Hot News

February 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने-चांदी के दाम गिरे, देखें 6 फरवरी के ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 6 February 2026: सोना और चांदी खरीदने और निवेश करने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए आज 6 फरवरी 2026 को मिली-जुली समाचारें हैं. पिछले कुछ दिनों की भारी हलचल के बाद आज बाजार में स्थिरता और मामूली गिरावट का रुख देखा जा रहा है. शादी-ब्याह के सीजन के बीच यह गिरावट आम खरीदारों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. क्या सोने की कीमतों में आई है गिरावट? आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कल के मुकाबले इसमें 10 रुपये की हल्की गिरावट है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊंचे दामों पर निवेशकों द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग की वजह से रेट्स में यह ठहराव आया है. सोने का ताजा भाव (Gold Rates) शुद्धता (Purity) आज का भाव (प्रति 10 ग्राम) कल का भाव (Yesterday) बदलाव 24 कैरट Gold ₹1,54,410 ₹1,54,420 – ₹10 22 कैरट Gold ₹1,41,540 ₹1,41,550 – ₹10 18 कैरट Gold ₹1,15,810 ₹1,15,820 – ₹10 शहरों में सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम) शहर (City) 24K Gold 22K Gold मुंबई ₹15,441 ₹14,154 दिल्ली ₹15,456 ₹14,169 चेन्नई ₹15,621 ₹14,319 बैंगलोर ₹15,441 ₹14,154 चांदी की चमक आज कैसी है? चांदी के बाजार में आज शांति है. कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट आई है. फिलहाल चांदी 2.99 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर टिकी हुई है. फरवरी की शुरुआत में चांदी 3.50 लाख रुपये तक पहुंच गई थी, जिसके मुकाबले अभी के दाम काफी कम हैं. चांदी का ताजा भाव (Silver Rates) मात्रा (Quantity) आज का भाव कल का भाव बदलाव 1 ग्राम ₹299.90 ₹300 – ₹0.10 100 ग्राम ₹29,990 ₹30,000 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,99,900 ₹3,00,000 – ₹100 शहरों में चांदी का भाव (प्रति 1 किलो) शहर (City) आज का भाव (1 Kg) मुंबई ₹2,99,900 दिल्ली ₹2,99,900 चेन्नई ₹2,99,900 कोलकाता ₹2,99,900 रेट्स में बदलाव की मुख्य वजह क्या है? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इंटरनेशनल लेवल पर कीमतों में स्थिरता और स्थानीय सर्राफा बाजारों में मांग सामान्य होने के कारण कीमतों में बड़ी उछाल नहीं देखी गई है. साथ ही, मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की वजह से भी ट्रेडर्स संभलकर खरीदारी कर रहे हैं, जिसका फायदा आम ग्राहकों को कम कीमतों के रूप में मिल रहा है. ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें 6 फरवरी को आपके शहर में क्या है रेट The post सोने-चांदी के दाम गिरे, देखें 6 फरवरी के ताजा भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा, जानिए 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam: बिहार में फरवरी महीने में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है. अभी भी सुबह और शाम के वक्त कनकनी महसूस हो रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले तीन दिनों तक सर्द पछुआ हवा का असर रह सकता है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी. कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. कितने डिग्री तक गिरेगा पारा? मौसम विभाग के मुताबिक, आज जिलों में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. लेकिन पछुआ हवा की वजह से कनकनी बरकरार रहेगी. ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से तापमान में भी गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. गुरुवार को कैसा रहा मौसम? गुरुवार को राज्य में मौसम की बात करें तो, अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 19.0 से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पछुआ हवा की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पटना में कैसा रहेगा मौसम? पटना में मौसम की बात करें तो, विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि अभी की ही तरह सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड लगेगी. लेकिन दोपहर के दौरान धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी. गुरुवार को पटना के तापमान में कुछ खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का? बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर हिंदुस्तान इस समय ट्रांजिशन फेज में है. फरवरी महीने में ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं होगा बल्कि धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ है. इसी के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. Also Read: आईपीएल की मेजबानी को तैयार राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, 1000 करोड़ की लागत से हुआ तैयार The post बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा, जानिए 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जनवरी में आयोजित भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं. साथ ही इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आंसर की कैसे देखें? सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.यहां होमपेज पर लॉगिन करें.इसके बाद प्रश्नपत्र, सही उत्तर और उम्मीदवार द्वारा चुने गए जवाब साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने की तारीख और समय SSC ने आपत्ति दर्ज करने के लिए सीमित समय दिया है. उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से लेकर 7 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. तय समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न का आपत्ति शुल्क देना होगा. जरूरी निर्देश चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के समय से अलग हो सकता है. असल परीक्षा में अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग क्रम में सवाल मिले थे, लेकिन चैलेंज पोर्टल पर एक ही शिफ्ट के सभी कैंडिडेट्स को एक जैसा क्रम दिखेगा. यह भी पढ़ें- CTET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड The post दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मणिपुर के चुराचांदपुर में भड़की हिंसा, डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के विरोध में बवाल

Manipur Violence : उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ लेने वाले नेमचा किपगेन और लोसी डिखो के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हो गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के बीच में आग लगाई गई है. सुरक्षाबल हालात को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं. देखें वीडियो. #WATCH | Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur against Nemcha Kipgen and Losii Dikho, taking oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur Police use tear gas to disperse the protestors (05.02) pic.twitter.com/SQI9vpnjho — ANI (@ANI) February 6, 2026 प्रशासन में शामिल होने वाले तीन विधायकों के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा मणिपुर प्रशासन में तीन कुकी-जो विधायकों के शामिल होने के बाद एक संगठन ने उन पर समुदाय के साथ विश्वासघात करने और मेइती समुदाय के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए उनके सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की. कई समूहों ने कुकी बहुल चूड़ाचांदपुर जिले में शुक्रवार को ‘पूर्ण बंद’ का आह्वान भी किया. यह भी पढ़ें : खेमचंद सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्यपाल अजय भल्ला ने शपथ दिलाई मणिपुर में मई 2023 में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी, जिसके चलते पिछले साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. खेमचंद सिंह ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली कुकी-जो समुदाय के नेताओं द्वारा समुदाय के लिए एक अलग प्रशासनिक इकाई की मांग के बीच भाजपा के विधायक युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने यह पदभार भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के लगभग एक साल बाद संभाला. कुकी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नगा पीपुल्स फ्रंट की विधायक एल. दिखो ने मणिपुर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. विधानसभा में कुकी-जो समुदाय के कुल 10 विधायक हैं, जिनमें से सात भाजपा से हैं. The post मणिपुर के चुराचांदपुर में भड़की हिंसा, डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के विरोध में बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टिफिन के लिए तैयार करें ये लाजवाब पालक कॉर्न सैंडविच

Palak Corn Sandwich: सुबह की भागदौड़ में आप भी शिशु के लिए झटपट से टिफिन में कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं जो आसानी से बन जाए और खाने में भी मजेदार हो तो ये आर्टिकल आपके काम का है. रोटी या पराठे से हटकर आप शिशु के लिए स्वादिष्ट पालक कॉर्न सैंडविच बना सकते हैं. पालक कॉर्न सैंडविच एक टेस्टी स्नैक्स है. इस सैंडविच का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा.  पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? ब्रेड स्लाइस- 6 स्वीट कॉर्न- 1 कप पालक के पत्ते- 1 कप प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच चीज- आधा कप  नमक- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच बटर- जरूरत के अनुसार पालक कॉर्न सैंडविच को कैसे तैयार करें? पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ करके बारीक काट लें. कॉर्न को भी उबाल लें.  अब एक पैन या कड़ाही में थोड़ा सा बटर डालें. बटर के पिघल जाने पर इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद कटा हुआ पालक डालें और तब तक पका लें जब तक पालक सिकुड़ न जाए.  फिर उबला हुआ कॉर्न डालकर थोड़ी देर पका लें. नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.  अब आप चीज को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.  ब्रेड स्लाइस को लें और इसपर बटर लगा लें. ब्रेड स्लाइस पर मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रख दें.  तवा को गर्म करें. सैंडविच को तवे पर डाल दें. सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इस तरह से आप आसानी से टेस्टी पालक कॉर्न सैंडविच को बना सकते हैं. सैंडविच को बीच में से काटकर आप सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी  यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद  The post टिफिन के लिए तैयार करें ये लाजवाब पालक कॉर्न सैंडविच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘प्लेन में नींद नहीं आती, खिड़की से मिसाइलें ढूंढता हूं’: ट्रंप का अजीबोगरीब दावा

Donald Trump: दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान ट्रंप ने अपनी हवाई यात्राओं से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. ट्रंप का कहना है कि उन्हें प्लेन में नींद नहीं आती और वह सफर के दौरान खिड़की से ‘दुश्मनों’ पर नजर रखते हैं. 20 घंटे के सफर में भी नहीं सोते ट्रंप ट्रंप ने बताया कि जब वह एयरफोर्स वन (राष्ट्रपति का विमान) से विदेश यात्राओं पर जाते हैं, तो चाहे सफर 20 घंटे का ही क्यों न हो, वह सोते नहीं हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि मुझे प्लेन में सोना पसंद नहीं है. मैं तो खिड़की से बाहर झांककर यह देखता हूं कि कहीं कोई मिसाइल या दुश्मन तो नहीं आ रहा. TRUMP: “Sleep on the plane?! I don’t sleep on planes. I don’t like sleeping on planes. I like looking out the window watching for missiles and enemies actually.” 😂😂 pic.twitter.com/SffwBTzE04 — Daily Wire (@realDailyWire) February 5, 2026 उन्होंने अपनी इराक यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह वहां पहुंचे, तो एक सीनियर ऑफिसर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. लेकिन ट्रंप ने साफ मना कर दिया और कहा कि उन्हें नींद नहीं आती, वे सीधे काम की बात (ब्रीफिंग) शुरू करना चाहते हैं. ट्रंप अक्सर दावा करते हैं कि वे दिन भर में सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते हैं. मार्को रूबियो ऐसे छुपकर लेते हैं नींद ट्रंप की इस ‘नो स्लीप’ पॉलिसी से उनके साथ चलने वाले अधिकारी काफी परेशान रहते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने न्यूयॉर्क मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ट्रंप के साथ सफर करना किसी चैलेंज से कम नहीं है. रूबियो ने खुलासा किया कि जब ट्रंप प्लेन के गलियारों में टहल रहे होते हैं, तो वह उनसे बचने के लिए सोफे पर कंबल ओढ़कर ‘मम्मी’ की तरह बन जाते हैं. रूबियो के मुताबिक, वह जानबूझकर अपना चेहरा ढंक लेते हैं ताकि ट्रंप को यह न पता चले कि उनका विदेश मंत्री सो रहा है. ‘कमजोर’ दिखने का डर रूबियो ने बताया कि वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि ट्रंप उन्हें सोता हुआ देखकर ‘कमजोर’ समझें. रूबियो के अनुसार, ट्रंप उड़ान के दौरान बार-बार केबिन से बाहर निकलकर चेक करते हैं कि कौन जाग रहा है और कौन सो रहा है. ऐसे में रूबियो खुद को कंबल में पूरी तरह पैक कर लेते हैं ताकि राष्ट्रपति को लगे कि कोई स्टाफ मेंबर सो रहा है, न कि देश का विदेश मंत्री. ये भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी: ओमान में कल होगी बड़ी बैठक, परमाणु प्लांट बनाया तो खैर नहीं! ये भी पढ़ें: US में हिंदुस्तान से जुड़े ड्रग नेटवर्क पर एक्शन; 200 से ज्यादा वेबसाइट्स बंद, नकली दवाओं से हुई मौतें The post ‘प्लेन में नींद नहीं आती, खिड़की से मिसाइलें ढूंढता हूं’: ट्रंप का अजीबोगरीब दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थिएटर में नहीं चला जादू, एक्सटेंडेड कट के साथ OTT पर रिलीज हुई प्रभास ‘द राजा साब’

The Raja Saab: प्रभास की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. खास बात यह है कि दर्शक इस बार फिल्म को एक्सटेंडेड कट के साथ देख सकते हैं, जिसमें कई ऐसे सीन शामिल किए गए हैं जो थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे. लंबे इंतजार के बाद डिजिटल डेब्यू ने एक बार फिर फिल्म को चर्चा में ला दिया है. जियो हॉटस्टार पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग Due to unforeseen circumstances and last-minute technical glitches, we’ve added the extended cut! ⚠️ Regret the inconvenience caused due to hype 🙂 India’s Biggest Superstar on JioHotstar | 6th Feb 👑#TheRajaSaabOnJioHotstar #TheRajaSaab #ExtendedCut #JioHotstar pic.twitter.com/3Kq7ofY8qT — JioHotstar Telugu (@JioHotstarTel_) February 5, 2026 ‘द राजा साब’ अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसे लेकर खासा माहौल बनाया था. प्लेटफॉर्म की ओर से बताया गया कि कुछ तकनीकी कारणों और दर्शकों की बढ़ती एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म को एक्सटेंडेड वर्जन के साथ पेश किया गया है. यही वजह है कि फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि एक्सटेंडेड कट में क्या नया देखने को मिलेगा. प्रभास और मारुति की पहली जुगलबंदी इस फिल्म के जरिए प्रभास और निर्देशक मारुति ने पहली बार साथ काम किया है. फिल्म को हल्के-फुल्के हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ पेश किया गया है. कहानी में रोमांस और रहस्य का भी मिश्रण है. फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं. मालविका मोहनन के लिए यह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू फिल्म रही. बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द राजा साब’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई. इस फिल्म ने हिंदुस्तान में करीब 146 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा लगभग 208 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया. थिएटर रन के आखिरी दिनों में कमाई बेहद कम हो गई थी. ओटीटी पर बेहतर रिस्पॉन्स की उम्मीद भले ही फिल्म सिनेमाघरों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन अब एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी रिलीज से मेकर्स और फैंस को नई उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक फिल्म को दोबारा मौका दे सकते हैं, खासकर उन अतिरिक्त सीन्स के चलते जो कहानी को और बेहतर बनाते हैं. यह भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस The post थिएटर में नहीं चला जादू, एक्सटेंडेड कट के साथ OTT पर रिलीज हुई प्रभास ‘द राजा साब’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुखिया ने विद्यालय का किया निरीक्षण

– एचएम ने कहा वर्ग कक्ष के अभाव में चलाना पड़ता है संयुक्त वर्ग कक्ष छातापुर. प्रखंड के डहरिया पंचायत के मुखिया संजीत कुमार चौधरी ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मण टोला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर जाकर एमडीएम की गुणवत्ता के संदर्भ में रसोइया से पूछताछ की. वहीं वर्ग कक्ष में पहुंच पठन पाठन कार्य की स्थिति से अवगत हुए. तत्पश्चात उन्होंने परिसर में छात्रों को देय मुलभूत सुविधाओं की पड़ताल भी की. इस दौरान मुखिया ने एचएम इंद्रभूषण कुमार एवं सहायक शिक्षकों से पठन पाठन कार्य को बेहतर करने तथा छात्रोपस्थिति बढाने के लिए प्रत्येक माह अभिभावकों के साथ बैठक करना जरूरी बताया. वहीं परिसर में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े पुराने भवन को हटाने सहित सभी समस्याओं के निदान के लिए अविलंब भीएसएस की बैठक बुलाने को कहा. मुखिया श्री चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास मद में प्राप्त 50 हजार की राशि की उपयोगिता के संदर्भ में भी पूछताछ की. राशि की उपयोगिता के बावत एचएम कोई स्पष्ट जबाब नहीं दे पाए. वहीं एचएम ने कहा कि उनका पदस्थापन जुलाई 2025 में हुआ है. विद्यालय को कार्यालय कक्ष भी नहीं है. विद्यालय कई समस्याओं से घिरा हुआ है. यहां मात्र तीन वर्ग कक्ष भवन है. वर्ग कक्ष के अभाव में एक से पांच तक के छात्रों का संयुक्त वर्ग संचालन किया जाता है. अन्य विद्यालय की तरह यहां नया किचेन शेड नहीं बना है. पुराने किचन शेड में एमडीएम बनाया जा रहा है. वहीं परिसर में बालिका शौचालय भी नहीं बना हुआ है. The post मुखिया ने विद्यालय का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच हडकंप मच गया. सीएस ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, उपाधीक्षक कार्यालय, दवा काउंटर, स्टोर रूम, लेबर रूम, पैथोलैब, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया. जहां मौजूद चिकित्सक व हेल्थ मैनेजर को दिशा निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल के पिछले भाग का जायजा लिया. इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया. जहां इलाज करा रहे मरीज से बात भी की. फिर पहले मंजिल पर पहुंच लेबर रूम का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने ऑपरेशन, दवा की उपलब्धता और भर्ती रहने के दौरान मरीजों को मिली सुविधा आदि के संबंध में अस्पताल इंचार्ज से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद कार्यालय में जाकर पंजियों का अवलोकन किया. सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषप्रद रहा. हमलोग मुख्य रूप से अस्पताल की व्यवस्था, मरीज को मिलने वाली सुविधा और साफ सफाई को ही देखने आये थे. लेकिन निरीक्षण के दौरान सूचना पूर्ण रूप से अस्पताल में साफ- सफाई पाया गया है. इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम व दवा स्टोर का भी जायजा लिया गया. मौके पर डॉ शोभा रानी प्रसाद, प्रबंधक रूपक कुमार आदि उपस्थित थे. The post सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आठ फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय

वीरपुर. ललित नारायण धर्मशाला में बुधवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर के मुख्य पार्षद सह हिंदू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने की. बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलनों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इसी क्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 08 फरवरी को वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर गांव और शहर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है. इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य समाज के हर घर तक पहुंच बनाकर हिंदूओं को संगठित करना और सनातन संस्कृति को सशक्त करना है. बैठक में बुधदेव शर्मा, विनय सिंह, अभय जैन, विजय साह, चंचल सिंह, संजीत सिन्हा, अजय सिंह, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित थे. The post आठ फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top