Hot News

September 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Film: माता सीता यानी दीपिका चिखलिया बनी प्रोड्यूसर, नवरात्रि पर नई भोजपुरी फिल्म ‘बिटिया दुर्गा मईया के’ का ट्रेलर किया रिलीज

Bhojpuri Film: नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा में देवी भक्ति से जुड़ी एक नई फिल्म ‘बिटिया दुर्गा मईया के’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म का ट्रेलर 2 दिन पहले कैप्टन वॉच हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शक लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे लगा रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म की निर्माता रामानंद सागर के ‘रामायण’ की माता सीता यानी दीपिका चिखलिया हैं.  ट्रेलर की कहानी ट्रेलर में फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से ही मां दुर्गा की सच्ची भक्त होती है. शादी के बाद जब वह अपने ससुराल और गांव जाती है तो उसे पता चलता है कि वहां देवी की पूजा तक नहीं होती है. गांव के मंदिर के दरवाजे पर भी ताला लटका दिया गया है. गांव के लोग और प्रधान, देवी भक्ति के खिलाफ खड़े नजर आते हैं. वो लड़की चाहे जितनी कोशिश करे, लोग उसकी आस्था को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं. लेकिन मां दुर्गा अपनी भक्त को कभी अकेला नहीं छोड़ती. हर मुश्किल वक्त में देवी उसके साथ खड़ी रहती हैं. फिल्म के स्टारकास्ट फिल्म का उद्देश्य है कि जब भक्त की आस्था पर कोई चोट करता है तो खुद मां दुर्गा अपने भक्त की रक्षा के लिए सामने आती हैं और अन्याय करने वालों को सबक सिखाती हैं. फिल्म में श्रुति राव, निसार खान, विनोद मिश्रा और नीलम पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे. बता दें, ट्रेलर को अब तक 1.9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. यूट्यूब पर फैंस इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है. किसी ने इसे नवरात्रि का शानदार तोहफा बताया. तो किसी ने इस फिल्म की कहानी को बेहतरीन कहा है. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि में यूट्यूब पर छाया अंजना सिंह का देवी गीत ‘शीतली मईया’, बेटी अदिति ने लिया मां दुर्गा का रूप ये भी पढ़ें: Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, नवरात्रि पर वायरल हुआ ‘माई के चुनरी चढ़वानी’ देवी गीत The post Bhojpuri Film: माता सीता यानी दीपिका चिखलिया बनी प्रोड्यूसर, नवरात्रि पर नई भोजपुरी फिल्म ‘बिटिया दुर्गा मईया के’ का ट्रेलर किया रिलीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa kalratri Vrat Katha: नवरात्रि के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, भय का नाश करेंगी मां कालरात्रि   

Maa kalratri Vrat Katha:  नवरात्रि का सातवें दिन की पूजा मां कालरात्रि के नाम समर्पित है. उन्हें बुराई को खत्म करने वाली देवी माना जाता है. मां कालरात्रि का रूप बहुत भयंकर है, उनका रंग काला है, बाल बिखरे हुए हैं और चार भुजाएं हैं. उनके हाथों में तलवार, लौह अस्त्र, वरदान देने वाली मुद्रा और भय दूर करने वाली मुद्रा दिखाई देती है. वे गधे पर सवार हैं. मान्यता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन से सभी नकारात्मकता और बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं और भक्तों के जीवन में सुरक्षा और शांति आती है. मां कालरात्रि व्रत कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस शुंभ और निशुंभ ने अपने साथी दैत्य चंड, मुंड और रक्तबीज की मदद से देवताओं को पराजित कर दिया था और तीनों लोकों पर अपनी सत्ता स्थापित कर ली थी. इस अराजकता और अत्याचार से त्रस्त होकर इंद्र और अन्य देवताओं ने देवी दुर्गा से प्रार्थना की. तभी माता ने अपने उग्र स्वरूप, देवी चामुंडा, को धारण किया और दुष्टों का संहार किया. विशेष रूप से माता काली ने चंड, मुंड और रक्तबीज का वध कर संपूर्ण जगत में शांति और संतुलन स्थापित किया. मां काली, देवी दुर्गा का सबसे उग्र रूप हैं. उन्हें नकारात्मक शक्तियों और बुरी ऊर्जा का नाश करने वाली देवी माना जाता है। वे अपने भक्तों के जीवन से अंधकार और भय को दूर करती हैं और उन्हें सुरक्षा, साहस और मानसिक शांति प्रदान करती हैं.  मां कालरात्रि की उपासना के लाभ कालरात्रि की उपासना करने से न केवल भूत, प्रेत, दैत्य और राक्षस भयभीत होकर भाग जाते हैं, बल्कि ब्रह्मांड की सारी सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं. उनकी कृपा से ग्रहों की बाधाएं कम हो जाती हैं, अग्नि और जल, जंतु और दुश्मनों के भय से मुक्ति मिलती है. इस प्रकार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के जीवन से सभी प्रकार के भय और नकारात्मकता को दूर कर उन्हें आशा, शक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. मां काली पूजा मंत्र ॐ हूँ ह्रीं हूँ फट् स्वाहा।। ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं कालिके क्लीं श्रीं ह्रीं ऐं।। ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा।। Also Read: Dussehra 2025: इस दशहरा पर जानें रावण के 10 सिरों के पीछे छुपा है ज्ञान और अहंकार का रहस्य, जो सिखाते हैं जीवन के बड़े सबक Disclaimer:यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Maa kalratri Vrat Katha: नवरात्रि के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, भय का नाश करेंगी मां कालरात्रि    appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हमेशा ही मजेदार होता है, क्योंकि इसमें सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स संग जमकर मस्ती करते हैं, कभी-कभी उनकी क्लास भी लगाते हैं, जिसे देशने में दर्शकों को खूब मजा आता है. इस बार का भी वीकेंड काफी स्पेशल होने वाला है, क्योंकि तान्या मित्तल का जन्मदिन है. बिग बॉस सहित भाईजान उन्हें उनकी पसंदीदा मिठाई बकलवा से सरप्राइज देते हैं. तान्या मित्तल का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं सलमान खान और बिग बॉस बिग बॉस 19 वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें सलमान खान उस वक्त हैरान हो जाते हैं, जब क्रू मेंबर्स गिफ्ट्स और बकलवा की प्लेटें सजाते हैं. वह पूछते हैं, “ये सब क्या हो रहा है?” फिर उन्हें याद आता है, “ओह हो! बॉस का जन्मदिन है!” फिर वह तान्या को बताते हैं कि बिग बॉस की टीम ने उनके लिए कुछ स्पेशल भेजा है. इसके तुरंत बाद, अभिषेक बजाज और शहबाज बकलवा की प्लेटें लाते हैं. अभिषेक कहते हैं, “लो भाई, दुबई से बकलवा आया है.” तान्या मित्तल मुस्कुराती हैं और जवाब देती हैं, “मुझे उम्मीद है कि दुबई से ही हो!” तभी सलमान खान कहते हैं, “नहीं, दुबई से थोड़ा सा पहले है.” Bigg Boss 19 PROMO Nehal Ne Utara Tanya Mittal Ka MUKHUTA #WeekendKaVaar #SalmanKhan pic.twitter.com/mWGs6uixnU — BiggBoss24x7 (@BB24x7_) September 26, 2025 नेहल को सलमान खान देंगे एक टास्क इन सबके बाद सलमान खान नेहल को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें तीन कंटेस्टेंट्स का पर्दाफाश करने के लिए कहते हैं, जिनके असली चेहरे उन्होंने सीक्रेट रूम से देखे थे. सलमान ने कहा, “नेहल आज आप तीन चेहरों से नकाब उतारेंगी, जिनका असली चेहरा आपने सीक्रेट रूम में देख लिया था.” इसके बाद नेहल तान्या पर बिग बॉस के घर के अंदर कई मुखौटे पहनने का आरोप लगाती हैं. वह बताती हैं कि अमाल के साथ वह बिल्कुल अलग हैं. यह भी पढ़ें- राहीगिरी फाउंडेशन की डॉक्यूमेंट्री ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सड़क दुर्घटनाओं के विनाशकारी परिणामों को दिखाती है डॉक्यूमेंट्री The post Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में पूजा की बची हुई चीजें फेंकने से बचें, जानें सही इस्तेमाल कैसे करें

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी दुर्गा की पूजा के दौरान इस्तेमाल हुई चीजों को फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए. इन वस्तुओं में विशेष ऊर्जा और पवित्रता होती है, इसलिए उनका सही उपयोग करना शुभ माना जाता है. मां की चुनरी सुरक्षित रखें अगर नवरात्रि में आप मंदिर जाकर माता दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं और वहां आपको मां की चुनरी मिलती है, तो इसे अपने पूजा घर में रख दें. आप इसे अपनी तिजोरी में सुरक्षित रख सकते हैं. यह आगे होने वाली पूजा या किसी शुभ काम में भी इस्तेमाल की जा सकती है. कलश में इस्तेमाल नारियल का सही उपयोग यदि आपने नवरात्रि में कलश स्थापना की है, तो इसमें इस्तेमाल किया गया नारियल बेहद पवित्र माना जाता है. इस नारियल को प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है और इससे मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है. पूजा के जल/गंगाजल का लाभ कलश स्थापना के दौरान इस्तेमाल किए गए जल या गंगाजल को पूजा के बाद घर के हर कोने में छिड़कें. इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. आप चाहें तो इस जल का इस्तेमाल घर के पौधों में भी कर सकते हैं. सिक्कों और पैसों का सही इस्तेमाल पूजा में शामिल पैसों और सिक्कों को मंदिर के किसी पुजारी को दे दें या चाहें तो इन्हें अपनी तिजोरी में रख सकते हैं. यह घर में धन और समृद्धि की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है. फूल-माला का उपयोग नवरात्रि में इस्तेमाल हुए फूल और माला में विशेष शक्तिशाली ऊर्जा होती है. इन्हें कभी भी फेंकने की गलती न करें. इन्हें अपने पूजा घर में रखें. अगर अधिक कुछ न समझ आए, तो इसे मंदिर में किसी पेड़ के नीचे सुरक्षित रख दें. बची हुई बातियों का सही उपयोग पूरी नवरात्रि की पूजा की बची हुई बातियों को इकट्ठा कर लें. अंतिम दिन इसमें लौंग और कपूर डालकर पूरे घर में धूप दिखाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस प्रकार, नवरात्रि के दौरान पूजा की बची हुई वस्तुओं का सही उपयोग करने से घर में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है. The post Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में पूजा की बची हुई चीजें फेंकने से बचें, जानें सही इस्तेमाल कैसे करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा

Bihar Kisan: बिहार के किसानों को हाइटेक बनाया जा रहा है. कई आधुनिक तकनीकें लाई जा रही हैं, जिससे किसानों के समय की बचत हो रही और साथ में उन्हें ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, जहानाबाद में किसानों को पंचायत स्तर पर ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी. ऐसे में जिले में अब आधुनिक तरीके से खेती की जायेगी. ड्रोन से कर सकेंगे दवा और खाद का छिड़काव जहानाबाद में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से पंचायत स्तर पर ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इससे किसानों को यह फायदा हो सकेगा कि किसान खुद कृषि ड्रोन से दवा और खाद का छिड़काव कर पायेंगे. दरअसल, अब तक खेतों में दवा और खाद का छिड़काव करने के लिए किसान 300 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ड्रोन का किराया देते हैं. लेकिन, ट्रेनिंग लेने के बाद उनकी यह दिक्कत दूर होगी और किसान खुद से ही यह काम कर सकेंगे. इस तारीख को शिविर संभावित जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद के पंचायतों में 3 से 18 अक्टूबर तक शिविर से किसानों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जानी है. हालांकि, यह तारीख फिलहाल संभावित है. बिहार में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को ट्रेनिंग दी जायेगी. दरअसल, कृषि विभाग और इफको के माध्यम से लोगों को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है. घंटों का काम होगा मिनटों में किसानों के हित में यह तकनीक बेहद खास मानी जा रही है. यह ड्रोन का विकल्प किसानों के लिए बेहतर माना जा रहा है. जिस काम को करने में अभी किसानों को घंटों समय लगते हैं, उसी काम को कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही उन्हें मेहनत भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी. दरअसल, ड्रोन तकनीक से फसलों का बेहतर प्रबंधन हो पाता है, जिससे फसल की उपज बढ़ती है. किसानों के लिए बेहद फायदेमंद कृषि वैज्ञानिक की माने तो, ड्रोन उड़ान भरने से पहले सॉफ्टवेयर का उपयोग कर खेत का नक्शा बनाया जाता है. इसके साथ ही ड्रोन का रूट और मात्रा इससे बता दिया जाता है, जिसके बाद ड्रोन खुद ही उस रास्ते पर अपना काम करता जाता है. इस तरह से यह तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. Also Read: Bihar Election 2025: आज कटिहार में ओवैसी करेंगे 30 किलोमीटर का रोड शो, अलर्ट मोड पर प्रशासन The post Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

Google: आज जब भी हमें कुछ जानना होता है या किसी सवाल का जवाब ढूंढ़ना होता है तो सबसे पहले हमारे मन में आता है- ‘गूगल कर लेते हैं.’ इसके आने से जिंदगी काफी ज्यादा आसान बन गई है. आज 27 साल गुजरने के बाद, गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन तक सीमित नहीं है. अब ये Gmail, YouTube, Google Maps, Android और Google AI जैसी ढेरों सर्विसेज का एक बड़ा नेटवर्क बन चुका है, और इन सारी चीजों से अब हम काफी ज्यादा जुड़ भी चुके हैं. गूगल के आने के इतने साल बाद भी, आज भी कई लोगों का इसका मतलब और फुल फॉर्म नहीं पता होता है. क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो आइए आज आपको बताते हैं.  Google का मतलब क्या है? गूगल को बनाते समय लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इसका नाम BackRub था. बाद में इसे बदल कर Google कर दिया गया था. लेकिन इसके पीछे भी एक कहानी है. असल में ये नाम “Googol” शब्द से लिया गया है. जिसका मतलब होता है वह नंबर जिसमें 1 के बाद 100 शून्य (Zero) लगे हों. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1920 में अमेरिकी गणितज्ञ एडवर्ड कस्नर के 9 साल के भतीजे मिल्टन सिरोटा ने किया था. शिशु ने सोचा कि इतना बड़ा नंबर एक मजेदार नाम का हकदार है. जब लैरी पेज और उनकी टीम अपनी सर्च इंजन का नाम सोच रहे थे, तो किसी ने “Googol” सुझाया. लैरी ने डोमेन चेक किया, लेकिन टाइपिंग में गलती से “Google” लिख दिया गया. उन्हें ये नाम अच्छा लगा और फिर यही नाम फाइनल हो गया. इसका मतलब ये हुआ की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजनों में से एक का नाम सिर्फ एक टाइपो (गलती से हुई स्पेलिंग) की वजह से पड़ गया. Google का फुल फॉर्म क्या है? गूगल का नाम तो आप रोज लेते, सुनते और इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन इसका पूरा नाम शायद ही किसी को पता हो. अगर आप नहीं जानते तो बता दें, गूगल का फुल फॉर्म है- Global Organization of Oriented Group Language of Earth. इसी को छोटा करके हम सब Google कहते हैं. यह भी पढ़ें: 27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल यह भी पढ़ें: फोन Silent पर हो या चोरी हो जाए, Google Find My Device फीचर मिनटों में लगाएगा पता, जानें कैसे करता है काम The post Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Todays Current Affairs in Hindi: 28 सितंबर 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स

Todays Current Affairs in Hindi 2025: करंट अफेयर्स दुनिया को आकार देने वाली प्रमुख वैश्विक घटनाओं पर प्रकाश डालते हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे वे भविष्य और उसमें अपनी भूमिका के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए तैयार होते हैं. इसलिए यहां 28 सितंबर 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स (Todays Current Affairs in Hindi) दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं. आज के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 सितंबर यानि आज के लिए करंट अफेयर्स (Todays Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं- सीएक्यूएम ने धान की पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं एमपीएससी ने महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर तक स्थगित कर दी रायपुर, छत्तीसगढ़ के पास स्टील प्लांट के ढहने से छह श्रमिकों की मौत, कई घायल दूसरा एससीओ युवा लेखक सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न, डिजिटल युग में रचनात्मकता पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव के साथ व्यापार और उद्योग पर बातचीत की एमआईबी ने डिजिटल रचनाकारों के लिए आधिकारिक मान्यता की संभावना तलाशी, जन समर्थन में भूमिका पर प्रकाश डाला हंगरी ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के उल्लंघन के ज़ेलेंस्की के दावों को खारिज किया ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि ब्रिटिश नागरिकों और स्थायी निवासियों को अनिवार्य डिजिटल पहचान पत्र दिखाना होगा इस सप्ताहांत ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध फिर से लागू होंगे 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जेएलएन, नई दिल्ली में शुरू होगी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प को अनुमति दी 4 अरब डॉलर की विदेशी सहायता रोक दी गई जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत नागालैंड के उपमुख्यमंत्री ने वोखा शहर का दौरा किया लेह जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू होने के कारण पूरे लेह में सुरक्षा व्यवस्था तैनात. यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, PET के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट देखें PDF The post Todays Current Affairs in Hindi: 28 सितंबर 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुसी कार

Amit Shah Security Lapse: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह पटना के एक निजी होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे. जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसी समय अचानक एक फोर-व्हीलर गाड़ी काफिले के रास्ते में आ गई. सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति का तुरंत एहसास किया और चिल्लाकर गाड़ी को सड़क किनारे साइड कराया. इसके बाद ही गृह मंत्री का काफिला सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर पाया. घटना का वीडियो सामने आया है. जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जब देश के गृह मंत्री के आगमन की पूरी जानकारी और अलर्ट पहले से था, तो इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे हुई. पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चाणक्‍य अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक। एयरपोर्ट जाने के रास्‍ते में काफिले के बीच में आई कार।@AmitShahOffice #bjp4india #AmitShah #bihar #BREAKINGNEWS pic.twitter.com/y0rwlemmR7 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 27, 2025 Also Read: Bihar Election 2025: सीमांचल में सियासत का गर्म शनिवार! अररिया में शाह, कटिहार में नीतीश, ओवैसी करेंगे रोड शो The post Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुसी कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 28 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 28 सितंबर की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines 28 September 2025 in Hindi: स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना असेंबली की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 28 सिंतबर की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 September) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (28 September) एजेंसी के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (28 September) इस प्रकार हैं- हिंदुस्तान में फ़िलिस्तीन के राजदूत ने फ़िलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली प्रशासन की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन नागरिकों को शुभकामनाएं दीं आईएमडी ने मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की नारंगी चेतावनी जारी की असम: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनाव जीता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 17 जिलों के कलेक्टरों को संभावित बाढ़ को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए तेलंगाना प्रशासन ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण लागू करने का आदेश जारी किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी प्रशासन राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को कड़ी से कड़ी कार्रवाई से कुचल देगी नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विश्व पर्यटन दिवस पर शुभकामनाएं दीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स से अशांत दुनिया में शांति स्थापना और कूटनीति के संदेश को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का उद्घाटन करेंगे. टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति की एनआईए ने कश्मीर घाटी में हिज़्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी की अचल संपत्ति ज़ब्त की एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए हिंदुस्तानीय रेलवे के साथ सहयोग किया जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत नागालैंड के उपमुख्यमंत्री ने वोखा शहर का दौरा किया लेह जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू होने के कारण पूरे लेह में सुरक्षा व्यवस्था तैनात. टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- हिंदुस्तानीय वायु सेना ने छह दशकों की सेवा के बाद दिग्गज मिग-21 को विदाई दी सीएक्यूएम ने धान की पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं एमपीएससी ने महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर तक स्थगित कर दी रायपुर, छत्तीसगढ़ के पास स्टील प्लांट के ढहने से छह श्रमिकों की मौत, कई घायल दूसरा एससीओ युवा लेखक सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न, डिजिटल युग में रचनात्मकता पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव के साथ व्यापार और उद्योग पर बातचीत की एमआईबी ने डिजिटल रचनाकारों के लिए आधिकारिक मान्यता की संभावना तलाशी, जन समर्थन में भूमिका पर प्रकाश डाला हंगरी ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के उल्लंघन के ज़ेलेंस्की के दावों को खारिज किया ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि ब्रिटिश नागरिकों और स्थायी निवासियों को अनिवार्य डिजिटल पहचान पत्र दिखाना होगा इस सप्ताहांत ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध फिर से लागू होंगे 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जेएलएन, नई दिल्ली में शुरू होगी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प को अनुमति दी 4 अरब डॉलर की विदेशी सहायता रोक दी गई हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के भाषण का तीखा खंडन किया न्यूज़ीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का कहना है कि उनका देश फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है विश्व पर्यटन दिवस 2025: ‘पर्यटन और सतत परिवर्तन’ आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) असफलता का मतलब यह नहीं कि तुम हार गए, इसका मतलब है कि तुमने कुछ नया सीखा है. इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ. The post Today School Assembly News Headlines 28 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 28 सितंबर की समाचार सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rules Change: 1 अक्टूबर से होंगे 5 बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेंशन तक, पड़ेगा इनका असर

Rules Change: अक्टूबर का महीना आने वाला है और इसके साथ ही कई अहम नियम और बदलाव लागू होंगे. इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ सकता है. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आरबीआई रेपो रेट, UPI ट्रांजेक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग नियम और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. आइए जानें 1 अक्टूबर 2025 से होने वाले ये बड़े बदलाव और उनकी अहमियत. RBI रेपो रेट में कटौती की संभावना अक्टूबर महीने में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा सकती है. रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंकों से मिलने वाले लोन पर ब्याज दरें घट सकती हैं. इससे आपका लोन सस्ता होगा और ईएमआई की किस्त भी कम हो जाएगी. यह बदलाव खासतौर पर होम लोन और पर्सनल लोन लेने वाले लोगों के लिए राहत की समाचार हो सकती है. UPI में बड़े बदलाव UPI प्लेटफॉर्म अगले महीने से अपनी पियूटीपी (Peer-to-Peer) सर्विस बंद कर रहा है. इसका मतलब है कि अब आप दोस्तों या रिश्तेदारों से यूपीआई के जरिए उधार नहीं मांग पाएंगे. इसके अलावा, UPI का कलेक्ट या पुल ट्रांजेक्शन फीचर भी बंद किया जाएगा. यह बदलाव डिजिटल लेनदेन को और सुरक्षित बनाने और धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होने की संभावना है. यह कदम खासतौर पर 14 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर के लिए मायने रखता है, जिसकी कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित अन्य शहरों में इसका आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था. साथ ही ATF, सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतें भी संशोधित हो सकती हैं. यह बदलाव आम घरों के रसोई बजट पर सीधे असर डालेगा. रेलवे टिकट बुकिंग में नया नियम रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में धांधली रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया है. अक्टूबर महीने से IRCTC वेबसाइट और ऐप पर टिकट रिजर्वेशन के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका होगा. कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले जैसी रहेगी. यह कदम फर्जी बुकिंग और टिकट स्कैम पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है. NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में बड़ा सुधार नेशनल पेंशन सिस्टम में 1 अक्टूबर से मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) लागू होगा. अब गैर-प्रशासनी कर्मचारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और गिग वर्कर्स एक ही पैन नंबर से कई स्कीमों में निवेश कर सकेंगे. इसका मतलब है कि रिटायरमेंट की योजना बनाना और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. यह बदलाव निवेशकों को अधिक लचीलापन और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन की सुविधा देगा. ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ी निगरानी प्रशासन ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर कड़ी निगरानी लगाने का फैसला किया है. नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को खिलाड़ियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सख्त नियमों का पालन करना होगा. इससे गेमिंग इंडस्ट्री अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी. खिलाड़ियों को इन बदलावों से सुरक्षा मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग में फ्रॉड और धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. Also Read: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत मात्र 8.25 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका The post Rules Change: 1 अक्टूबर से होंगे 5 बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेंशन तक, पड़ेगा इनका असर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top