयोग सामान्य कतार के संचालन के लिए किया गया. 

ये भी पढ़ें: डिग्री घोटालाः 33 अभ्यर्थियों के नामांकन से परीक्षा पास करने तक की होगी जांच, उच्च शिक्षा विभाग को मिली जिम्मेवारी

ये भी पढ़ें: 234 एकड़ के पहाड़ पर विराजमान मरासिल्ली बाबा करते हैं मनोकामना पूरी, सावन में पहुंचते हैं हजारों शिवभक्त

The post पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top