Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4500 साल पुराने पिरामिड में मिला बड़ा राज! अंदर मिले दो ‘खाली कमरे’, क्या यहां था सीक्रेट एंट्रेंस?

Menkaure Pyramid Discovery: गीजा के तीन प्रमुख पिरामिडों में सबसे छोटा है मेनकौरे पिरामिड, लेकिन रहस्य और उत्सुकता के मामले में यह सबसे बड़ा साबित हो रहा है. वैज्ञानिकों ने पिरामिड के अंदर दो छुपी हुई ‘खाली जगहों’ (voids) का पता लगाया है, जो एक ऐसे गुप्त प्रवेश द्वार की ओर इशारा कर सकती हैं, जिसकी खोज विशेषज्ञ वर्षों से कर रहे हैं. लगभग 4500 साल पहले (लगभग 2510 ईसा पूर्व) चौथे राजवंश के दौरान बनाया गया यह पिरामिड, राजा मेनकौरे की समाधि माना जाता है. Menkaure Pyramid Discovery: स्कैन तकनीक से खुला राज यह खोज Scan Pyramids Project के तहत हुई, जिसमें काहिरा यूनिवर्सिटी और जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिक (TUM) के शोधकर्ता शामिल हैं. टीम ने पिरामिड के अंदर झांकने के लिए तीन आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जियो-रडार, अल्ट्रासाउंड और इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस टोमोग्राफी. बिना पिरामिड को नुकसान पहुंचाए की गई इस स्कैनिंग में दो हवा भरी खाली जगहों का पता चला. पहली खाली जगह लगभग 4.6 फीट गहरी, 3.2 फीट ऊंची और 4.9 फीट चौड़ी है. दूसरी जगह 3.7 फीट गहरी, 3 फीट ऊंची और 2.3 फीट चौड़ी है. TUM के प्रोफेसर क्रिश्चियन ग्रॉसे के अनुसार, बिना ड्रिल किए इतनी सटीक जानकारी मिलना मिस्र की पुरातत्व रिसर्च में एक मील का पत्थर है. उन्होंने कहा, “पिछले साल खुफू पिरामिड में एक नया कक्ष मिला था, और यह खोज एक और बड़ी उपलब्धि है. मिस्र के पिरामिड अभी भी कई रहस्य समेटे हुए हैं.” Menkaure Pyramid Discovery: ग्रेनाइट दीवार के पास मिला संकेत दोनों खाली जगहें पिरामिड के पूर्वी हिस्से में मिली हैं. वहीं पर 13 फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी एक दीवार है, जो बेहद चिकने और सुंदर ग्रेनाइट ब्लॉक्स से बनी है. ऐसे फिनिशिंग वाले ग्रेनाइट ब्लॉक अब तक केवल पिरामिड के मुख्य प्रवेश (उत्तरी हिस्से) पर पाए गए थे. इससे यह शक और गहरा हो जाता है कि इस पूर्वी हिस्से में कोई छुपा हुआ रास्ता हो सकता है.2019 में शोधकर्ता स्टीन वैन डेन होवन ने सुझाव दिया था कि इस पिरामिड में एक दूसरा गुप्त प्रवेश द्वार भी हो सकता है. नई खोज उनके दावे को और मजबूती देती है. क्या यह रास्ता किसी छिपी सुरंग या वस्तु तक जाता है? वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खाली जगहें किसी गुप्त मार्ग, बंद सुरंग, या सदियों से सील किसी प्राचीन वस्तु (artefacts) तक पहुंचने का सुराग हो सकती हैं. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि मेनकौरे पिरामिड में केवल एक ही नहीं, बल्कि दो प्रवेश द्वार हो सकते हैं एक जो आज दिखता है, और दूसरा जिसे हजारों साल पहले बंद कर दिया गया था. मिस्र के Ministry of Antiquities ने बताया है कि आने वाले महीनों में इन खाली जगहों की और जांच की जाएगी. इसके लिए रोबोटिक ड्रोन और फाइबर-ऑप्टिक कैमरे पिरामिड के भीतर भेजे जाएंगे, ताकि बिना पत्थर हटाए इन जगहों के अंदर की स्पष्ट तस्वीर मिल सके. ये भी पढ़ें: दुश्मन की मिसाइलें लॉन्च होते ही पहुंचेगीं यमराज के द्वार! अमेरिका ने किया Golden Dome सिस्टम का टेस्ट तय; ड्रैगन पर क्या पड़ेगा भारी? ब्रिटेन के लिए बड़ा झटका! चीन बना रहा सुपरसोनिक फाइटर पायलटों के लिए सुरक्षित कॉकपिट, हादसे में भी रहेगा जिंदा The post 4500 साल पुराने पिरामिड में मिला बड़ा राज! अंदर मिले दो ‘खाली कमरे’, क्या यहां था सीक्रेट एंट्रेंस? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Special kahwa Recipe: चाय नहीं, कहवा है सर्दियों का असली हीरो, जानिए बनाने का तरीका

Winter Special kahwa Recipe: सर्दियों में हर किसी को कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो कि पूरे शरीर में गर्माहट भर दे. सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और दिन की शुरुआत ताज़गी से करने के लिए कश्मीरी कहवा से बेहतर कुछ नहीं होता है. यह पारंपरिक ड्रिंक हरी चाय की पत्तियों, केसर, दालचीनी, इलायची और बादाम के स्वाद से तैयार की जाती है. इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही मन को सुकून देते हैं. कहवा न सिर्फ ठंड में शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और थकान मिटाने में भी मदद करता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कैसे आप कश्मीरी कहवा घर पर बना सकते हैं.  कहवा बनाने के लिए कौन- कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है? सामग्री : 2 कप पानी 1 छोटा चम्मच ग्रीन टी 2–3 केसर के धागे 2–3 इलायची 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी 3–4 बादाम (कतरकर) 1 छोटा चम्मच शहद या गुड़ (स्वादानुसार) घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं कश्मीरी कहवा? एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें. उसमें दालचीनी, इलायची और केसर डालें. इसे 2–3 मिनट तक उबालें ताकि फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. अब ग्रीन टी डालें और गैस बंद करके 2 मिनट ढककर रखें. छान लें और कप में डालें. ऊपर से कटे बादाम और शहद मिलाकर गरमागरम परोसें. क्या कहवा में दूध डाला जा सकता है? पारंपरिक कश्मीरी कहवा में दूध नहीं डाला जाता. यह बिना दूध की हर्बल चाय होती है. हालांकि अगर आप चाहें तो थोड़ा दूध मिलाकर एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं. कहवा कब पीना अच्छा होता है? सर्दियों में सुबह उठने के बाद या शाम के समय कहवा पीना सबसे अच्छा रहता है. यह शरीर को एनर्जी देता है और ठंडक को दूर करता है. क्या आप कहवा रोज पी सकते हैं? हां, बिल्कुल. आप दिन में 1–2 कप कहवा पी सकते हैं. यह पूरी तरह से नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक है. यह भी पढ़ें: Winter Special Aloo Matar Ki Sabji: मेहमानों को परोसे गर्मागर्म आलू मटर की सब्जी, सर्दियों का स्वाद और सेहत एक साथ यह भी पढ़ें: Winter Fruits In India: सर्दियों में खाएं ये 10 फल, रहेंगे पूरे मौसम फिट और एनर्जेटिक यह भी पढ़ें: Egg Roll Recipe Street Style: मिनटों में तैयार करें मार्केट जैसा एग रोल, बिना किसी झंझट के The post Winter Special kahwa Recipe: चाय नहीं, कहवा है सर्दियों का असली हीरो, जानिए बनाने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Side Effects of Taking Hot Water Bath: रोजाना गर्म पानी से नहाना हो सकता है हानिकारक, जानिए कैसे

Side Effects of Taking Hot Water Bath: सर्दियों में नहाने के लिए लोग गर्म पानी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. दिनभर की थकान और काम के बाद गर्म पानी से नहाने से शरीर और मांशपेशियों को तुरंत आराम मिलता है जिस वजह से ज्यादातर लोग हर मौसम में गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा की ऊपरी परत खराब हो सकती है और स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस पूरी तरह बिगड़ जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किन लोगों के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है.  गर्म पानी से नहाने के क्या नुकसान होते हैं? गर्म पानी से नहाने से त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं. गर्म पानी त्वचा के ऊपरी सतह को पूरी तरह डैमेज कर देता है जिससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है. इसी के साथ पानी की गरमाहट त्वचा को रूखा बना देती है. ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और नमी के कारण चेहरे पर पिंपल, फोड़े और फुंसी होने की संभावना बढ़ जाती है.  यह त्वचा की पोर्स को बड़ा कर देता है जिससे गंदगी, मैल और धूल जाकर त्वचा पर जम जाती है.  गर्म पानी से नहाने से ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ता है जिस वजह से हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए. यह भी पढ़ें: Health Benefits: सिर्फ पाचन ही नहीं, रोजाना खाली पेट गर्म पानी पीने से मिलेंगे कई सारे फायदे, जानें यहां किन लोगों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए? जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए. आप चाहे तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए. दरअसल गरम पानी से नहाने से शरीर का तापमान एकदम से बढ़ जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर डालता है.  क्या गर्म पानी से बाल धोना अच्छा होता है?  नहीं, गर्म पानी की बजाय आप बाल धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा रूखे हैं और आप से परेशान रहते हैं तो आप ठंडे या सामान्य पानी से ही बाल धोएं. गर्म पानी से बाल धोने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है. गर्म पानी से नहाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? हमेशा नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. हर बार गुनगुने गर्म पानी से ही नहाएं. बाल धोते समय ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें या फिर हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं. ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए. नहाने के बाद शरीर पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.  यह भी पढ़ें: Kesar Milk Benefits: सर्दियों में रोजाना पीएं केसर वाला दूध, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे यह भी पढ़ें: Soaked Almond Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें इनके बारे में यह भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefits: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल The post Side Effects of Taking Hot Water Bath: रोजाना गर्म पानी से नहाना हो सकता है हानिकारक, जानिए कैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Alert: शीतलहर का अलर्ट, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड

Weather Alert : दिल्ली में ठंड बढ़ रही है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम होने के साथ इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. सुबह में हल्की धुंध नजर आएगी लेकिन दिन में आसमान साफ हो जाएगा. कुछ इसी तरह का मौसम 12 नवंबर को नजर आ सकता है. कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट श्रीनगर में इस मौसम की पहली रात तापमान शून्य से नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग ने 15 नवंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है. राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा. फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 6.8 डिग्री और नागौर में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी मध्य प्रदेश के अलावा यहां चल सकती है शीतलहर मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं 10 से 14 नवंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 11-12 नवंबर को झारखंड और ओडिशा में, जबकि 13-14 नवंबर को विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रह सकती है. The post Weather Alert: शीतलहर का अलर्ट, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara Chapter 1 Box Office: ओटीटी पर आने के बाद भी नहीं थमी कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार, 39वें दिन कलेक्शन ने सबको किया हैरान

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे. फिल्म की कहानी, एक्टिंग और दमदार वीएफएक्स ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. शुरुआती दिनों में मूवी ने बहुत तेजी से कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 800 से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म का हिस्सा जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी हैं. मूवी ओटीटी पर रिलीज हो गई है, लेकिन फिल्म की कमाई जारी है. छठे वीकेंड पर मूवी की कुल कमाई आपको बताते हैं. कांतारा चैप्टर 1 ने 39वें दिन कितना कमाया? Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने 39वें दिन हिंदी वर्जन से 1.14 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.53 करोड़, तेलुगु वर्जन से 0.01 करोड़, तमिल वर्जन से 0.09 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन से 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई अब 618.78 करोड़ रुपये हो गई है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 847.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जानें कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन Week 1 Total Collection: 337.4 करोड़ Week 2 Total Collection: 147.85 करोड़ Week 3 Total Collection: 78.85 करोड़ Week 4 Total Collection: 37.6 करोड़ Week 5 Total Collection: 4.95 करोड़ 39वें दिन तक कुल कलेक्शन: 618.78 करोड़ कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर क्या बोले ऋषभ शेट्टी? कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में जश्न मनाया था. उन्होंने दर्शकों से मिले इतने प्यार पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “कांतारा चैप्टर 1 का सफर यादगार रहा है. हम जश्न मनाने के लिए एक टीम के रूप में इकट्ठा हुए थे, लेकिन यह जीत असल में आप दर्शकों की है. इस ऐतिहासिक सफर के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं और तहे दिल से शुक्रगुजार हैं. हमने इस काम में अपना दिल लगा दिया था, लेकिन आपका अपार प्यार ही वो नियति बन गया जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया. इस फिल्म को एक लीजेंड बनाने के लिए तहे दिल से शुक्रिया. यह भी पढ़ें– Thamma Box Office Record: रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, सलमान खान की इस मूवी को छोड़ा पीछे, 20 दिनों का कलेक्शन चौंकाने वाला The post Kantara Chapter 1 Box Office: ओटीटी पर आने के बाद भी नहीं थमी कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार, 39वें दिन कलेक्शन ने सबको किया हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस

New Aadhaar App Launched: अगर आपको अपना आधार कार्ड हर जगह लेकर जाना पड़ता है, तो आप को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने अपना नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है. इसकी जानकारी UIDAI ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट में पोस्ट के जरिए दी है. ऐसे में अब इस नये ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड स्मार्टफोन में डिजिटल और सेफ तरीके से रख सकते हैं. साथ ही आप किसी को भी अपना आधार कार्ड आसानी से शेयर भी कर सकते हैं. यह ऐप Android यूजर्स के लिए Google Play और iOS यूजर्स के ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं डिटेल्स में इस नये ऐप के फीचर्स के बारे में. Experience a smarter way to carry your digital identity!The new Aadhaar App offers enhanced security, easy access, and a completely paperless experience — anytime, anywhere. Download now!Android: https://t.co/f6QEuG8cs0iOS: https://t.co/RUuBvLwvsQ#Aadhaar #UIDAI… pic.twitter.com/gOwI6jH6Lu — Aadhaar (@UIDAI) November 9, 2025 क्या है नया आधार ऐप? UIDAI का नया आधार ऐप एक ऐसी जगह है, जहां आप अपना आधार कार्ड स्टोर कर सकते हैं, दिखा सकते हैं और सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं. UIDAI ने इस नये आधार ऐप को इसलिए लॉन्च किया है, ताकि आधार यूजर्स को हर जगह अपने साथ अपने आधार की फिजिकल कॉपी लेकर घूमना न पड़ें. इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी और सुरक्षित तरीके से अपने आधार को अपने साथ लेकर घूम सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप के जरिए यूजर्स न सिर्फ अपने आधार को डिजिटली शेयर कर सकेंगे, बल्कि अपने QR-कोड के जरिए चेहरे को आसानी से स्कैन कर आधार वेरिफिकेशन का काम भी कर सकेंगे. नये आधार ऐप में क्या मिलेंगे फीचर्स? इस ऐप की सबसे जरूरी और खास फीचर है, कि अब आपको अपना आधार कहीं भी लेकर जन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके फोन में ही सुरक्षित और डिजिटली तरीके से आपका आधार आपके साथ रहेगा. इस ऐप के जरिए आप अपने आधार को QR कोड के रूप में डिजिटल रूप से शेयर कर सकेंगे. आधार शेयरिंग के दौरान आपको ऑप्शन भी दिया जाएगा, कि आप जिसके साथ अपना आधार शेयर कर रहे हैं, उसे आपको अपनी कितनी और कौन सी जानकारी शेयर करनी है. अगर आप को लगता है कि आपको अपनी कुछ जानकारी सामने वाले के साथ शेयर नहीं करना है, तो उसे आप प्राइवेट रख सकते हैं. इस ऐप में आपको फेस आईडी टेक्नोलॉजी की भी खासियत मिलेगी, जिससे आप अपने चेहरे को स्कैन कर अपना आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे. खास बात तो यह है, कि इसके लिए आपको किसी तरह की OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस ऐप में आपको बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक भी मिलेगा. ऐसे में आप इसे लॉक कर भी रख सकते हैं, ताकि कोई और इसका इस्तेमाल न कर सकें. आप इस ऐप के जरिए ये भी चेक कर सकते हैं, कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां और कब किया गया है. इस एक ऐप में आप अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को भी स्टोर कर सकते हैं. कैसे करें ऐप का इस्तेमाल? इस नये आधार ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा. Google Play Store या App Store से Aadhaar App को डाउनलोड कर लें. जरूरी Permission Allow करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें. Terms and Conditions को Accept करें. अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को वेरिफाई कराएं. मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद, अपना फेस ऑथेंटिकेशन करें. इसके बाद एक सिक्योरिटी PIN सेट करें और ऐप यूज करना शुरू करें. यह भी पढ़ें: Aadhaar Number पूरा दिखाए बिना सुरक्षित तरीके से शेयर करें आधार कॉपी, यहां जानिए आसान तरीका यह भी पढ़ें: IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस The post अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 10th Math Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, यहां करें डाउनलोड

Bihar Board 10th Math Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में हो सकती हैं. हालांकि, बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से फिलहाल डेटशीट जारी नहीं की गई है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छात्रों की मदद के लिए BSEB की तरफ से सभी सब्जेक्ट्स के लिए सैंपल पेपर (Bihar Board 10th Math Sample Paper 2026) ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर अपलोड किए गए हैं. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कुल 3 घंटे 15 मिनट की होगी. ऐसे में 10वीं में मैथ्स सब्जेक्ट के लिए एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम यहां देख सकते हैं. Bihar Board 10th Math Sample Paper 2026: देखें बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर Bihar board 10th math sample paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, यहां करें डाउनलोड 2 Bihar Board 10th Math Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा? बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स की परीक्षा कुल 3 घंटे 15 मिनट की होगी. इसमें 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए मिल सकता है. सैंपल पेपर 2 सेक्शन में बांटा गया है. पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों (MCQs) का है. वहीं पेपर में दूसरा सेक्शन लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का रखा गया है. Bihar-Board-10th-Maths-Sample-PaperDownload Bihar Board 10th Math Marking System: कितने मार्क्स का पेपर? बिहार बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, 10वीं मैथ्स की परीक्षा में कुल 138 सवाल दिए गए हैं. इसमें बहुविकल्पीय सेक्शन में कुल 100 सवाल हैं जिनमें से 50 के ही उत्तर देने हैं. हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है ऐसे में यह सेक्शन 50 अंकों का है. दूसरे सेक्शन को दो भागों में बांटा गया है. पहले भाग में 30 सवाल लघु उत्तरीय होंगे जिनमें से 15 के ही उत्तर लिखने हैं. इसमें हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है इसलिए ये भाग 15×2= 30 अंकों का है. दूसरे भाग में 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिए हैं जिनमें से 4 के उत्तर लिखने हैं. इसमें हर सवाल 5 अंकों का होगा इसलिए दूसरा भाग 5×4= 20 अंकों का रखा गया है. यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं साइंस की परीक्षा 70 अंकों की, यहां डाउनलोड करें सैंपल पेपर The post Bihar Board 10th Math Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, यहां करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के मन में एक सवाल हमेशा घूमता रहता है कि आखिर दयाबेन कब लौटेंगी? शो से करीब आठ साल पहले गायब हुईं दिशा वकानी आज भी उतनी ही पॉपुलर हैं, जितनी अपने समय में थीं. उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनका “हे मां, माताजी!” कहने का तरीका, दर्शकों के दिलों में आज भी ताजा है. 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में ऊंची जगह बना लेता है. लेकिन दया भाभी का किरदार हमेशा विशेष चर्चा में रहता है. इस बीच शो में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी ने दिशा वकानी की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. क्या दिशा वकानी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं? भव्य गांधी ने हिंदी रश से एक खास बातचीत में बताया कि वे दिशा से आज भी संपर्क में रहते हैं. वह न सिर्फ उनसे बात करते हैं बल्कि उनकी मां भी दिशा से बातचीत करती हैं. हालांकि, बातचीत में कभी शो या शूटिंग की बातें नहीं होतीं, बल्कि जिंदगी और परिवार की छोटी-छोटी बातें ही होती हैं. भव्य के अनुसार, दिशा वकानी ने शो छोड़ा नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए एक ब्रेक लिया. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ शो का मामला नहीं है. दिशा दी ने अपनी फैमिली को समय देने के लिए ब्रेक लिया. ऐसा नहीं कि वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उन्होंने सच में एक्टिंग से थोड़ा समय दूर रहने का फैसला किया है.” दिशा वकानी की वापसी पर टप्पू ने क्या कहा? उन्होंने आगे कहा कि जब दिशा लौटना चाहेंगी, तभी वह शो में वापसी करेंगी. यह पूरी तरह उनकी पर्सनल चॉइस है. दूसरी ओर, भव्य ने टप्पू के अपने किरदार पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह आज भी टप्पू के नाम से पहचाने जाने पर खुश हैं और अगर मौका मिले तो वह एक बार फिर टप्पू बनना पसंद करेंगे. यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने ‘टप्पू’ भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब कुछ बहुत अचानक हुआ था The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar Movie: ‘जिन्न’ के किरदार में तहलका मचाएंगे संजय दत्त, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खतरनाक फर्स्ट लुक

Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने नए और अलग अंदाज में लौट रहे हैं. निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वो ‘जिन्न’ के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस लुक को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रणवीर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “द जिन्न. 2 दिन बाकी हैं! #धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा. सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को.” View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) गाने में दिखा रणवीर का जबरदस्त अंदाज संजय दत्त का ये इंटेंस और रहस्यमयी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है. इस गाने में रणवीर सिंह का एनर्जेटिक अवतार देखने को मिला है, जिसमें वो एक्शन सीन करते दिख रहे हैं. इस गाने को शशवत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने कंपोज किया है. इसमें पंजाबी म्यूजिक और मॉडर्न हिप-हॉप का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है. गाने के बारे में शशवत सचदेव ने कहा, “यह एक क्लासिक फोक गाना है, जिसमें गहरी भावना छिपी है. इसे नए अंदाज में पेश करना मेरे लिए गर्व की बात थी.”  फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया है. साथ ही इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. इस एक्शन थ्रिलर में संजय दत्त के साथ-साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. संजय दत्त के इस नए लुक ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मालती चहर ने शुरू किया घर में नया ड्रामा, फरहाना के खिलाफ कर रही है साजिश, घरवाले हुए परेशान ये भी पढ़ें: Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’ The post Dhurandhar Movie: ‘जिन्न’ के किरदार में तहलका मचाएंगे संजय दत्त, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खतरनाक फर्स्ट लुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूस को जवाब देने इस यूरोपीय देश में कूदा ब्रिटेन, तैनात की सेना और सैन्य उपकरण, जर्मनी ने भी सहायता की भरी हामी

Britain Troops and Military equipments in Belgium: रूस और यूक्रेन युद्ध पिछले 3.5 सालों से ज्यादा समय से जारी है. इतने लंबे समय से चल रही इस लड़ाई की वजह से यूरोप के अन्य देशों में भी अब मुश्किलें बढ़ रही हैं. बीते कुछ समय से यूरोप के कई देशों में कथित तौर पर ड्रोन देखे गए हैं. पोलैंड से शुरू हुआ सिलसिला, जर्मनी होते हुए ब्रसेल्स तक पहुंच गया है. पोलैंड और जर्मनी बेल्जियम से तुलनात्मक रूप से सैन्य रूप से मजबूत हैं. ऐसे में अब ब्रिटेन ने बेल्जियम को ड्रोन घुसपैठ का मुकाबला करने में मदद के लिए सैन्य समर्थन प्रदान किया है. ब्रिटेन ने बेल्जियम के वायु रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अपने सैन्य कर्मियों और उपकरणों को भेजा है. वहीं जर्मनी ने भी बेल्जियम को समर्थन देने का वादा किया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यूके की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख जनरल रिचर्ड नाइटन के अनुसार उनके बेल्जियम समकक्ष ने इस सप्ताह की शुरुआत में सहायता मांगी थी. इसलिए अब ब्रिटेन उपकरण और अपे सैन्य कर्मियों को भेजा जा रहा है. यूके मीडिया के अनुसार, रॉयल एयर फोर्स (RAF) की 2 फोर्स प्रोटेक्शन विंग के सदस्य तैनात किए जा सकते हैं. पिछले हफ्ते गुरुवार रात, बेल्जियम के मुख्य हवाई अड्डे जावेंटेम में कई ड्रोन दिखने के बाद अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. इसी तरह की गतिविधि एक सैन्य अड्डे और अन्य संवेदनशील स्थानों के पास भी देखी गई. अधिकारियों को संदेह है कि रूस द्वारा संचालित की जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नाइटन ने कहा कि यह पुष्टि नहीं हुई है कि ड्रोन रूस से आए थे या नहीं, लेकिन उन्होंने इसे संभावित बताया. एयरपोर्ट बंद करने से हुआ नुकसान ब्रसेल्स एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करने की वजह से करीब 3,000 ब्रसेल्स एयरलाइंस यात्रियों पर असर पड़ा. एयरलाइन ने कहा कि उसे दर्जनों उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करने से काफी नुकसान हुआ है. इसी तरह की ड्रोन घुसपैठ की घटनाएं कई नाटो देशों में भी रिपोर्ट की गई हैं. हालांकि, रूस ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि वह यूक्रेन के सहयोगी देशों के खिलाफ हाइब्रिड वॉरफेयर चला रहा है. यूरोप के लिए खतरा बना रूस- नाइटन रिचर्ड नाइटन ने चेतावनी दी कि रूस अब भी यूरोप की सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा बना हुआ है. उन्होंने क्रेमलिन की हाइब्रिड रणनीतियों का हवाला दिया, जिनमें साइबर हमले, तोड़फोड़ और हत्याएं शामिल हैं. उन्होंने कहा, “यूक्रेन पर अवैध आक्रमण ने रूस के युद्ध के बर्बर चरित्र को उजागर किया है. मॉस्को पहले ही ब्रिटेन की धरती पर तोड़फोड़ और हत्याएं कर चुका है. हमें हाइब्रिड वॉरफेयर के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना होगा.” ड्रोन रूस के ही थे, इसकी पुष्टि नहीं ब्रिटेन की ओर से बेल्जियम को सहायता की पुष्टि करते हुए नाइटन ने कहा कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि देखे गए ड्रोन वाकई रूस के थे, लेकिन यह संभावित है कि उन्हें मॉस्को के आदेश पर भेजा गया हो. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने उपकरण और क्षमताएं प्रदान करके बेल्जियम की मदद करेगा. वहीं जर्मन रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह बेल्जियम के अनुरोध के बाद उसकी एंटी-ड्रोन उपायों के साथ सहायता करेगा. जबकि बेल्जियम की रक्षा मंत्री फ्रैंकेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पहले इस तरह की घटनाओं के प्रमाण नहीं थे. उन्होंने कहा, “शुरुआत में, हमारे सैन्य ठिकानों के ऊपर उड़ने वाले ड्रोन को केवल हमारी समस्या माना जाता था. अब यह एक गंभीर खतरा बन गया है, जो कई यूरोपीय देशों के नागरिक ढांचे को प्रभावित कर रहा है.”  ब्रिटेन बढ़ाएगा सैन्य खर्च इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन ने घोषणा की थी कि वह अप्रैल 2027 तक रक्षा व्यय को GDP के 2.5% तक बढ़ाएगा और अगले संसदीय कार्यकाल में इसे 3% तक ले जाने का लक्ष्य रखेगा. रिचर्ड नाइटन ने इसे “अपने करियर में सबसे बड़ा कदम” बताया. इसी के साथ ब्रिटेन ने नाटो में अपनी भूमिका और मजबूत की है. उसने रॉयल एयरफोर्स टाइफून जेट्स को पोलैंड भेजा है ताकि वे गठबंधन के पूर्वी मोर्चे की निगरानी में मदद कर सकें, खासकर जब पूर्वी यूरोप में रूसी वायु घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही हैं. रूसी हाइब्रिड वॉरफेयर को लेकर बढ़ी यूरोप की चिंता हाल के महीनों में स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क सहित कई यूरोपीय देशों में ड्रोन देखे गए हैं, जिससे हवाई यातायात बाधित हुआ. मॉस्को ने इसमें किसी भी भूमिका से इनकार किया है, लेकिन यूरोपीय अधिकारियों को संदेह है कि यह एक सामंजस्यपूर्ण हाइब्रिड आक्रमण अभियान का हिस्सा है. हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह रूस की ओर से यूरोप पर दबाव बढ़ाने की रणनीतिक प्रतिक्रिया का हिस्सा है, जो यूक्रेन को सैन्य और वित्तीय सहायता दे रहा है. हाल ही में यूरोपियन यूनियन ने रूस की फ्रीज की गई संपत्तियों का उपयोग करके यूक्रेन को 140 अरब यूरो का ऋण देने योजना पर बात की थी. ये भी पढ़ें:- 4 दिन नहीं चलेगी जाफर एक्सप्रेस, पाकिस्तान ने अचानक क्यों रोकी बलूच विद्रोहियों की पसंदीदा ट्रेन? जिससे लड़ रहा अमेरिका, हिंदुस्तान ने वहां भेजी 2.7 टन लाइफ सेविंग वैक्सीन, रूस के दोस्त के यहां इंडिया का स्पोर्ट्स बल्लियों उछल पड़े ट्रंप, बोले- अमीरों को छोड़कर हर अमेरिकी को देंगे 1 लाख 77 हजार रुपये, जानें ऐसा क्या हो गया? The post रूस को जवाब देने इस यूरोपीय देश में कूदा ब्रिटेन, तैनात की सेना और सैन्य उपकरण, जर्मनी ने भी सहायता की भरी हामी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top