Bihar News: बिहार में रोड, ट्रेन और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. इस बीच अब सफर पानी के रास्ते भी तय किया जा सकेगा. यानी कि अब बिहार में जल मार्ग के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए बिहार के 11 जिलों को चुना गया है. इन 11 जिलों के 21 जगहों पर जल स्टेशन बनाए जायेंगे.
इन दो नदियों के जरिए होगा सफर
पटना से भागलपुर जाना हो या फिर पश्चिम चंपारण जाना हो, इसके लिए जल मार्ग से सफर कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये जल मार्ग गंगा नदी और गंडक नदी के घाट पर बनाया जा रहा है. इसमें से 5 जल स्टेशन पटना जिले में बनाए जायेंगे. दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा को इसके लिए चुना गया है. फिलहाल, बाढ़ और दीघा में जल स्टेशन बनाया जा रहा है.
अब तक कितने जल स्टेशनों का हुआ निर्माण?
जानकारी के मुताबिक, 21 जल स्टेशनों में से 18 जिलों में जल स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं. बाकी के बचे जल स्टेशनों का काम जारी है. जल स्टेशनों के बन जाने से लोगों के पास रोड, ट्रेन और हवाई मार्ग के अलावा जल मार्ग का ऑप्शन भी होगा. इतना ही नहीं, यात्री पानी में सफर का मजा ले सकेंगे. यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं पर्यटन विभाग, जल परिवहन की ओर से दी जाएगी.
इन जिलों में बनाए जा रहे हैं जल स्टेशन
- पटना- दीघा, नकटा दियारा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़
- भागलपुर- सुल्तानगंज, तीनटंगा, बटकेश्वर स्थान, कहलगांव
- भोजपुर- खवासपुर, महोली घाट
- खगड़िया- अगवानी (शाहाबाद)
- वैशाली- कोनहारा घाट और राघोपुर दियारा
- सोनपुर- हरिहरनाथ मंदिर
- पश्चिम चंपारण- आशाराम पटखोली, (बाधना)
- बेगूसराय- सिमरिया घाट
- कटिहार- मनिहारी और कारोगोला
- समस्तीपुर- पत्थर घाट (मोहनपुर)
- मुंगेर
Also Read: पूर्णिया-मधुबनी में आधी रात को गिरे ओले, आज इन 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
The post बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते appeared first on Naya Vichar.

