Hot News

April 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां बगलामुखी क्यों खींचती हैं शत्रु की जीभ? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य

Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. माता दस महाविद्याओं में से आठवीं विद्या हैं. मां बगलामुखी को ‘पीतांबरा’ भी कहा जाता है. भक्तों के बीच मां का स्वरूप अत्यंत विशिष्ट है, मां एक हाथ से शत्रु की जीभ खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उस पर गदा का प्रहार कर रही हैं. आइए जानते हैं मां की इस उग्र मुद्रा के पीछे का कारण. पौराणिक कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में एक बार पूरे ब्रह्मांड में एक अत्यंत विनाशकारी तूफान उठा. यह कोई साधारण तूफान नहीं था, बल्कि जगत को नष्ट करने वाली महाप्रलय थी. चारों ओर हाहाकार मच गया और देवताओं की शक्तियां भी इस आपदा को रोकने में विफल हो रही थीं. असुर मदन को मिला वरदान इसी समय मदन नाम का एक शक्तिशाली असुर हुआ करता था. उसने कठोर तपस्या के बल पर ‘वाक्-सिद्धि’ का वरदान प्राप्त किया था. इस वरदान के प्रभाव से मदन असुर की जुबान से निकला हर शब्द पत्थर की लकीर बन जाता था. वह जो कुछ भी कहता, वह सच हो जाता. शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसे अपनी इस शक्ति पर अहंकार हो गया. उसने देवताओं को परेशान करना शुरू कर दिया और अपनी वाणी की शक्ति से संसार में तबाही मचाने लगा. वह जो भी विनाशकारी शब्द बोलता, वह तुरंत घटित हो जाता. उसकी जुबान ही उसका सबसे बड़ा और घातक अस्त्र बन गई थी. जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तब सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने इसका समाधान खोजने का निश्चय किया. वे जानते थे कि मदन असुर की शक्ति उसकी वाणी में है और उसे हराने के लिए किसी विशेष शक्ति की आवश्यकता है. मां बगलामुखी का प्राकट्य भगवान विष्णु ने सौराष्ट्र (गुजरात) में स्थित हरिद्रा सरोवर (हल्दी की झील) के किनारे बैठकर घोर तपस्या शुरू की. उनकी तपस्या के तेज से झील का पानी सोने की तरह चमकने लगा. तब वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को उस झील के बीच से एक दिव्य ज्योति प्रकट हुई. वह ज्योति साक्षात महाशक्ति बगलामुखी थीं. मां का पूरा स्वरूप स्वर्ण के समान पीला था. उन्होंने पीले वस्त्र धारण किए हुए थे और उनकी आभा से दसों दिशाएं आलोकित हो रही थीं. इसी कारण उन्हें ‘पीतांबरा’ भी कहा जाता है. जीभ खींचने का रहस्य जब मां बगलामुखी का सामना मदन असुर से हुआ, तो वह अपनी वाक्-सिद्धि के घमंड में मां को अपशब्द कहने और विनाशकारी मंत्रों का उच्चारण करने लगा. जैसे ही उसने कुछ बोलने के लिए अपना मुख खोला, मां बगलामुखी ने अपनी दिव्य ‘स्तंभन शक्ति’ का प्रयोग किया. ‘स्तंभन’ का अर्थ होता है किसी को जड़ या निष्क्रिय कर देना. मां ने असुर की जीभ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया. मदन असुर की सारी ताकत उसकी जुबान में थी. जीभ पकड़ते ही वह मूक हो गया और उसकी वाक्-शक्ति समाप्त हो गई. जीभ खींचने का संदेश मां बगलामुखी स्तंभन की देवी हैं. जीभ खींचने का अर्थ है शत्रु की वाणी को रोक देना. तांत्रिक मान्यताओं के अनुसार, जब शत्रु की जीभ रुक जाती है, तो वह आपके विरुद्ध षड्यंत्र नहीं कर पाता. जीभ झूठ, छल और कटु वचनों का केंद्र है. मां जीभ खींचकर व्यक्ति के भीतर के झूठ और कुतर्कों का अंत करती हैं. आध्यात्मिक दृष्टिकोण से, ‘जीभ’ हमारे अनियंत्रित विचारों और अहंकार का प्रतीक है. मां हमारे भीतर के काम, क्रोध और लोभ जैसे शत्रुओं की वाणी को मौन कर देती हैं, ताकि साधक को आत्मज्ञान प्राप्त हो सके. यह भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti 2026 से पहले जानें शक्ति, साधना और मंदिरों का रहस्य The post मां बगलामुखी क्यों खींचती हैं शत्रु की जीभ? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पेट्रोल इंजन ऑप्शन

Mini India ने अपने नये Mini Countryman C के लिए हिंदुस्तान में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इस प्रीमियम SUV को देशभर के Mini डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. कंपनी इसकी कीमत का ऐलान अगले महीने कर सकती है, जबकि लॉन्च के बाद जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है. यह नया वेरिएंट कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा. खास बात यह है कि इसे हिंदुस्तान में ही BMW Group के चेन्नई प्लांट में लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा. पोजिशनिंग और वेरिएंट Mini Countryman C को ब्रांड के लाइनअप में एक किफायती पेट्रोल ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा. यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड Mini JCW Countryman All4 से नीचे रहेगा. इसके साथ ही, Mini अब अपने पोर्टफोलियो में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन दे रहा है, जिसमें Countryman E और SE All4 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं. डिजाइन और स्पेस डिजाइन के मामले में Mini Countryman C, JCW और इलेक्ट्रिक वर्जन से काफी हद तक इंस्पायर्ड है. फ्रंट में सर्कुलर हेडलैंप्स के साथ चौड़ा और थोड़ा स्क्वेयर ग्रिल दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत लुक देता है. साइड प्रोफाइल में यह SUV पहले से ज्यादा बॉक्सी नजर आती है, जिसमें फ्लैट रूफलाइन, सीधी स्टांस और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं. लंबा व्हीलबेस बेहतर स्पेस और बैलेंस्ड डिजाइन ऑफर करता है. पीछे की तरफ LED टेल-लैंप्स के साथ सिंपल और क्लीन डिजाइन रखा गया है, जो मॉडर्न लुक देता है. नई SUV पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट देगी, जिससे यह शहर के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी बेहतर ऑप्शन बनेगी. इंटीरियर और फीचर्स Mini Countryman C का केबिन मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आएगा. इसमें सेंटर में एक बड़ा सर्कुलर टचस्क्रीन दिया गया है. डैशबोर्ड को क्लीन रखा गया है, जिसमें फिजिकल बटन कम किए गए हैं, लेकिन Mini की पहचान से जुड़े कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है. इंजन ऑप्शन इसके पूरे स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह BMW X1 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया जा सकता है. हालांकि, इसके पावर और परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी. यह भी पढ़ें: 2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स The post Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पेट्रोल इंजन ऑप्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 April 2026: अगर आप आज सोना-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार से मिली-जुली समाचारें आ रही हैं. पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतों में जो गिरावट देखी जा रही थी, वह आज भी एक मामूली सुस्त चाल के साथ जारी है. ग्लोबल लेवल पर शांति की समाचारों और इन्वेस्टर्स के बदलते मूड ने फिलहाल कीमती धातुओं की चमक थोड़ी फीकी कर दी है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. सोने के दाम में कितनी आई गिरावट? आज 23 अप्रैल को सोने के भाव में प्रति ग्राम 1 रुपये की मामूली कमी देखी गई है. हालांकि यह गिरावट बहुत छोटी है, लेकिन 18 अप्रैल के उच्चतम स्तर (15,578 रुपये) के मुकाबले अब सोना काफी नीचे आ चुका है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 15,475 रुपये के आसपास बना हुआ है. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक इंटरनेशनल मार्केट में कोई बड़ी हलचल नहीं होती, रेट इसी दायरे में रहेंगे.  आज का सोने का रेट चार्ट (प्रति 10 ग्राम): शुद्धता  आज का भाव (23 April) कल का भाव (22 April) बदलाव 24 कैरेट   ₹1,54,740 ₹1,54,750 – ₹10 22 कैरेट   ₹1,41,840 ₹1,41,850 – ₹10 18 कैरेट   ₹1,16,050 ₹1,16,060 – ₹10 शहर अनुसार सोना रेट टेबल (प्रति 1 ग्राम): शहर का नाम 24 कैरेट (Today) 22 कैरेट  (Today) 18 कैरेट  (Today) चेन्नई ₹15,545 ₹14,249 ₹11,881 मुंबई ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605 दिल्ली ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620 कोलकाता ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605 बेंगलुरु ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605 पटना ₹15,638 ₹14,335 ₹11,730 रांची ₹15,638 ₹14,335 ₹11,730 सोर्स: गुडरिटर्न्स चांदी की चमक बढ़ी या घटी? चांदी की बात करें तो आज इसमें भी 100 रुपये प्रति किलो की नरमी आई है. चांदी अब 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है. अप्रैल महीने की शुरुआत में चांदी 2.55 लाख रुपये के आसपास थी, जो 18 अप्रैल को 2.75 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. फिलहाल इसमें मुनाफावसूली दिख रही है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.  आज का चांदी का रेट चार्ट: वजन   आज का भाव (23 April) कल का भाव (22 April) अंतर 1 ग्राम ₹264.90 ₹265 – ₹0.10 100 ग्राम ₹26,490 ₹26,500 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,64,900 ₹2,65,000 – ₹100 सोर्स: गुडरिटर्न्स शहर अनुसार चांदी रेट टेबल: शहर का नाम चांदी (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति 100 ग्राम) चांदी (प्रति 1 किलो) चेन्नई ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900 मुंबई ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900 दिल्ली ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900 कोलकाता ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900 बेंगलुरु ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900 पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 रांची ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000 सोर्स: गुडरिटर्न्स क्या अभी खरीदारी करना सही है? बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है. अगर आप लंबी अवधि के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो यह गिरावट एक मौका हो सकती है.  हालांकि, खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से GST और मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर पूछ लें, क्योंकि ऊपर दिए गए रेट्स में ये टैक्स शामिल नहीं हैं.  ये भी पढ़ें: कहीं पेट्रोल हुआ सस्ता तो कहीं डीजल ने दिखाए नखरे, यहां चेक करें 23 अप्रैल की पूरी रेट लिस्ट The post कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

Netanyahu Iran War Plan: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में बातचीत के दौरान केरी ने बताया कि नेतन्याहू ने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के सामने ईरान पर हमले का प्रस्ताव रखा था, लेकिन हर बार उन्हें मना कर दिया गया. केरी के मुताबिक, जब ओबामा राष्ट्रपति थे और वे खुद विदेश मंत्री, तब भी नेतन्याहू युद्ध चाहते थे, लेकिन अमेरिका ने साफ ‘नो’ कह दिया था. तीन राष्ट्रपतियों ने ठुकराया प्रस्ताव जॉन केरी ने बताया कि सिर्फ ओबामा ही नहीं, बल्कि जॉर्ज डब्लू बुश और जो बाइडन ने भी नेतन्याहू के युद्ध वाले प्लान को खारिज कर दिया था. केरी ने कहा कि वे खुद उन चर्चाओं का हिस्सा थे और उन्हें सब अच्छे से याद है. इन नेताओं का मानना था कि शांति के लिए बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, इसलिए सीधे युद्ध करना ठीक नहीं होगा. Former US Secretary of State John Kerry says that Israeli Prime Minister Netanyahu had proposed the war on Iran to Presidents Obama, Bush, and Biden, but they all refused. The prediction was regime change, that people would rise up, but we saw that none of that happened. pic.twitter.com/932qTbqj31 — Press TV 🔻 (@PressTV) April 22, 2026 नेतन्याहू का गलत अनुमान द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए जॉन केरी ने कहा कि नेतन्याहू का मानना था कि ईरान पर हमला करने से वहां के लोग प्रशासन के खिलाफ विद्रोह कर देंगे और तख्तापलट  हो जाएगा. केरी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. नेतन्याहू का यह अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ. डोनाल्ड ट्रंप ने दी मंजूरी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां तीन राष्ट्रपतियों ने मना किया, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर सहमति जताई थी. जब नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने अपनी बात रखी, तो ट्रंप ने कहा था, “ओके, बाय मी” (मेरी तरफ से ठीक है). हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप की टीम के कुछ सदस्यों ने इस प्लान को बकवास बताया था, लेकिन ट्रंप की सोच नेतन्याहू से मिल रही थी. इसके दो हफ्ते बाद ही ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को मंजूरी दे दी थी. ये भी पढ़ें: ईरान की घेराबंदी: अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस लौटाया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा वियतनाम और इराक युद्ध की सीख जॉन केरी ने वियतनाम युद्ध का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी कि अमेरिकी जनता से झूठ बोलकर उन्हें युद्ध में नहीं झोंकना चाहिए. उन्होंने कहा कि वियतनाम और इराक की तरह इस मामले में भी गुमराह करने की कोशिश की गई. केरी का कहना है कि प्रशासन को अपने देश के बच्चों को तब तक लड़ने के लिए नहीं भेजना चाहिए जब तक सच सामने न हो. युद्ध का असर   11 फरवरी को जब नेतन्याहू व्हाइट हाउस गए, तब से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई. इस महीने भर चले संघर्ष में ईरान में 2,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और दुनिया की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा है. रॉयटर्स की 8 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इजरायल के समर्थन से ईरान पर हमले को दो हफ्ते के लिए टाला था ताकि बातचीत हो सके. इजरायल इस शर्त पर राजी हुआ था कि ईरान तुरंत समुद्री रास्ते (स्ट्रेट) खोलेगा और हमले रोकेगा. अमेरिका ने इजरायल को भरोसा दिया है कि वह ईरान को परमाणु खतरा नहीं बनने देगा, हालांकि लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हुआ है. ये भी पढ़ें: ट्रंप के ‘चीन के गिफ्ट’ वाले दावे पर भड़का चीन, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाना बंद करे अमेरिका The post ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपके बीच भी रह रहे हैं नकली दोस्त, तो आजमाएं पहचान के ये 5 आसान तरीके

Fake Friends Signs: फेक दोस्तों को पहचानना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि हर मुस्कुराता चेहरा सच्चा नहीं होता. कई लोग दोस्ती का दिखावा करते हैं, लेकिन उनके इरादे स्वार्थ से भरे होते हैं. ऐसे लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए करीब आते हैं और जरूरत खत्म होते ही दूर हो जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि हम उनके व्यवहार, बातों और मुश्किल समय में उनके रवैये को ध्यान से समझें. सही पहचान से हम खुद को धोखे और भावनात्मक चोट से बचा सकते हैं और सच्चे दोस्तों को महत्व दे सकते हैं. 1. सिर्फ अपने मतलब के समय याद करना अगर कोई दोस्त आपको तभी कॉल या मैसेज करता है जब उसे आपसे कोई काम होता है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि वह सिर्फ अपने फायदे के लिए जुड़ा हुआ है. ऐसे लोग आपकी भावनाओं या जरूरतों की परवाह नहीं करते, बल्कि केवल अपना काम निकलवाने के लिए ही संपर्क रखते हैं. सच्ची दोस्ती में दोनों तरफ से बराबर समय और भावनाएं दी जाती हैं. 2. आपकी सफलता से जलन होना एक सच्चा दोस्त आपकी हर छोटी-बड़ी सफलता में दिल से खुश होता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. लेकिन फेक फ्रेंड आपकी उपलब्धियों को कम करके दिखाने की कोशिश करता है, ताने मारता है या अंदर ही अंदर जलता है. वह आपकी प्रगति से खुश होने के बजाय खुद की तुलना करने लगता है, जो उसकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है. 3. पीठ पीछे बुराई करना अगर कोई दोस्त आपके सामने मीठी-मीठी बातें करता है लेकिन आपके पीछे आपकी आलोचना करता है या दूसरों के सामने आपकी छवि खराब करता है, तो यह साफ संकेत है कि वह भरोसे के लायक नहीं है. सच्चे दोस्त आपकी गलतियों को सामने बताते हैं, न कि पीछे से आपकी इमेज खराब करते हैं. 4. मुश्किल समय में साथ न देना असली दोस्त वही होता है जो आपके जीवन के कठिन समय में आपके साथ खड़ा रहे. अगर कोई व्यक्ति सिर्फ खुशियों में शामिल होता है लेकिन जब आपको उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है तब वह गायब हो जाता है, तो वह सच्चा दोस्त नहीं है. मुश्किल वक्त ही रिश्तों की असली परीक्षा होती है. 5. आपको बार-बार जज करना या बदलने की कोशिश करना जो दोस्त आपको आपकी असलियत के साथ स्वीकार करने के बजाय बार-बार जज करता है या आपको अपनी पसंद के अनुसार बदलने की कोशिश करता है, वह आपकी कद्र नहीं करता. सच्चा दोस्त आपकी कमियों के साथ भी आपको अपनाता है और आपको बेहतर बनने के लिए सकारात्मक तरीके से सपोर्ट करता है, न कि दबाव डालकर बदलने की कोशिश करता है. यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण यह भी पढ़ें: क्या आप भी अनजाने में बन रहे हैं अपने ही दुश्मन? जिंदगी खराब होने से पहले जान लें The post क्या आपके बीच भी रह रहे हैं नकली दोस्त, तो आजमाएं पहचान के ये 5 आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाहुबली नेता सूरजभान सिंह जेल से रिहा, 30 साल पुराने केस में आया फैसला

Surajbhan Singh: बेगूसराय के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया है. एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया. सूरजभान सिंह 30 साल पुराने एक हत्या के मामले में जेल में बंद थे, जिसे लेकर अब कोर्ट का फैसला आ गया है और उन्हें रिहा कर दिया गया है. सूरजभान सिंह के वकील ने कोर्ट में क्या कहा? सीनियर अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम ने सूरजभान सिंह का पक्ष कोर्ट में रखा. आरोप था कि 29 जुलाई, 1996 को करीब 11:30 बजे दिन में बरौनी थाना के बीहट गांव के रहने वाले टुनटुन सिंह के बेटे रंजीत की सीताराम इंजीनियर के डेरा पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है. हत्या में दिलीप सिंह, विपिन सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य लोगों के नाम भी शामिल थे. बेगूसराय: 30 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह रिहा. एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला. सूरजभान सिंह और अजीत सिंह को मिली राहत. 1996 के हत्या कांड में चल रहा था मामला. अभियोजन पक्ष के 7 गवाह पेश किए गए. कई गवाह पलटे. कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर किया बरी.… — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 22, 2026 मामले में किसने दर्ज कराई थी प्राथमिकी? मिली जानकारी के अनुसार, घटना की प्राथमिकी मृतक के पिता की ओर से बरौनी थाना में दर्ज कराई गई थी. इस दौरान प्राथमिकी में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का नाम नहीं था. लेकिन जब मामले में जांच हुई तो उस दौरान केस डायरी में नाम शामिल किया गया था. इस वजह से पूर्व सांसद को किया गया रिहा जानकारी के मुताबिक, मामले में अभियोजन की ओर से 7 गवाह पानो देवी, रामेश्वर भगत, लुसिया देवी, नवल किशोर सिंह, फुलेना सिंह, गणेश सिंह और डॉ. प्रेमचंद कुमार की गवाही कराई गई. लेकिन इनमें से किसी ने भी घटना का समर्थन नहीं किया. ऐसे में सबूतों के अभाव में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को जेल से रिहा करने का फैसला कोर्ट की ओर से लिया गया. Also Read: बिहार के 23 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, हीट वेव जैसी रहेगी स्थिति, 44 पार हुआ पारा The post बाहुबली नेता सूरजभान सिंह जेल से रिहा, 30 साल पुराने केस में आया फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान के खिलाफ 40 रन की हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने माना कि टीम पिच को सही से समझ नहीं पाई. सिर्फ 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम 119 पर सिमट गई, जिसके बाद पंत के पास हार का कोई ठोस जवाब नहीं था. अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं : पंत पंत ने कहा कि उनके पास हार का कोई साफ जवाब नहीं है और बल्लेबाजी ने टीम को निराश किया. उन्होंने माना कि पूरी टीम और ग्रुप इस प्रदर्शन से दुखी है. पंत ने कहा कि जवाब बाहर नहीं, अंदर ढूंढने होंगे और बल्लेबाजी में थोड़ा समय लेकर स्पोर्ट्सना चाहिए था. उन्होंने साफ कहा कि कोई बहाना नहीं है, खुद उन्हें भी पारी को लंबा ले जाना चाहिए था और पूरी बल्लेबाजी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी. पंत ने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि टीम को पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना होगा और खुद को सुधारना होगा, क्योंकि अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं. यह भी पढ़ें : LSG vs RR: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ी कमर, RR ने LSG को 40 रनों से हराया पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी : रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और उन्हें पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी. उन्होंने नांद्रे बर्गर  और जोफ्रा आर्चर की लाइन-लेंथ की तारीफ की और कहा कि टीम का माहौल काफी पॉजिटिव है. विकेट आसान नहीं था : रविंद्र जडेजा मैच में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा ने मैच में नाबाद 43 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता और यह अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि रिवाबा ने पहले ही कहा था कि वह अच्छा स्पोर्ट्सेंगे. जडेजा ने माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हालात के हिसाब से स्पोर्ट्सते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने ने कहा कि विकेट आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी. मैं जितना लंबा स्पोर्ट्स सकूं, यही मेरी कोशिश थी. The post LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साल 2026 में होगा सीक्वल्स का धमाका, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘आवारापन 2’ तक, जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में

Bollywood Sequels Film 2026: अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, तो साल 2026 आपके लिए खुशियों का माहौल लेकर आ रहा है. इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों के अगले भाग सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं. अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी तक, कई बड़े सितारे अपनी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करने लौट रहे हैं. आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कॉकटेल 2 (19 जून 2026) साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा भाग जून में रिलीज होगा. इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई तिकड़ी नजर आएगी. होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. धमाल 4 (3 जुलाई 2026) हंसी का डोज देने के लिए अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मशहूर टोली एक बार फिर लौट रही है. ‘धमाल 4’ जुलाई में रिलीज होगी. इस बार फिल्म में रवि किशन और ईशा गुप्ता जैसे सितारे भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे. आवारापन 2 (14 अगस्त 2026) इमरान हाशमी के फैंस के लिए स्वतंत्रता दिवस का हफ्ता बहुत खास होगा. करीब 19 साल बाद ‘आवारापन’ का सीक्वल आ रहा है. यह फिल्म अपनी पहली पार्ट की तरह ही इमोशनल कहानी और बेहतरीन गानों से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेगी. खोसला का घोसला 2 (28 अगस्त 2026) मिडिल क्लास की मुश्किलों को हंसी-मजाक के साथ दिखाने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का दूसरा भाग अगस्त के आखिर में रिलीज होगा. इस फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको खूब हंसाएंगे दृश्यम 3 (2 अक्टूबर 2026) विजय सालगांवकर और उनका परिवार एक बार फिर अपनी रक्षा के लिए लौट रहा है. अजय देवगन की सबसे चर्चित सीरीज ‘दृश्यम’ का तीसरा भाग गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगा. माना जा रहा है कि यह इस सस्पेंस भरी कहानी का आखिरी और सबसे रोमांचक हिस्सा होगा. यह भी पढ़ें: दोस्त की शादी में आर्यन खान का धमाल, दूल्हे का जूता बचाने के लिए मेहमानों से की जमकर छीना-झपटी The post साल 2026 में होगा सीक्वल्स का धमाका, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘आवारापन 2’ तक, जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की

Tamil Nadu Election Voting : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से लोग मतदान कर रहे हैं. शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे. सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए लोग तैयार हैं, ऐसे में सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने इस अहम लोकतांत्रिक अधिकार का पूरे उत्साह के साथ इस्तेमाल करें. खासकर युवाओं और स्त्रीओं से पीएम ने कहा कि वे बड़ी संख्या में वोट डालने निकलें और इस बार रिकॉर्ड मतदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं. Voting for single-phase Tamil Nadu elections and the first phase of West Bengal elections begins. All 234 constituencies in Tamil Nadu and 152 of the total 294 constituencies in West Bengal are going to polls today. pic.twitter.com/3kgJxw0uSz — ANI (@ANI) April 23, 2026 वोटिंग शुरू बाहर निकलें और जरूर वोट करें : बीजेपी नेता खुशबू सुंदर बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि लोगों को हर प्रशासन से सवाल पूछने का पूरा हक है, ये हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि छुट्टी का दिन समझकर घर में न बैठें या सोएं नहीं, बल्कि बाहर निकलें और जरूर वोट करें. VIDEO | Tamil Nadu Election 2026: BJP leader Khushbu Sundar (@khushsundar) arrives at Sri Chaitanya Techno School polling station in Chennai to cast vote, says, “People have right to question any government. I think it is a fundamental duty. One day is a holiday, let us relax… pic.twitter.com/vVw4CKArCM — Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026 एम.के. स्टालिन ने क्या दिया आश्वासन ? मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे. वहीं एआईएडीएमके के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वह चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं. मतगणना चार मई को चुनाव के लिए प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हुआ. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हो रहा है जबकि मतगणना चार मई को होगी. सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच तमिलनाडु में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जा रहा है. मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच माना जा रहा है. एक तरफ सत्ताधारी डीएमके के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस है, तो दूसरी ओर एआईएडीएमके के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस मैदान में है. डीएमके के साथ कांग्रेस खड़ी है, जबकि बीजेपी ने एआईएडीएमके के साथ हाथ मिलाया है. कुल मिलाकर सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही देखने को मिल रही है. करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात वोटिंग से पहले तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कंट्रोल रूम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि वोटिंग के दिन सब कुछ सही तरीके से चले. ईवीएम मशीनों को तेजी से अलग-अलग मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं, पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया जा सके. The post तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी और दागों से हैं परेशान? इन आसान उपायों से वापस लाएं नई जैसी चमक

Cleaning Tips: हम सभी ये चाहते हैं कि हमारा बाथरूम हमेशा ही साफ-सुथरा और चमकता हुआ दिखे, लेकिन सच्चाई तो यह है कि अगर कुछ ही दिन बाथरूम की सफाई को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो इसकी वजह से टाइल्स काली पड़ जाती है और एक अजीब सी बदबू भी आने लगती है. टाइल्स में पानी के दाग, साबुन की लेयर और मॉइस्चर की वजह से अजीब से निशान जमने लगते हैं. धीरे-धीरे यही गंदगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आपका बाथरूम अजीब और गंदा दिखने लग जाता है. अगर आपके घर का बाथरूम भी ऐसा ही गंदा हो गया है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बाथरूम के टाइल्स को एक बार फिर से नए जैसे शाइनी और खूबसूरत बना सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं. विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अगर आप बाथरूम की टाइल्स को चमकाना चाहते हैं तो इसका सबसे सस्ता और आसान तरीका है विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको सबसे पहले आधा कप विनेगर ले लेना है और उसमें बिलकुल थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको हल्के हाथों से ब्रश का इस्तेमाल करते हुआ इन्हें रगड़ना है. इन्हें अच्छी तरह से रगड़ने के बाद पानी दे धो लें. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो धब्बे और जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है. यह भी पढ़ें: Switch Board Cleaning Tips: काले और घिनौने दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को इस तरह मिनटों में बनाएं नए जैसा, जानें सस्ते ट्रिक्स नींबू और नमक से पाएं नयी जैसी शाइन नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो आपकी मदद गंदगी और दाग को हटाने में कर सकता है. आपको नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिक्स करके इसे टाइल्स पर लगा लेना है और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको इसे एक ब्रश की मदद से साफ कर लेना है. अगर दाग और धब्बे काफी ज्यादा जिद्दी हैं और हर तरीका अपनाने के बाद भी हट नहीं रहे हैं, तो यह तरीका आपके काम जरूर आएगा. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपका बाथरूम ज्यादा फ्रेश भी लगने लगता है. डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल अगर बाथरूम की टाइल्स काफी ज्यादा गंदे हो गए हैं तो आपको इन्हें साफ करने के लिए थोड़े से डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए. इसके लिए आपको एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिक्स करना है और एक स्पंज या फिर ब्रश की मदद से टाइल्स को साफकर लेना है. यह तरीका डेली की सफाई के लिए काफी सही माना जाता है. इस तरीके को अपनाकर आप टाइल्स को लंबे समय तक नए जैसा रख सकते हैं. यह भी पढ़ें: Gas Burner Cleaning Tips: मिनटों में काले पड़े गैस बर्नर को बनाएं बिलकुल नए जैसा, ये सस्ते घरेलू नुस्खे हैं सबसे कारगर The post बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी और दागों से हैं परेशान? इन आसान उपायों से वापस लाएं नई जैसी चमक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top