Hot News

प्रदोष व्रत कब है 28 या 29 अप्रैल, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Pradosh Vrat 2026: वैशाख शुक्ल प्रदोष व्रत बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन शिव पूजा के साथ हनुमान जी की उपासना का विशेष फल मिलेगा. इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होगा, उनके लिए यह व्रत लाभकारी रहेगा. क्योंकि भौम प्रदोष व्रत की पूजा से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव शांत होगा. वैशाख शुक्ल प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ समय…

भौम प्रदोष व्रत 2026

  • वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार की शाम लगभग 7 बजकर 22 मिनट पर
  • वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्त: 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार की शाम लगभग 7 बजकर 32 मिनट पर
  • प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना शास्त्रों में उत्तम बताया गया है.
  • पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल को प्रदोष काल मिल रहा है, इसलिए भौम प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा.

भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2026

  • प्रदोष काल मुहूर्त: 28 अप्रैल की शाम 6 बजकर 22 बजे से रात 9 बजकर 04 मिनट तक
  • पूजा का सर्वोत्तम समय: 28 अप्रैल की शाम 07 बजे से रात 8 बजकर 30 मिनट तक

प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
  • भगवान शिव-पार्वती का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें.
  • पूरे दिन सात्विक रहें और मन को शांत बनाए रखें.
  • प्रदोष काल में पूजा स्थान को साफ और पवित्र करें.
  • शिवलिंग स्थापित कर जल, दूध, दही, शहद से अभिषेक करें.
  • गंगाजल से शुद्धि कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प अर्पित करें.
  • चंदन, अक्षत चढ़ाकर विधिपूर्वक पूजन की तैयारी पूरी करें.
  • घी का दीपक और धूप जलाकर श्रद्धा से पूजा करें.
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र जपें और शिव चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में आरती उतारकर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद बांटें.

भौम प्रदोष व्रत का महत्व

भौम प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है, जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तब इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है, जो मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए विशेष फलदायी माना जाता है, इस व्रत को करने से जीवन की बाधाएं, ऋण, रोग और शत्रु संबंधी कष्ट कम होते हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिव-पार्वती की पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

Also Read: वैशाख पूर्णिमा से वट सावित्री व्रत तक, मई में भक्ति और आस्था का संगम

The post प्रदोष व्रत कब है 28 या 29 अप्रैल, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top