Hot News

February 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को पैर में मारी गोली

Delhi Encounter : दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसके बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है. घटनास्थल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में पुलिसकर्मी जांच करते नजर आ रहे हैं. जमीन पर कुछ सामान बिखरा हुआ है. देखें वीडियो. #WATCH | Delhi | Two criminals have been arrested following an encounter between the police and criminals in the RK Puram police station area. In retaliatory firing by the police, a criminal received a bullet injury in his leg. Visuals from the site of encounter pic.twitter.com/JOzZi9s0MG — ANI (@ANI) February 6, 2026 The post दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को पैर में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाबा बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग की महिमा, कथा और रोग निवारण की मान्यता

Baidyanath Dham Jyotirlinga: भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग झारखंड के देवघर में स्थित है. यह ज्योतिर्लिंग अन्य सभी ज्योतिर्लिंगों से कुछ अलग और विशेष माना जाता है. इसे रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इसकी स्थापना रावण ने की थी. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि इस ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां भक्त स्पर्श पूजन भी कर सकते हैं, जो बहुत कम ज्योतिर्लिंगों में संभव है. भक्ति से मिलती है रोगों से मुक्ति बाबा बैद्यनाथ को रोगों के नाशक के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करता है, वह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कष्टों से मुक्त हो जाता है. इसी विश्वास के कारण सावन माह में लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से लगभग 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ गंगाजल लाते हैं और बाबा पर अर्पित करते हैं. यह भी कहा जाता है कि यहां की नित्य आरती और नियमित दर्शन से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं. यही कारण है कि बाबा बैद्यनाथ को “वैद्य” यानी रोगों का उपचार करने वाले भगवान कहा जाता है. शिवगंगा और उपचार की मान्यता एक प्राचीन कथा के अनुसार, जब देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, तब उन्होंने देवघर स्थित शिवगंगा में स्नान किया और उसी जल से भगवान शिव का अभिषेक किया. इसके बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए. तभी से मान्यता है कि शिवगंगा में स्नान कर बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने से सभी शारीरिक रोग और कष्ट दूर होते हैं. वैद्यनाथ धाम की पौराणिक कथा शिवपुराण के अनुसार, रावण भगवान शिव को लंका ले जाना चाहता था. उसने कठोर तपस्या कर अपने एक-एक सिर को शिवलिंग के चरणों में अर्पित किया. प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे एक दिव्य शिवलिंग दिया और शर्त रखी कि इसे रास्ते में भूमि पर नहीं रखा जाएगा. भगवान विष्णु की लीला से रावण को विवश होकर शिवलिंग एक ग्वाले को देना पड़ा, जिसने उसे धरती पर रख दिया. उसी स्थान पर यह वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापित हो गया. The post बाबा बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग की महिमा, कथा और रोग निवारण की मान्यता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Series को लॉन्च से पहले टीज करना शुरू कर दिया है. अपने अपकमिंग सीरीज को लेकर कंपनी ने तीन छोटे-छोटे टीजर वीडियो Closer, Groove और Glow जारी किए हैं. इन वीडियो में कंपनी ने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन कैमरा अपग्रेड की ओर इशारा जरूर किया है. इस नये सीरीज में कंपनी ने ज़ूम, लो लाइट फोटोग्राफी और अंधेरे में वीडियो रिकॉर्डिंग पर फोकस किया है. तीन मॉडल, एक जैसा डिजाइन टीजर वीडियो में Samsung ने फोन का नाम सीधे नहीं बताया है, लेकिन हर बार की तरह लाइनअप में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. तीनों टीजर में कैमरा आइलैंड का सिलुएट दिखता है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हैं. यह डिजाइन मौजूदा Galaxy S25 सीरीज जैसा ही है. यानी लुक और डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं होगा. दूर से भी क्लियर जूम (Closer) पहले टीजर में S26 सीरीज की जूम कैपेबिलिटी दिख रही है. इसमें कैमरा दूर से शुरू होकर कार के अंदर बैठे एक डॉग तक जूम करता है और सब कुछ क्लियर दिखता है. सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज का Ultra मॉडल पहले से ही जूम के लिए जाना जाता है. ऐसे में Galaxy S26 सीरीज में यह और भी बेहतरीन अपग्रेडस के साथ मिल सकता है. कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी (Groove) दूसरे टीजर में दिखाया गया है कि अंधेरी जगह में रिकॉर्डिंग करते वक्त बैकग्राउंड अपने आप ब्राइट हो जाता है. यानी कि अपने अपकमिंग सीरीज में कंपनी ने लो लाइट फोटोग्राफी, नाइट विजन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर फोकस किया है. ऐसे में कैमरे के साथ-साथ S26 सीरीज में बेहतर कैमरा सॉफ्टवेयर और प्रोसेसिंग अपग्रेडस मिल सकते हैं, ताकि रात में फोटो और वीडियो ज्यादा क्लियर आ सके. अंधेरे में भी चमकदार वीडियो (Glow) तीसरे टीजर में दावा है कि फोन अंधेरे माहौल में भी ब्राइट वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. माना जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra में मेन कैमरा सेंसर के साथ कोई नया शूटिंग मोड आ सकता है, जिसमें पिक्सल्स को अलग तरह से इस्तेमाल करके ज्यादा रोशनी कैप्चर की जाएगी. Galaxy S26 Ultra के एक्सपेक्टेड कैमरा स्पेक्स कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 Ultra के बैक पैनल में 4 कैमरा सेटअप हो सकता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 12MP का ही कैमरा मिल सकता है. AI अपग्रेड Samsung अपने AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. Galaxy S26 सीरीज में AI को और ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है. हार्डवेयर के साथ साथ इंटरनल सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी देखने को मिलेंगे, जो कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे. यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स The post सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश या ट्रैफिक की टेंशन खत्म, भारत टैक्सी लाया सबसे सस्ता सफर, जानें इसमें क्या मिलेगी सुविधा

Bharat Taxi: हिंदुस्तानीय परिवहन और सहकारिता के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश की पहली सहकारी कैब सेवा ‘हिंदुस्तान टैक्सी’ ऐप का नई दिल्ली में उद्घाटन किया. यह ऐप अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी को रोकना और ड्राइवरों के साथ-साथ यात्रियों को भी आर्थिक राहत पहुंचाना है. ड्राइवरों के लिए वरदान साबित होगा सहकारी मॉडल हिंदुस्तान टैक्सी की सबसे क्रांतिकारी बात इसका सहकार मॉडल है. जहां ओला और उबर जैसी कंपनियाँ ड्राइवरों से भारी कमीशन वसूलती हैं, वहीं हिंदुस्तान टैक्सी ड्राइवर से किसी भी तरह का कमीशन नहीं लेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि यात्रा का पूरा पैसा बिना किसी कटौती के सीधे ड्राइवर के बैंक खाते में जाएगा. यहाँ ड्राइवर केवल एक सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि इस प्लेटफॉर्म के बराबर के हिस्सेदार होंगे, जिससे उनकी आय में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. सर्ज प्राइसिंग का अंत और मेट्रो टिकटिंग की सुविधा यात्रियों के लिए यह ऐप कई मायनों में गेम-चेंजर साबित होने वाला है. इस ऐप में सर्ज प्राइसिंग का कोई सिस्टम नहीं रखा गया है, यानी अब बारिश, ज्यादा ट्रैफिक या ऑफिस टाइम के दौरान यात्रियों से दोगुना किराया नहीं वसूला जाएगा. इसके अलावा, ऐप में एक अनोखा फीचर मेट्रो टिकट बुकिंग का जोड़ा गया है. अब यात्री कैब बुक करने के साथ-साथ अपनी मेट्रो टिकट भी यूपीआई के जरिए इसी ऐप से खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें स्टेशन पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा. यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हिंदुस्तान टैक्सी ऐप को बेहद सरल बनाया गया है ताकि हर वर्ग का व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी जैसी कई हिंदुस्तानीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें एक खास ‘SOS बटन’ शामिल है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद भेजने में सक्षम है. साथ ही, ऐप में बाइक, ऑटो, इकोनॉमी और प्रायोरिटी कैब जैसे कई विकल्प दिए गए हैं ताकि यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से सवारी चुन सकें. दिल्ली-एनसीआर से शुरू हुआ सफर, जल्द बढ़ेगा दायरा राजकोट और दिल्ली में सफल ट्रायल के बाद अब इस सेवा को पूरे दिल्ली-एनसीआर में लागू कर दिया गया है. प्रशासन की योजना है कि दिल्ली-एनसीआर में इसकी सफलता को देखते हुए जल्द ही मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे अन्य बड़े शहरों में भी हिंदुस्तान टैक्सी का विस्तार किया जाए. कम वेटिंग टाइम और किफायती दरों की वजह से यह ऐप लॉन्च होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. Also Read: 9 फरवरी से खुलेगा आय फाइनेंस का IPO, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल The post बारिश या ट्रैफिक की टेंशन खत्म, हिंदुस्तान टैक्सी लाया सबसे सस्ता सफर, जानें इसमें क्या मिलेगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक दर्शन और काल सर्प दोष से मुक्ति, त्र्यंबकेश्वर की अद्भुत कथा

Trimbakeshwar Jyotirlinga: भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अत्यंत पवित्र और प्रसिद्ध है. इसे ज्योतिर्लिंगों में दसवां स्थान प्राप्त है. यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर, गोदावरी नदी के तट पर स्थित है. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां दर्शन करता है, भगवान शिव उसके सभी दुख और कष्ट दूर कर देते हैं. त्र्यंबकेश्वर मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत बड़ा है. यह न केवल शिवभक्तों के लिए, बल्कि ज्योतिष और कर्मकांड में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए भी विशेष स्थान रखता है. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मगिरी पर्वत पर ऋषि गौतम अपनी पत्नी देवी अहिल्या के साथ रहते थे. उनकी तपस्या और पुण्य कर्मों से अन्य ऋषि उनसे ईर्ष्या करने लगे. ईर्ष्यावश कुछ ऋषियों ने उन पर गौहत्या का झूठा आरोप लगा दिया. इस पाप से मुक्त होने के लिए ऋषि गौतम ने प्रायश्चित करना चाहा. अन्य ऋषियों ने उनसे कहा कि यदि वे गंगा नदी को इस स्थान पर ले आएं, तो उनका पाप समाप्त हो जाएगा. तब ऋषि गौतम ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या शुरू की. तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव माता पार्वती के साथ प्रकट हुए और वरदान मांगने को कहा. ऋषि गौतम ने गंगा माता को इस स्थान पर लाने की प्रार्थना की. गंगा ने शर्त रखी कि वे तभी यहां आएंगी जब भगवान शिव स्वयं इस स्थान पर निवास करेंगे. तभी भगवान शिव त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में यहां विराजमान हुए और गंगा नदी यहां प्रकट हुई, जिसे आगे चलकर गौतमी या गोदावरी नदी कहा गया. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषताएं त्र्यंबकेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां तीन शिवलिंग स्थापित हैं. इन तीनों शिवलिंगों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि यह मंदिर त्रिदेव की एकता का प्रतीक भी है. मंदिर के आसपास तीन प्रमुख पर्वत हैं— ब्रह्मगिरी पर्वत, जिसे भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है नीलगिरी पर्वत, जहां नीलाम्बिका देवी और दत्तात्रेय गुरु का मंदिर स्थित है गंगा द्वार पर्वत, जहां देवी गोदावरी का मंदिर है इसके अलावा, त्र्यंबकेश्वर मंदिर कालसर्प दोष और पितृ दोष निवारण के लिए भी प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यहां विधि-विधान से पूजा करने पर ये दोष समाप्त हो जाते हैं. The post एक दर्शन और काल सर्प दोष से मुक्ति, त्र्यंबकेश्वर की अद्भुत कथा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

9 फरवरी से खुलेगा आय फाइनेंस का IPO, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

AYE Finance IPO: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अगले हफ्ते एक और बड़ा मौका आ रहा है. एमएसएमई सेक्टर को लोन देने वाली कंपनी आय फाइनेंस लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आ रही है. यह आईपीओ 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी 2026 तक इसमें पैसा लगाया जा सकेगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1,010 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात आसान भाषा में. कितना पैसा लगाना होगा? कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 122 रुपये से 129 रुपये के बीच रखी है. अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं, तो आपको कम से कम एक लॉट खरीदना होगा, जिसमें 116 शेयर होंगे. यानी ऊपरी कीमत के हिसाब से आपको कम से कम 14,964 रुपये निवेश करने होंगे. जरूरी तारीखें क्या हैं? आईपीओ कब खुलेगा: 9 फरवरी, 2026 आखिरी तारीख: 11 फरवरी, 2026 शेयर कब मिलेंगे (Allotment): 12 फरवरी, 2026 बाजार में लिस्टिंग: 16 फरवरी, 2026 (BSE और NSE पर) ग्रे मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं? मार्केट के जानकारों के मुताबिक, फिलहाल इसका जीएमपी (GMP) करीब 13 रुपये चल रहा है. इसका मतलब है कि अगर बाजार की स्थिति ऐसी ही रही, तो यह शेयर 142 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है. यानी निवेशकों को पहले ही दिन करीब 10% तक का फायदा मिल सकता है. कंपनी क्या काम करती है? आय फाइनेंस एक ऐसी फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) है जो छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को बिजनेस लोन देती है. कंपनी का मुख्य काम हिंदुस्तान के उन छोटे व्यापारियों तक पैसा पहुंचाना जिन्हें आसानी से लोन नहीं मिलता है. आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस को और बड़ा करने में करेगी. ये भी पढ़ें: फरवरी में खुलेंगे इन 7 कंपनियों के आईपीओ, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स The post 9 फरवरी से खुलेगा आय फाइनेंस का IPO, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘वैलेंटाइन डे’ पर राशि के हिसाब से अपने बॉयफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, प्यार होगा और मजबूत

Valentine Day: वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ लाल गुलाब और चॉकलेट अपने पार्टनर को तोहफे के रूप में देना नहीं होता है. तोहफा वही खास माना जाता है, जिसे देखकर आपके पार्टनर को यह लगे कि आप उनकी भावनाओं को समझते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं. अगर आप उलझन में हैं कि इस वैलेंटाइन पर अपने बॉयफ्रेंड को क्या तोहफा दें, तो अपने पार्टनर की राशि के अनुसार उनके लिए गिफ्ट चुनना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. हर राशि के लड़के का स्वभाव अलग होता है. किसी को एडवेंचर पसंद है, तो किसी को सादगी. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के माध्यम से जानते हैं कि राशि के अनुसार आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दे सकते हैं. राशि के अनुसार गिफ्ट्स मेष राशि: मेष राशि वाले लोग बेहद जोशीले और उत्साह से भरे होते हैं. इन्हें एडवेंचर करना बेहद पसंद होता है. अगर आपके बॉयफ्रेंड की राशि मेष है, तो आप उन्हें कोई ऐसी चीज दें जो रोमांच से भरी हो. आप उन्हें जिम का सामान, स्पोर्ट्स जूते, एडवेंचर एक्टिविटी का वाउचर, ट्रेंडी स्नीकर्स या कोई बढ़िया जैकेट दे सकती हैं. उन्हें सरप्राइज बहुत पसंद आता है, इसलिए उन्हें गिफ्ट अचानक देकर चौंका दें. वृषभ राशि: इस राशि के लड़कों को सादगी और अच्छी क्वालिटी की चीजें पसंद होती हैं. उन्हें दिखावा अच्छा नहीं लगता. आप उन्हें एक बढ़िया परफ्यूम, चमड़े का वॉलेट या घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं. इसके साथ अगर आप उनके लिए पसंद का खाना घर पर बनाती हैं, तो वे इससे बहुत खुश होंगे. साथ ही आप उन्हें अपने हाथों से लिखा एक प्यार भरा लेटर भी दे सकती हैं. वृषभ राशि वालों को ऐसी चीजें बेहद पसंद आती हैं, जो पार्टनर की भावनाओं को दर्शाती हैं. मिथुन राशि: मिथुन राशि के लड़के बहुत बातूनी और तेज दिमाग के होते हैं. उन्हें ऐसी चीजें दें जिनसे उनका मनोरंजन हो. आप उन्हें हेडफोन, कोई अच्छी किताब या मोबाइल की कोई एक्सेसरी दे सकती हैं. उनके साथ बैठकर ढेर सारी बातें करना ही उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है. जितना हो सके, आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के दिन टाइम स्पेंड करें. साथ ही आप उन्हें अपने हाथों से बना कार्ड गिफ्ट करें, जिसमें दिल की बातें लिखी हों. कर्क राशि: इस राशि के लड़के बहुत भावुक होते हैं. उन्हें महंगे गिफ्ट से ज्यादा प्यार की कद्र होती है. आप उन्हें पुरानी यादों वाली फोटो का फ्रेम या कोई हाथ से बना कार्ड दे सकती हैं. उनके साथ बिताया गया प्यार भरा समय उनके लिए सबसे कीमती होता है. इसके अलावा, इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर खाना खाने जाएं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. सिंह राशि: सिंह राशि के लड़कों को राजाओं की तरह रहना पसंद होता है. उन्हें ऐसी चीज दें जो दिखने में शानदार और ब्रांडेड हो. एक अच्छा चश्मा, घड़ी या कोई खास ड्रेस उन्हें बहुत पसंद आएगी. गिफ्ट देते समय उनकी थोड़ी तारीफ भी कर दें, फिर देखिए उनका चेहरा कैसे खिल उठेगा. कन्या राशि: इस राशि के लड़के बड़े सीधे और काम पर ध्यान देने वाले होते हैं. उन्हें ऐसी चीज दें जो उनके रोज काम आए. ऑफिस के लिए डायरी, पेन या कोई स्मार्ट गैजेट उनके लिए बेस्ट रहेगा. वे काम की चीजों को पाकर बहुत खुश होते हैं. तुला राशि: तुला राशि वालों को सुंदरता और रोमांस पसंद होता है. उन्हें ऐसी चीज दें जो देखने में बहुत प्यारी हो. आप उन्हें अच्छे कपड़े या परफ्यूम दे सकती हैं. उनके साथ एक प्यारी सी डिनर डेट पर जाना भी बहुत अच्छा आइडिया रहेगा. वृश्चिक राशि: ये थोड़े गंभीर और गहरे स्वभाव के होते हैं. इन्हें ऐसी चीजें पसंद आती हैं जिनमें कोई खास मतलब छिपा हो. आप उन्हें दिल की बात लिखकर एक लेटर दे सकती हैं. उन्हें आपका भरोसा और सच्चा प्यार ही सबसे ज्यादा खुशी देता है. धनु राशि: इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है. आप उन्हें सफर में काम आने वाला बैग, कैमरा या ट्रिप पर ले जाने वाली कोई चीज दे सकती हैं. उन्हें नई चीजें सीखने का शौक होता है, इसलिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट उनके दिन को खास बना देगा. मकर राशि: मकर राशि के लड़के बहुत मेहनती होते हैं. उन्हें ऐसी चीजें पसंद आती हैं जो उनके करियर में मदद करें. एक अच्छी क्वालिटी की घड़ी, बैग या कोई प्रोफेशनल चीज उन्हें गिफ्ट करें. उन्हें एहसास दिलाएं कि आप उनकी मेहनत में उनके साथ हैं. कुंभ राशि: इन्हें पुरानी घिसी-पिटी चीजें पसंद नहीं आतीं. इन्हें हमेशा कुछ नया और अलग चाहिए. कोई अनोखा गैजेट या ऐसी चीज, जो बाजार में नई आई हो, उन्हें दें. वे दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए उनके अच्छे दोस्त बनकर रहें. मीन राशि: ये बहुत ही प्यारे और रोमांटिक होते हैं. इन्हें छोटी-छोटी बातों से खुशी मिलती है. हाथ से लिखा हुआ लेटर, कोई मधुर संगीत या कोई यादगार तोहफा उन्हें दे सकती हैं. वे बस इतना चाहते हैं कि आप उनका ख्याल रखें और उन्हें प्यार करें. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष, वास्तु और रत्न विशेषज्ञ8080426594 / 9545290847 यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post ‘वैलेंटाइन डे’ पर राशि के हिसाब से अपने बॉयफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, प्यार होगा और मजबूत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में अभी कंपकंपाएगी ठंड, दिन रहेगा गर्म, जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: उत्तर हिंदुस्तान में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. रात में तापमान गिरने की वजह से सुबह में कनकनी बढ़ गई है. हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ जाता है, जिससे गर्मी महसूस होती है. लेकिन, शाम ढलने के बाद ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के प्रमुख डॉ. बाबूराज पीपी के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर खासतौर पर सुबह और देर रात महसूस किया जाएगा. उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की उम्मीद है. उत्तर-पूर्व झारखंड गिर सकता है तापमान देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देवघर और धनबाद में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री तक गिर सकता है. गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं, जिससे सुबह ठंड ज्यादा महसूस होगी. उत्तर-पश्चिम झारखंड में ठंडी रातें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है. लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर देखने को मिलेगा. मध्य झारखंड के मौसम में बदलाव नहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग एक जैसा बना रहेगा. रांची और हजारीबाग में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रह सकता है. हजारीबाग और रामगढ़ में रातें अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडी रहने की संभावना है. दक्षिण झारखंड में दिन में रहेगी गर्मी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में दिन का तापमान बाकी जिलों की तुलना में ज्यादा रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहेगा. सरायकेला में भी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी. इसे भी पढ़ें: गुरुजी के इर्द-गिर्द घूमता रहा झामुमो स्थापना दिवस, आधी आबादी बनी ताकत ठंड से बचाव की जरूरत मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है. फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को मौसम स्थिर रहने का लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी आठ एक्सप्रेस ट्रेनें, आज से शुरुआत The post झारखंड में अभी कंपकंपाएगी ठंड, दिन रहेगा गर्म, जानें मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 फरवरी के फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स हुए लाइव

Free Fire MAX आज भी बैटल रॉयल गेम लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है. लगातार आने वाले टूर्नामेंट, खास इवेंट्स और रोज मिलने वाले इन-गेम रिवॉर्ड्स खिलाड़ियों को गेम से जोड़े रखते हैं. ऐसे में आज के फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स Garena डेवलपर्स ने जारी कर दिए हैं, जिससे प्लेयर्स हर दिन की तरह आज भी बिना पैसे खर्च किए कई सारे रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं. Free Fire MAX Redeem Codes क्या होते हैं? Free Fire MAX Redeem Codes 12 से 13 अंकों के अल्फान्यूमेरिक कोड होते हैं, जिन्हें गेम डेवलपर Garena समय-समय पर जारी करता है. इन कोड्स को रिडीम करके खिलाड़ी बिना कोई पैसा खर्च किए डायमंड्स, गन स्किन्स, कैरेक्टर बंडल्स और अन्य एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं. हालांकि ध्यान रहे, हर कोड लिमिटेड टाइम तक के लिए एक्टिव रहते हैं और इसे सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए बिना देर किए तुरंत रिडीम कर लें. Free Fire MAX Redeem Codes February 6 Garena ने खिलाड़ियों के लिए कई नए कोड्स जारी किए हैं. इनमें से कुछ एक्टिव कोड्स हैं: FQ9W2E1R7T5Y3U6I FK3J9H5G1F7D2S4A FM6N1B8V3C4X7Z9L FL2K6J4H8G5F3D7S Q8M4K7L2VR9J A6QK1L9MRP5V Z4QP8M6KNR2J P7QH5K3LVJ9P M2QP9L8KRV6K R5QK4M7LVP1R K9QP6K2MNL8V V3QJ1M9KRP7V D8MJ4Q6LVK2R N7QK5L3MRP9J J2QP8M1KVL6V E9QH6K4LNP7V S5PL7M2LRV8K Y1QP9K6MVJ4R O4QK2L8MRP7R L6QP5M9KNV1L X8QJ7K4MVP2V R3MJ9Q1LRV6K H5QP6L8MNP2R B7QK4M9LVJ1R J2QP8M1KVL6V E9QH6K4LNP7V S5PL7M2LRV8K Y1QP9K6MVJ4R O4QK2L8MRP7R L6QP5M9KNV1L X8QJ7K4MVP2V R3MJ9Q1LRV6K H5QP6L8MNP2R B7QK4M9LVJ1R Redeem Codes से क्या-क्या इनाम मिलते हैं? Redeem Codes के जरिए खिलाड़ियों को कई शानदार रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं, जैसे: वेपन स्किन, कैरेक्टर्स बंडल्स, फ्री डायमंड, लूट क्रेट्स, पेटस, इमोट्स, एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स रेयर आइटम्स Free Fire MAX Redeem Codes कैसे रिडीम करें? पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक Garena Rewards Redemption साइट खोलें. लॉग इन करें: अपने गेम आईडी से जुड़े प्लेटफॉर्म (Google, Facebook, VK, Apple ID) से साइन इन करें. कोड डालें: ऊपर दिए गए 12 या 16 अंकों के रिडीम कोड को कॉपी करके दिए गए बॉक्स में पेस्ट करें. कन्फर्म करें: Confirm बटन पर क्लिक करें और पॉप-अप आने पर OK दबाएं. इन-गेम मेल चेक करें: रिडीम सफल होने पर आपके रिवॉर्ड्स 24 घंटे के भीतर गेम के मेल सेक्शन में भेज दिए जाएंगे. जरूरी ध्यान रखने वाली बातें Redeem Codes लिमिटेड समय के लिए होते हैं एक कोड केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है गेस्ट अकाउंट से रिडीम नहीं कर सकते. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने The post 6 फरवरी के फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स हुए लाइव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशि में मंगल और सूर्य की युति से मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा प्रभाव

Mangal Surya Yuti 6 February 2026 Rashifal: आज दिनांक 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार आज का दैनिक राशिफल जानना चाहते है आज का दिन कैसा रहेगा चिंता नहीं करे आपके राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा इसका गणना करके दैनिक राशिफल बताए है.आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे, सिंह राशि में केतु रहेंगे. मंगलादित्य योग का निर्माण मकर राशि में मंगल और सूर्य की युति हुआ है. ज्योतिष में इसे मंगलादित्य योग कहा जाता है धन तथा परिवार के लिए अनुकूल रहता है कुंभ राशि में बुध के साथ राहु है तथा शुक्र का युति है जड़तत्व योग बन गया है दैनिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है.मिथुन राशि में गुरु रहेंगे तथा मीन राशि में शनि रहेंगे.सभी ग्रहों की चाल को देखकर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र ने आज का राशिफल बताए है जाने मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले के लिए आज दिन कैसा रहेगा. मेष राशि – भागदौड़ भरा लेकिन सफल दिन आज काम ज्यादा रहेंगे और फुर्सत कम मिलेगी. नौकरी या बिज़नेस में आपकी तेजी फायदा दिलाएगी, बस जल्दबाज़ी में फैसला न लें. घर में आपकी राय को महत्व मिलेगा. पैसों में स्थिति ठीक है, लेकिन आज उधार से बचें. थोड़ी थकान हो सकती है, पर दिन के अंत में संतोष रहेगा. लकी नंबर: 9 लकी रंग: लाल मिट्टी जैसा वृषभ राशि – धीमा लेकिन सुकून भरा दिन आज आप शांति से काम करना पसंद करेंगे. ऑफिस का दबाव रहेगा, पर आप आराम से संभाल लेंगे. घर का कोई पुराना मामला सुलझने के करीब आएगा. खर्च पर नियंत्रण रहेगा. प्यार में गहराई महसूस होगी. सेहत ठीक रहेगी, बस आलस्य से बचें. लकी नंबर: 5 लकी रंग: क्रीमिश ब्राउन मिथुन राशि – दिमाग तेज, पर रफ्तार संभालें आज दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा. मीटिंग्स और बातचीत ज्यादा होंगी. कोई सहकर्मी आपकी सोच बदल सकता है. छोटा-मोटा खर्च सामने आ सकता है. रिश्तों में हल्की गलतफहमी हो सकती है, बात करने से हल होगी. सिर या आंखों में हल्की थकान हो सकती है. लकी नंबर: 4 लकी रंग: मिंट ग्रीन कर्क राशि – भावनाओं पर कंट्रोल जरूरी आज आप बातें जल्दी दिल पर ले सकते हैं. काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी और आप अच्छा निभाएंगे. घर में किसी अपने से खुलकर बात होगी. अटका हुआ पैसा या काम पूरा हो सकता है. प्यार में अपनापन बढ़ेगा. मौसम के हिसाब से सावधानी रखें. लकी नंबर: 7 लकी रंग: मोती जैसा सफेद सिंह राशि – आत्मविश्वास से भरा शानदार दिन आज आप अपने फैसलों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहेंगे. ऑफिस या बिज़नेस में लोग आपकी बात मानेंगे. घर में खुशसमाचारी मिल सकती है. पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी. प्यार में खुलकर बात करेंगे. सेहत और ऊर्जा दोनों अच्छी रहेंगी. लकी नंबर: 1 लकी रंग: एंबर शेड कन्या राशि – जिम्मेदारी और प्लानिंग का दिन आज आप हर काम सोच-समझकर करेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. घर में किसी फैसले में आपकी भूमिका अहम होगी. पैसे संतुलित रहेंगे. प्यार में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है. कोई पुराना काम फिर सामने आ सकता है. लकी नंबर: 2 लकी रंग: हल्का नीला तुला राशि – संतुलन बनाना जरूरी आज काम और निजी जीवन में तालमेल बिठाना होगा. ऑफिस में किसी फैसले को लेकर उलझन हो सकती है. घर में बातचीत से माहौल सुधरेगा. खर्च सोच-समझकर करें. थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है. लकी नंबर: 6 लकी रंग: पेस्टल पिंक वृश्चिक राशि – अंदरूनी मजबूती का दिन आज आप गहराई से सोचेंगे. काम में आपकी साफ सोच फायदा देगी. घर में किसी करीबी से भरोसे वाली बात होगी. पैसों में धीरे-धीरे सुधार होगा. प्यार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. तनाव से दूर रहें. लकी नंबर: 8 लकी रंग: गहरा हरा धनु राशि – नई उम्मीद और जोश आज कुछ नया सीखने या करने का मन बनेगा. काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. घर में यात्रा या प्लान की बात होगी. प्यार में हल्की बहस संभव है, पर सुलझ जाएगी. दोस्तों से बात कर मन हल्का होगा. लकी नंबर: 9 लकी रंग: टेराकोटा मकर राशि – मेहनत का मीठा अहसास आज आपकी प्लानिंग और अनुशासन दिखेगा. सीनियर्स का भरोसा मिलेगा. घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आप संभाल लेंगे. पैसे स्थिर रहेंगे. प्यार में भरोसा बढ़ेगा. किसी लक्ष्य के करीब पहुंचने का एहसास होगा. लकी नंबर: 1 लकी रंग: स्लेट ग्रे कुंभ राशि – अलग सोच, नए अनुभव आज आपके नए आइडिया लोगों को पसंद आएंगे. टीमवर्क जरूरी रहेगा. घर में किसी नई शुरुआत की संभावना है. खर्च बढ़ सकता है, बजट संभालें. प्यार में समझदारी से फैसले लें. सामाजिक काम से जुड़ने का मौका मिल सकता है. लकी नंबर: 5 लकी रंग: एक्वा ब्लू मीन राशि – शांति और आत्मचिंतन आज मन थोड़ा भावुक रहेगा. रचनात्मक सोच आपको पहचान दिलाएगी. घर में भावनात्मक बातें होंगी. पैसों में सावधानी जरूरी है. प्यार में गहराई और अपनापन रहेगा. आराम और पानी पर ध्यान दें. लकी नंबर: 3 लकी रंग: सीफोम ग्रीन ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञConsultation: 8080426594 / 9545290847 The post मकर राशि में मंगल और सूर्य की युति से मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top