Hot News

October 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tej Pratap Candidates First list: महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Tej Pratap Candidates First list: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. सोमवार को तेज प्रताप यादव के प्रशासनी आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया. हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद तेज प्रताप यादव शामिल नहीं हुए. महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखिये लिस्ट @TejYadav14 #BiharElections2025 #Bihar #BiharElections #BiharNews pic.twitter.com/inQZvSwybj — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 13, 2025 महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप जनशक्ति जनता दल के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि तेज प्रताप 2015 से लेकर 2020 तक महुआ सीट से RJD के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने उनकी सीट बदली दी थी और उन्हें समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ाया था और तेज प्रताप यहां भी चुनाव जीतने में सफल रहे थे. हालांकि 2025 में जब से लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाला है. तेज प्रताप बगावती तेवर अपनाएं हुए हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी से न सिर्फ खुद को उम्मीदवार घोषित किया. बल्कि अपनी पार्टी से 20 और लोगों को उम्मीदवारों को भी उतारा है. इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, 16 तारीख को करेंगे नामांकन The post Tej Pratap Candidates First list: महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह ने बैलेट व पोस्टल कोषांगों की समीक्षा की, डाक मतपत्र प्रक्रिया को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पदाधिकारी-सह-एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट (डाक मतपत्र) एवं ईटीपीबीएस (ETPBS) कोषांगों की गहन समीक्षा की। बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी (ARO) और संबंधित कोषांगों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एडीएम श्री सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि डाक मतपत्र मतदान प्रणाली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों एवं पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-12 (डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र) समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को आवेदन या मतदान में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया — आवेदन से लेकर प्रेषण तक — पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हर पात्र मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” एडीएम आपदा श्री राजेश कुमार सिंह ने सभी एआरओ को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोटिंग केंद्रों की स्थापना शीघ्रता से पूरी की जाए तथा ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से मतदान करने वाले सेवा मतदाताओं के लिए भी सभी तकनीकी व व्यवस्थागत पहलू सुनिश्चित किए जाएँ। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बैलेट पेपर वितरण और संकलन से जुड़ी कार्यवाहियों में समन्वय और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक चरण पर सतर्कता बरती जाए। बैठक के अंत में एडीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एकजुट होकर कार्य करें और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने में अपनी भूमिका का पूर्ण निर्वहन करें। बैठक में सहयोगी पदाधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित कई सहायक पदाधिकारी मौजूद थे.

समस्तीपुर

इवीएम सुरक्षा पुख्ता, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जितवारपुर स्थित इवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं मशीनों के सुरक्षित भंडारण की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की उपस्थिति में वेयरहाउस को नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार इवीएम का विच्छेदकरण (Segregation) किया गया। इसके उपरांत मशीनों को संबंधित आरओ (Returning Officers) को सुपुर्द किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, तथा सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की जाए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी आरो (ARO) सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

समस्तीपुर

मतदान दल प्रशिक्षण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

संत कबीर महाविद्यालय परिसर में प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संत कबीर महाविद्यालय परिसर व होली मिशन प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री, प्रेजेंटेशन तथा मॉड्यूल के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि “स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी मतदान कर्मी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि निर्वाचन के दिन किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।” उन्होंने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सत्र को अधिक व्यवहारिक बनाते हुए प्रत्येक कर्मी को इवीएम एवं वीवीपैट संचालन की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया जाए। साथ ही उपस्थित मतदान कर्मियों से उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली और मौके पर ही कई बिंदुओं पर समाधान के निर्देश दिए। मौके पर नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग)-सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने सभी कर्मियों से यह भी अपील की कि वे निर्वाचन कार्य को लोकतंत्र के “महायज्ञ” के रूप में लें और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त कुछ इस हाल में थे ऋषभ शेट्टी, BTS फोटोज देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

Kantara Chapter 1: फिल्म निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन-दिनों अपनी फिल्म “कांतारा चैप्टर 1” की सफलता का आनंद ले रहे हैं. मूवी ने हिंदुस्तान में अभी तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं वर्ल्डवाइड यह 600 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. अब कन्नड़ एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. साथ ही कुछ तसवीरें भी शेयर की. ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 के सेट से बीटीएस फोटो की शेयर ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कांतारा चैप्टर 1 के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की. इसमें उनका पैर सूजा हुआ दिखाई दे रहा है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “यह क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की बात है, एक सूजा हुआ पैर, एक थका हुआ शरीर… लेकिन आज क्लाइमेक्स कुछ ऐसा बन गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह अच्छी जा रही है. यह केवल उस एनर्जी के आशीर्वाद से संभव हुआ है. हमारा सपोर्ट करने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद.” View this post on Instagram A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial) ऋषभ शेट्टी की फोटोज देख क्या बोले फैंस ऋषभ शेट्टी की फोटोज पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सर आपकी मेहनत देखकर अच्छा लगा… इतना स्ट्रगल किया, इसलिए फिल्म जबरदस्त लगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी शिद्दत बड़े पर्दे पर झलकी सर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कातांरा चैप्टर 1 लाजवाब थी… क्या सीन थे और बीटीएस फोटो देखकर लगा कि ये क्यों ब्लॉकबस्टर हुई है.” एक्टर ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसमें वह अपनी वाइफ प्रगति शेट्टी और बच्चों के साथ नदी के किनारे आराम करते दिखाई दिए. एक्टर के बैकग्राउंड में कई कुर्सियां लगी हुई है और सभी शांत नेचर का मचा ले रहे हैं. कंतारा: चैप्टर 1 के बारे में ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित कांतारा: चैप्टर 1 का निर्माण विजय किरागंदूर ने प्रतिष्ठित होम्बले फिल्म्स बैनर तले किया है. फिल्म दुनिया भर में 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हुई थी. इसी दिन वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी आई थी. यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड The post Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त कुछ इस हाल में थे ऋषभ शेट्टी, BTS फोटोज देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्गापुर मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, बोलीं सीएम ममता- होगी कड़ी कार्रवाई

Durgapur Medical College molestation Case: दुर्गापुर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज (13 अक्टूबर) दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया ‘दो और गिरफ्तारियां की गई हैं. इसके साथ ही, छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.’ इससे पहले रविवार (12 अक्टूबर) को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था. #WATCH | Durgapur gang rape case | West Bengal Police arrested two more accused and presented them in the Durgapur court today. A total of 5 arrests have been made so far in the case. pic.twitter.com/6HStizz3Ic — ANI (@ANI) October 13, 2025 सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जारी है प्रदर्शन पीड़िता ओडिशा के बालासोर की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक वो शुक्रवार रात वह अपने एक मित्र के साथ रात का खाना खाने के लिए निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.  इसके बाद शनिवार से ही घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है. अस्पताल से लेकर न्यू टाउनशिप थाने के सामने स्त्रीओं की सुरक्षा और घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. कई जगहों पर जोरदार हंगामा किया गया है. रविवार को कोलकाता अभया मंच से 26 सदस्यों का दल अस्पताल पहुंचा और घटना की निंदा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. ‘स्तब्ध करने वाली घटना’- सीएम ममता बनर्जी का रिएक्शन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्तब्ध करने वाली घटना करार दिया है. उन्होने कहा है कि उनकी प्रशासन की ऐसे अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है. अपने बयान में ममता बनर्जी ने स्त्रीओं से देर रात अकेले बाहर नहीं निकलने का आग्रह भी किया. वहीं, उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी दलों और स्त्री अधिकार समूहों ने तीखी आलोचना की है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कम से कम एक टीएमसी का कार्यकर्ता है. इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता देबांशु भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भले ही वह पार्टी कार्यकर्ता हो, लेकिन इसकी सराहना की जानी चाहिए कि टीएमसी अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखती है. अगर यह घटना भाजपा शासित राज्य में हुई होती, तो आरोपी को माला पहनाई जाती.’ पांचों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच भी जारी   इस घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्टिव है. रविवार को दुर्गापुर की पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया. रविवार को कोलकाता से आयी दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर कई नमूने इकट्ठा किए. घटना के 35 घंटे से पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उसके 24 घंटे के अंदर और दो आरोपी को पकड़ लिया. अब तक इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. The post दुर्गापुर मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, बोलीं सीएम ममता- होगी कड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google Cloud CEO बोले: नौकरी नहीं छिनेगा AI, बल्कि करेगा काबिलियत में इजाफा!

Google Cloud CEO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अक्सर डर होता है कि यह लोगों की नौकरियां छीन सकता है. लेकिन Google cloud के CEO थॉमस कुरियन और Google के CEO सुंदर पिचाई इस चिंता को गलत करार देते हैं. उनका कहना है कि AI कर्मचारियों को हटाने के बजाय उनके काम को आसान और ज्यादा प्रभावी बनाता है. Google के उदाहरण से यह साफ दिख रहा है कि AI इंसानों के साथ मिलकर टीम की क्षमता और उत्पादकता बढ़ा रहा है, नई खोज और नवाचार को आगे बढ़ा रहा है. क्या AI नौकरियां खत्म करेगा? Google Cloud के CEO थॉमस कुरियन ने स्पष्ट किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि कर्मचारियों को और अधिक काबिल बनाएगा. उन्होंने कहा कि AI को रिप्लेसमेंट की बजाय मददगार टूल के रूप में देखा जाना चाहिए. कुरियन के अनुसार, AI का उद्देश्य लोगों को हटाना नहीं, बल्कि उनकी क्षमताओं को और बढ़ाना है. कस्टमर एंगेजमेंट सुइट क्या है? कुरियन ने Google की कस्टमर एंगेजमेंट सुइट का उदाहरण दिया जो AI- बेस्ड कस्टमर सर्विस टूल्स का सेट है. शुरुआत में कुछ कंपनियों को डर था कि AI आने से उनके कस्टमर सर्विस एजेंटों की नौकरियां चली जाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. AI ने उन छोटे-छोटे सवालों को उत्तर देना शुरू किया, जिन्हें पहले इंसान ध्यान नहीं दे पाते थे. इसका नतीजा यह हुआ कि कर्मचारियों की संख्या नहीं घटाई गई, बल्कि उनके काम करने का तरीका बेहतर हुआ और कस्टमर सर्विस की गुणवत्ता और भी बढ़ी है. क्या AI ने Google के इंजीनियरों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाई है? Google के CEO सुंदर पिचाई ने भी कहा कि AI ने Google के इंजीनियरों की 10% प्रोडक्टिविटी बढ़ा दी है. AI अब दोहराव वाले कामों को संभालता है, जिससे इंजीनियर ज्यादा क्रिएटिव और रणनीतिक प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे सकते हैं. पिचाई ने यह भी बताया कि Google अगले साल और इंजीनियर को हायर करेगा क्योंकि AI ने काम करने का अवसर और बढ़ा दिया है. Also Read: Rubicon Research IPO: 48 गुना सब्सक्रिप्शन से निवेशक हैरान! AI और इंसान मिलकर नई खोज और विकास को कैसे बढ़ा रहे हैं? Alphabet की हाल की अर्निंग कॉल में, पिचाई ने बताया कि अब Google का 30% नया कोड AI से बनाया जा रहा है, जो अक्टूबर में 25% था. उन्होंने कहा कि इसका मतलब कर्मचारी कम होना नहीं है, बल्कि एक ज्यादा काबिल और कुशल टीम है, जहां इंसान और AI मिलकर नई खोज और विकास को आगे बढ़ा रहे हैं. Also Read: PM Kisan: किसानों का इंतजार जारी, आखिर कब तक मिलेगी 21वीं किस्त ? The post Google Cloud CEO बोले: नौकरी नहीं छिनेगा AI, बल्कि करेगा काबिलियत में इजाफा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आई और अब रिलीज के 12 दिन में ही ब्लॉकबस्टर सेंसेशन बन चुकी है. दर्शकों और क्रिटिक्स को फिल्म की कहानी, लोककथाओं का जादू और शानदार विजुअल इफेक्ट्स खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस पौराणिक एक्शन-ड्रामा ने सैयारा और कुली समेत 2025 की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ा और साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई. अब इसके अचीवमेंट में दो और रिकार्ड्स शामिल हो गए हैं. दरअसल, फिल्म ने सलमान खान और प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के हिंदुस्तानीय लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं. बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा और रिकॉर्ड फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन हिंदुस्तान में शाम 5 बजे तक 442.84 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. इस कमाई के साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ (421 करोड़) और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस सफलता के साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म अब हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, यह अब भी छावा, एनिमल, पठान और जवान जैसी बड़ी फिल्मों से पीछे हैं, लेकिन अगर वर्ड ऑफ माउथ आगे भी शानदार रहता है तो यह जरूर एक जबरदस्त उपलब्धि हासिल कर सकती है. फिल्म की खासियत ‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक पौराणिक पीरियड ड्रामा है, जिसे होम्बले फिल्म्स ने बनाया है. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है, जिनमें कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी शामिल हैं. यह फिल्म 2022 की सुपरहिट ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो कदंब वंश की कहानी पर आधारित है. यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, रजनीकांत-प्रभास की बड़ी फिल्मों को पलभर में डुबाया The post Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Chirag Paswan: लोजपा (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके काम से खुश नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया. रविशंकर सिंह ने अब सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि वे 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. अकेले लड़ेंगे चुनाव रविशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और जनता के लिए ईमानदारी से काम किया. लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके काम की कद्र नहीं की. उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं और अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे. अशोक ने बताया कि उनके साथ कई समर्थक और कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ चुके हैं और अब वे सब मिलकर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. 29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन@iChiragPaswan #BiharElections2025 #Bihar #NDASeatSharing #NDA4Bihar #NDABihar pic.twitter.com/55MChhYVle — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 13, 2025 पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप रविशंकर सिंह ने कहा कि लोजपा (रा) में मेहनती कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है और टिकट देने में पारदर्शिता की कमी है. उन्होंने कहा कि पार्टी में अब केवल कुछ खास लोगों की ही सुनी जाती है. जमीनी स्तर पर मेहनत करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है. इस वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि सूर्यगढ़ा के लोग उन्हें लंबे समय से जानते हैं और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए हैं। उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें जनता की आवाज बनेंगे- अशोक रविशंकर सिंह ने कहा कि वे अब किसी पार्टी के सहारे नहीं, बल्कि जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरेंगे. जनता मेरे साथ खड़ी होगी क्योंकि मैंने हमेशा लोगों की आवाज बनने का काम किया है. चिराग पासवान की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. गठबंधन में उन्हें जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से ज्यादा सीटें मिली हैं. इसे भी पढ़ें: जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में गई कौन-कौन सीट, देखिए नाम The post 29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन कर रहा खटर-पटर की आवाज? जान लीजिए वजहें वरना देना पड़ेगा भारी रिपेयर खर्च

Washing Machine: वॉशिंग मशीन अब हर घर की सबसे जरूरी चीजों में से एक बन चुका है. यह न सिर्फ कपड़े जल्दी धोता और सूखता है बल्कि समय और मेहनत दोनों की भी बचत करता है. लेकिन आपने कई बार नोटिस किया होगा कि मशीन चलते समय ये अजीब-अजीब आवाजें करने लगता है, जो काफी परेशान करता है. अगर आपके भी मशीन से खड़खड़ाहट, गड़गड़ाहट या तेज आवाज आ रही है, तो इसके कुछ पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. लेकिन टेंशन की बात नहीं है क्यूंकि आप इसका हल आसानी से निकाल सकते हैं. अगर समय रहते आपने इसे ठीक नहीं किया तो मशीन को नुकसान भी हो सकता है. तो आइए जानते हैं 5 आम वजहें और उनके आसान उपाए. मशीन में कपड़े इधर-उधर रख देना अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में कपड़े सही तरीके से नहीं रखे गए हैं, तो ड्र्रम झटके खाने लगता है. स्पिन के दौरान मशीन जोर से हिलती है या झटके देती है, तो इसका मतलब है कि कपड़ों का बैलेंस सही नहीं है. ऐसा होने पर कपड़ों को बराबर तरीके से डालें और भारी व हल्के कपड़ों को एक साथ न रखें. जेब में रखी चीजें अगर आपकी जेब में सिक्के, चाबी या बटन जैसे छोटे सामान रह जाएं, तो वो वॉशिंग मशीन (Washing Machine) के ड्रम या पंप में जाकर अटक सकते हैं और खटखटाने या टकराने जैसी आवाजें पैदा कर सकते हैं.  इसलिए कपड़ों को मशीन में डालने से पहले हमेशा जेबें खाली करके अच्छे से चेक कर लें. बियरिंग्स ढीली या खराब होना  वॉशिंग मशीन के ड्रम के किनारों पर लगी बियरिंग्स समय के साथ घिस जाती हैं या ढीली पड़ जाती हैं. अगर मशीन चलाते समय अंदर से घरघराहट या तेज आवाज आने लगे, तो समझिए दिक्कत बियरिंग में ही है. इसे खुद ठीक करने की कोशिश न करें. किसी एक्सपर्ट टेक्निशियन को बुलाकर बियरिंग बदलवा दें. पंप या मोटर की दिक्कत  अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) का ड्रेन पंप या मोटर खराब हो जाए, तो मशीन से तेज गड़गड़ाहट या खड़खड़ाहट जैसी आवाज आने लगती है. ऐसा हो तो मशीन का ढक्कन खोलकर पंप या मोटर को चेक करें. अगर खराबी मिले, तो उसे रिपेयर या चेंज करवा लें. मशीन का गलत बैलेंस अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) समतल जगह पर नहीं रखी गई है, तो स्पिन करते समय वह हिलने और आवाज करने लगता है. कोशिस करें कि मशीन को समतल सतह पर रखकर उसके पैरों का बैलेंस ठीक करें. यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन का वो हिस्सा जो बना रहा आपके कपड़े को बदबूदार, जानें उसे साफ करने के असरदार तरीका The post कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन कर रहा खटर-पटर की आवाज? जान लीजिए वजहें वरना देना पड़ेगा भारी रिपेयर खर्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top