Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरनेट बंद रहने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

कटिहार घटना के बाद जिला प्रशासन में एतिहात के तौर पर पूरे जिले में रविवार की रात 12 बजे से इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बाधित कर दी. जिसके कारण पूरे जिले के लोगों को सोमवार को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोमवार को जैसे ही लोग सो के जगे कई लोगों को यह पता ही नहीं था कि पूरे जिले में इंटरनेट सेवा प्रशासन ने बाधित करता दी है. लोगों का मोबाइल नहीं चलने से लोग परेशान हो गए एक दूसरे से फोन कर पता लगाने में जुडट गये कि आखिर इंटरनेट उनके मोबाइल में क्यों नहीं चल रहा है. इंटरनेट नहीं चलने की वजह से लोग देश दुनिया से पूरी तरह से कटे रहे. करोड़ों का व्यवसाय हुआ प्रभावित इंटरनेट सेवा पारित रहने की वजह से शहर में करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. हालत यह रही कि लोग एक दूसरे को न राशि भेज पा रहे थे ना किसी से राशि मंगा पा रहे थे. व्यसायियों ने बताया कि हाल के दिनों में अधिकांश लेनदेन इंटरनेट के माध्यम से होता है. इंटरनेट सेवा बंद रहने की वजह से कोई भी पेमेंट नहीं आ सका ना हीं कहीं भेज सके. जिससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. एक अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ से अधिक का नुकसान इंटरनेट सेवा बाधित होने से हुआ है. बैंकों में भी आम दिनों की तुलना में काफी कम लोग पहुंचे. हालांकि बैंकों में इंटरनेट की कोई समस्या नहीं थी. स्टेट बैंक सहित सभी बैंकों में काम तो हुआ पर ग्राहक काफी कम संख्या में पहुंचे. एटीएम में लोगों की भीड़ नहीं थी. हालांकि कई एटीएम में राशि नहीं थी. घटना के दूसरे दिन शहर में बनी रही शांति कटिहार मुहर्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हुए पथराव व झड़प के दूसरे दिन सोमवार को शहर में शांति बनी रही. जिला प्रशासन की ओर से शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों को तैनात किया गया है. शहर के शिव मंदिर चौक, पानी टंकी चौक, झुलनिया चौक, पटेल चौक पर दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा शाहिद चौक पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान पुलिस प्रशासन की लगातार शहर में गस्ती वाहन दौड़ती रही. अन्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी कम रही. शहर में सन्नाटा पसरा रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटरनेट बंद रहने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेल प्रतियोगिता में मवि गोआसी के बच्चों ने मचाया धमाल

हरदा. मवि एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोआसी के बच्चो ने प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम सह स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर स्कूल सहित पंचायत का नाम रौशन किया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार झा ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में मवि और उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोआसी के बच्चो द्वारा लंबी कूद प्रतियोगिता हुई. बालक ग्रुप में एथलेक्टिस रोहन कुमार ,सुंदरम कुमार को प्रथम स्थान, 600 मीटर दौड़ बालक ग्रुप में शिवम् कुमार, क्रिकेट बॉल थ्रो में कोनेन आलम प्रथम,लंबी कूद बालिका ग्रुप से अनिषा कुमारी प्रथम,100 मीटर दौड़ बालक ग्रुप में रौनक कुमार तृतीय,क्रिकेट बॉल थ्रो में मोनू कुमार,800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीतम कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पंचायत का नाम रौशन किया. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हेमकांत मिश्रा के मार्गदर्शन मेंउत्कृष्ट छात्र, छात्राओं ने विद्यालय का मान बढ़ाया. पंचायत के मुखिया सह जिला सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने स्पोर्ट्स कूद में भाग लेने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मवि गोआसी के बच्चों ने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार से सैद्धांतिक परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी सेकंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की परीक्षा आठ जुलाई से शुरू होगी. 15 जुलाई 2025 को समाप्त होगी. कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स होंगे निष्कासित परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा अवधि में स्टूडेंट्स कोई भी मोबाइल फोन,डिजिटल वॉच,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर अंदर नहीं जायेंगे. कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. बीएनएमयू में पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दो सिटिंग में आयोजित होगी. पहली सिटिंग सुबह 10 बजे से एक बजे तक और सेकंड सिटिंग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गये चार परीक्षा केंद्र बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीकों से सम्पन्न कराने के लिए सहरसा व मधेपुरा में दो- दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, आरएम कॉलेज मधेपुरा, आर झा कॉलेज सहरसा को परीक्षा केंद्र बनाया है. पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले ही एडमिट कार्ड यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया. संबंधित स्टूडेंट्स यूजर आइडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम

कदवाप्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों का पर्व मुहर्रम कल देर रात को पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. बताते चलें कि इसे त्याग और बलिदान के पर्व के रूप में मनाया जाता है.पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम का ये पर्व सम्पन्न हुआ.रविवार के दोपहर से ही खलीफा की अगुवाई में कुम्हड़ी, भर्री, परभेली, कुर्सेला, सिकोड़ना, कुजिबना, महम्मदपुर आदि जगहों में जुलूस निकाला गया.जुलूस गांव के खाश खाश लोगों के घर होते हुए चौक चौराहों पर ताजिया के साथ करतब करते हुए रात को करबला के मैदान पहुचा जहाँ विधिवत समापन हुआ.मुस्लिम समुदाय के युवकों एवं बच्चों द्वारा किए गए करतबों ने दर्शकों का दिल जीत लिया.करतब को देखने के लिए स्त्रीओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ देखी गई. मौके पर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी,अंचल पदाधिकारी मयंक आशुतोष आनंद एवं पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में डटे रहे.संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती गई थी.इस मौके पर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही तथा मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएसबी ने 210 पशुओं का किया इलाज

नरपतगंज. 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देशन पर बाह्य सीमा चौकी डुबरबन्ना के कार्य क्षेत्र में सोमवार को स्थित गांव महेशपट्टी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम आयोजन किया गया. पशु चिकित्सा शिविर में डॉ घनश्याम पटेल उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्र के मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया ने सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की. पशुपालकों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया. पशु चिकित्सा शिविर में 43 सीमावर्ती पशुपालक के 210 पशुओं का इलाज किया गया. सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों ने काफी सराहना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएसबी ने 210 पशुओं का किया इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

जलालगढ़. सोमवार को ई किसान भवन जलालगढ़ में कमलेश कुमार मिश्र ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण को लेकर कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा. बिहार राज्य खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में खाद-बीज विक्रेताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पदभार ग्रहण के बाद श्री मिश्र ने कहा कि प्रखंड के वास्तविक किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा. साथ ही कृषि क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक यंत्रो व मशीनीकरण की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने का प्राथमिकता से प्रयास किया जायेगा. उर्वरकों एवं बीज की कालाबाजारी करने वाले विक्रेता पर नजर रहेगी और दोषी विक्रेता पर सख्त कार्रवाई होगी. मौके पर प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. साजिद आलम, कृषि समन्वयक श्रवण कुमार, लेखापाल ज्योतेंद्र ठाकुर, कृषि सलाहकार वरुण कुमार, दिलीप कुमार, रवि सुमन हिंदुस्तानी, सुप्रिया कुमारी, निरंजन झा आदि के साथ ही क्षेत्र के प्रमुख खाद-बीज विक्रेता आनंद मोदी, दिनेश कुमार, प्रीतम कुमार, अवधेश कुमार, मो महफूज, निर्भय सिंह, आदि विक्रेता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

किशनगंज. किशनगंज से शिव भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु सोमवार को अमरनाथ के लिए रवाना हुआ. शहर के लोहरपट्टी मोहल्ले से शिवभक्तों की टोली रवाना हुई. अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. मालूम हो कि हर वर्ष जुलाई माह में भक्तों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना होते हैं. जिले से भी अच्छी खासी संख्या में भक्त रवाना होते है. जत्थे में रवाना होने वाले शिवभक्तों में सूरज कुमार मोदी, रंजन कुमार, विजय कुमार, विजय शंकर, संजय गुप्ता, इंदु कुमारी, पंकज दास, नरेंद्र मोदी, राजकुमार साह आदि श्रद्धालु रवाना हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करें प्रशासन: सांसद

कटिहार. शहर में हुई हिंसा पर अफसोस जाहिर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार हमेशा से ही आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है. शहर में हुई घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि कटिहार उनका संसदीय क्षेत्र रहा है. जिले के लोग हर त्यौहार आपस में मिलकर मनाते है. आपसी सौहार्ट के लिए यह जिला देश भर में प्रसिद्ध है. पर कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति और सौहार्द बनाये रखें. उम्मीद है कि जिला प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेंगे तथा अराजक स्थिति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करें प्रशासन: सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न मामलों में वांछित 10 अपराधियों पर एसपी ने की ईनाम की घोषणा

सहरसा . जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय न महत्वपूर्ण पहल किया है. जिले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने इनाम की घोषणा की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांडों में संलिप्त रहे व वर्षों से फरार चल रहे कुल 10 वांछित अपराधियों की पहचान की गयी है. जिनके ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, संगठित अपराध, पुलिस से मारपीट व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप हैं. इन अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. सूची में बिहरा मकुना निवासी प्रवीण कुमार उर्फ कारी यादव पिता विक्रम यादव पर सहरसा, मधेपुरा, नवहट्टा व बिहरा थानों में हत्या, हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में वांछित है. उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. मधेपुरा ग्वालपाड़ा श्याम वार्ड नंबर 11 निवासी मंजीत ऋषिदेव पिता चमरू ऋषिदेव व घातल ऋषिदेव उर्फ गणेश कुमार पिता गिरजू ऋषिदेव पर डकैती व सशस्त्र अपराध में शामिल होने के आरोप है. उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है. सदर थाना क्षेत्र के हकपाडा निवासी हत्या आरोपित मो मोनाजिर पिता मो इजरायल पर 15 हजार, हत्या आरोपित नवहट्टा पुरुषोत्तमपुर वार्ड नंबर 10 निवासी दीपक यादव पिता रामप्रसाद यादव पर 15 हजार, लूट कांड का आरोपित बनगांव निवासी सुदर्शन खां पिता स्व विशेश्वर खां पर 25 हजार, लूटकांड के आरोपित मधेपुरा मुरलीगंज परमानंदपुर नयानगर वार्ड नंबर 13 निवासी अमरदीप कुमार पिता नित्यानंद यादव पर 25 हजार, हत्या डकैती व पुलिस से मारपीट का आरोपित बैजनाथपुर खजूरी वार्ड नंबर छह निवासी बेचन यादव पिता महेश्वरी यादव पर 25 हजार, हत्या आरोपित गोबरगढा वार्ड नंबर छह निवासी रविंद्र यादव पिता भूपेंद्र यादव पर 15 हजार, हत्या का प्रयास व मारपीट का आरोपित बटराहा वार्ड नंबर 36 निवासी संतोष सिंह पिता अशोक सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है. जिला पुलिस ने इन आरोपितों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 06478-225554,व 8544135617 जारी किया है. जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न मामलों में वांछित 10 अपराधियों पर एसपी ने की ईनाम की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति व सास फरार

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में रविवार की मध्य रात्रि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद पति व सास घर से फरार हो गये. इधर सोमवार की सुबह चचेरे देवर ने इसकी सूचना पुलिस और स्त्री के मायके वालों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि अबतक स्त्री के परिजनों द्वारा इसे लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच में जुट गयी है. बताया गया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ही दुर्गापुर निवासी 29 वर्षीय मधु कुमारी का विवाह 2019 में गोविंदपुर गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी. मामले को लेकर मृतका मधु कुमारी के भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी बहन को एक तीन वर्ष का पुत्र है. शादी के कुछ महीने बाद राहुल दहेज के लिए उसकी बहन मधु को प्रताड़ित करने लगा. मधु ने इसी वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण किया है, जबकि उसका पति राहुल बांका में डीएलएड कर रहा है. मधु घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी. बांका में राहुल का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, घर आने पर उस लड़की से मोबाइल पर घंटों बातचीत करता था, जिसका मधु विरोध करती थी. दो तीन दिन पूर्व इसी बात पर राहुल ने मधु के साथ मारपीट भी की थी, जिसे उसकी बहन ने फोन कर उसे बताया था. जानकारी मिलने पर वह उसके घर आकर समझा-बुझाकर बीमार भांजा यश को लेकर वापस गांव लौट गया. रविवार की रात लगभग 10.30 बजे उसकी बहन ने बेटे की तबीयत के बारे में जानकारी ली थी. वहीं सुबह 6.30 बजे राहुल के चचेरे भाई शुभम ने मोबाइल पर बहन की मौत की सूचना दी. जब वह पहुंचा तो बहन अपने कमरे में फर्श पर मृत पड़ी थी. उसके गले पर निशान भी थे, जिससे पता चलता है कि राहुल ने गला दबाकर मधु की हत्या की और घर से फरार हो गया. वहीं मामले को लेकर राहुल कुमार के चचेरे भाई शुभम ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व भैया भाभी के साथ मारपीट कर रहे थे. सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे घर में जाकर देखा तो मधु भाभी कमरे में बेसुध पड़ी थी. राहुल भी मेरे पीछे कमरे में आया. जब कमरे में जाकर उसने राहुल से कहा कि मधु भाभी मर गयी तो वह घर से बाहर निकल कर चला गया, जिसके बाद इसी सूचना मधु भाभी के परिजनों को दी. वहीं घटना की सूचना पर गोविंदपुर पहुंचे डीएसपी तारापुर सिंधू शेखर सिंह ने कहा कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों द्वारा अबतक कोई आवेदन नहीं दिया है. मामला हत्या का लग रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति व सास फरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top