Hot News

April 26, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भयंकर रोड एक्सीडेंट में बिहार के 6 लोगों की मौत, एक झटके में पूरा परिवार खत्म

Bihar Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में भयंकर सड़क हादसा हुआ. इस दर्दनाक हादसे में गयाजी के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई. वे सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, सभी 6 मृतक आमस थाना के साव कला पंचायत क्षेत्र के तेतरिया गांव के रहने वाले थे. एक ही झटके में पूरे परिवार के खत्म होने से गांव में मातम पसर गया है. मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान शिव कुमार मांझी (43 साल), पत्नी रूबी कुमारी (35 साल), बेटी सोनी (12 साल) और सुहानी (10 साल), ससुर आमस के मसूरी बार निवासी कृत मांझी (60 साल)और कृत मांझी के पोते प्रेम कुमार (10 साल) के रूप में हुई है. पूरे परिवार के साथ धनबाद में रहते थे शिव कुमार पूरी घटना के बारे में बताया गया कि शिव कुमार गयाजी के रहने वाले थे लेकिन अपने पूरे परिवार के साथ धनबाद में रहते थे. धनबाद में ही उनकी नौकरी थी. लेकिन गयाजी में शादी होने की वजह से वह पूरे परिवार के साथ अपने घर वापस लौट रहे थे. लेकिन रास्ते में ही घटना हो गई. जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार के बड़े बेटे धनबाद में उनके साथ रहते थे. लेकिन वे शादी में नहीं आए, जिसके कारण वे बच गए. पैक्स अध्यक्ष ने क्या बताया? घटना को लेकर साव कला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि शिव कुमार झरिया कोलवरी में नौकरी करते थे. वह अपनी कार से गयाजी घर आ रहे थे. इसी बीच चौपारन थाना इलाके के दनुआ जंगल के पास कार दुर्घटना की शिकार हो गई. जिसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि शिव कुमार गुरुआ थाना इलाके के बरवाडीह गांव में अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. इस घटना के बाद आमस के गांव में कोहराम मच गया है. (गयाजी से एस अली की रिपोर्ट) Also Read: बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा? The post भयंकर रोड एक्सीडेंट में बिहार के 6 लोगों की मौत, एक झटके में पूरा परिवार खत्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा

रेंट पर रहने वाले या PG/हॉस्टल में रहने वालों के लिए गर्मियों में कूलिंग के लिए सही ऑप्शन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. क्योंकि, AC हर जगह लगाना आसान नहीं होता, कभी बजट की दिक्कत होती है, तो कभी इंस्टॉलेशन की. साथ ही, कूलर शोर करते हैं और उन्हें कमरे में रखने के लिए अच्छा स्पेस चाहिए होता है. ऐसे में तपती दोपहरी से बचने के लिए टावर कूलर्स एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन बनकर सामने आते हैं. ये कूलर कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं, एक कमरे से दूसरे कमरे में इन्हें ले जाना भी आसान होता है और बिजली की खपत भी कम होती है. सबसे खास बात तो यह है, कि टावर कूलर्स किफायती भी होते हैं. क्या होते हैं टावर कूलर्स? टावर कूलर एक खास तरह के एयर कूलर होते हैं, जो ऊंचे (लंबे) और पतले डिजाइन में आते हैं. इन्हें खासतौर पर ऐसे घरों, PG या हॉस्टल के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां जगह कम होती है लेकिन अच्छी कूलिंग चाहिए होती है. टावर कूलर का काम वही होता है, जो एक नॉर्मल कूलर करते हैं. यानी गर्म हवा को पानी से ठंडा करके कमरे में फैलाना. लेकिन इनकी डिजाइन अलग होती है, जिससे ये कम जगह में फिट हो जाते हैं और ऊपर की ओर तेज हवा फेंकते हैं. टावर कूलर्स क्यों हैं बेस्ट ऑप्शन? कम जगह में फिट: PG या रेंट के छोटे कमरों में जगह की हमेशा कमी रहती है. टावर कूलर का स्लिम और लंबा डिजाइन इसे कोने में आसानी से फिट कर देता है, जिससे ज्यादा स्पेस नहीं घिरता. आसानी से इधर-उधर ले जा सकते हैं: अक्सर PG या रेंट पर रहने वालों को कमरा बदलना पड़ता है. टावर कूलर हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिन्हें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं. बिजली की कम खपत: AC के मुकाबले टावर कूलर काफी कम बिजली खर्च करते हैं. ऐसे में बिजली बिल की टेंशन भी कम रहती है, जो स्टूडेंट्स और जॉब करने वालों के लिए बड़ा फायदा है. इंस्टॉलेशन की झंझट नहीं: AC की तरह टावर कूलर में किसी तरह का इंस्टॉलेशन नहीं करना पड़ता. बस पानी भरें, प्लग लगाएं और तुरंत ठंडक पाएं. छोटे कमरे के लिए परफेक्ट कूलिंग: टावर कूलर खासतौर पर छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ये सीधे और तेज एयरफ्लो देते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद? PG और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स. रेंट पर रहने वाले लोग. छोटे कमरे या स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाले. कम बजट में बेहतर कूलिंग चाहने वाले यूजर्स. खरीदते समय क्या ध्यान रखें? कमरे के साइज के हिसाब से कूलर चुनें. पानी की टंकी (टैंक) की कैपेसिटी देखें. एयरफ्लो और स्पीड ऑप्शन चेक करें. अच्छे ब्रांड का कूलर लें ताकि टिकाऊ हो. कहां से खरीद सकेंगे? टावर कूलर मार्केट से लेकर ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध है. साथ ही ये बजट में आते हैं. ऐसे में आप नॉर्मल टैंक कैपेसिटी वाले टावर कूलर्स 5 से 8 हजार तक की रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं. यह भी पढ़ें: ₹1000 से कम में दमदार हवा! गर्मी से राहत दिलाने वाले टॉप 5 टेबल फैन The post रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रखना होगा हर कदम पर ध्यान, पढ़ें 27 अप्रैल राशिफल

Kal Ka Rashifal 27 April 2026: कल ग्रहों की स्थिति विशेष प्रभाव डालने वाली है. चंद्रमा केतु के साथ सिंह राशि में रहकर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे, जबकि केतु आत्ममंथन के संकेत हैं. वहीं सूर्य मेष राशि में मौजूद होकर ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेंगे. मंगल, बुध और शनि का मीन में संयोग भावनाओं और निर्णयों में उलझन ला सकता है. गुरु मिथुन में ज्ञान और अवसरों का विस्तार करेंगे, जबकि शुक्र वृषभ में सुख-सुविधाओं और प्रेम को मजबूत करेंगे. राहु कुंभ में नई सोच और बदलाव की प्रेरणा देगा. इन ग्रह स्थितियों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा, कहीं लाभ तो कहीं सतर्कता आवश्यक रहेगी. पढ़ें कल का राशिफल कल का राशिफल 27 अप्रैल 2026 मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को नई पहचान प्राप्त होगी. लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और पाचन संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण संतान और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे. शुक्र के आपकी ही राशि में होने से पार्टनर के साथ रोमांस और सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा. नौकरी में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए योग का सहारा लें. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. देव गुरु बृहस्पति की कृपा से करियर में बड़े अवसर मिलेंगे और आपकी सलाह को कार्यक्षेत्र में महत्व दिया जाएगा. घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, इसे शांति से सुलझाएं. हृदय और रक्तचाप के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में अत्यधिक वृद्धि होगी. भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और छोटी यात्राएं व्यावसायिक लाभ लेकर आएंगी. लव पार्टनर के साथ चल रहा पुराना झगड़ा कल समाप्त हो सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी. शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और स्पोर्ट्सकूद में आपकी रुचि बढ़ेगी. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन संचय करने में सफल रहेंगे. केतु की उपस्थिति से मन में थोड़े नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन परिवार का सहयोग आपको संबल देगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें ताकि भविष्य में कोई बड़ी परेशानी न हो. गले या दांतों से जुड़ी छोटी समस्या स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. करियर के लिहाज से कल का दिन नई योजनाओं को लागू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. सिरदर्द या मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी है. तुला कल का राशिफल तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. विदेशी व्यापार या नौकरी से जुड़े लोगों को कल कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. रिश्तों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण मतभेद पैदा हो सकते हैं, इसलिए निजी बातें गुप्त रखें. पैरों में दर्द या आंखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है, सावधानी बरतें. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आय के नए स्रोत खुलेंगे और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. प्रेम संबंधों के लिए कल का दिन यादगार रहेगा और पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. स्वास्थ्य कुल मिलाकर बेहतर रहेगा और आप पुरानी बीमारी से राहत महसूस करेंगे. धनु कल का राशिफल धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. गुरु बृहस्पति की दृष्टि से रुके हुए प्रशासनी काम कल पूरे हो सकते हैं और करियर को नई दिशा मिलेगी. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और माता-पिता के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. घुटनों के दर्द या हड्डियों से जुड़ी समस्या के प्रति सावधान रहें और भारी काम न करें. मकर कल का राशिफल मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो करियर और व्यापार के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे. पार्टनर के साथ तालमेल शानदार रहेगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप मानसिक रूप से काफी शांत और प्रसन्न महसूस करेंगे. कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और अचानक कुछ चुनौतियां सामने आएंगी. राहु की उपस्थिति के कारण शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से दूर रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. लव लाइफ में अविश्वास की स्थिति पैदा न होने दें और पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और चोट लगने की आशंका के प्रति सजग रहें. मीन कल का राशिफल मीन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मंगल, शनि और बुध की आपकी राशि में युति से व्यापारिक निर्णयों में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम

Donald Trump :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला संदिग्ध व्यक्ति पेशे से इंजीनियर है और वह गेम डेवलपर के रूप में काम करता है. कोले टॉमस एलन ने व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाताओं के रात्रिभोज में फायरिंग क्यों की इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. सोमवार को जब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, तब संभवत: उसके इरादों के बारे में ज्यादा पता चल पाए. पुलिस ने कोले को किया गिरफ्तार व्हाइट हाउस में आयोजित प्रतिष्ठित डिनर के दौरान शनिवार रात जब गोलीबारी की घटना हुई तो हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय संदिग्ध कोले टॉमस एलन को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, एलन कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर है. वह शिक्षक का काम भी करता है. उसने 5 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. डिनर में राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल थे और उन्हें शीघ्र वहां से निकाला गया. मैकेनिकल इंजीनियर है कोले पुलिस की जांच में यह पता चला है कि कोले टॉमस एलन ने कैलिफोर्निया से 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. उसके बाद उसने 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री पूरी की. वह एक निजी ट्यूशन कंपनी में अध्यापन का काम भी करता था. वह एक स्वतंत्र गेम डेवलपर के रूप में भी काम करता था और उसने एक वीडियो गेम विकसित करने का दावा किया है.अधिकारियों ने उसके सोशल मीडिया और पृष्ठभूमि की जांच शुरू कर दी है ताकि हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके.फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसी नेतृत्वक उद्देश्य से जुड़ा था या व्यक्तिगत कारणों से. ये भी पढ़ें : मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून? The post ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा?

Samrat Chaudhary: बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिए. इसके साथ ही ढोल पहाड़ी में पर्यटन विकास के योजनाओं का शिलान्यास भी किया. सीएम सम्राट चौधरी ने खुले मंच से लोगों को संबोधित भी किया. लोगों को संबोधित करते हुए क्या कहा? सीएम सम्राट ने फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को चेताया. इसके साथ ही कहा, बिहार का मुख्यमंत्री बन गया यह सबसे महत्वपूर्ण है साथियों. मैं विधायक तो कई बार रहा हूं, विधान परिषद का सदस्य रहा हूं, लेकिन जिस इलाके में जन्म लिया था पहली बार सेवा करने का मौका मिला है. आगे कहा, आपके माध्यम से आज प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की गद्दी पर बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, जो मेरे लिए भी चुनौती है. मुझे भी एहसास है कि बिहार को बदलना है, बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है और विकसित हिंदुस्तान का सपना पूरा करना है. बिहार में अतिक्रमण को लेकर दिया बयान तारापुर में सीएम सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर कहा, मुझे मालूम हुआ कि मेरे भी घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ने का काम किया. इससे इतना स्पष्ट है कि अगर आपका घर निजी जमीन पर है तो कुछ नहीं होगा. अगर प्रशासनी जमीन में होगा तो उसको ध्वस्त करना पड़ेगा. साथ ही यह भी कहा, अब सबके घरों पर 1 किलोवाट का सोलर प्लेट लगेगा, जिसके बाद पहले 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी लेकिन अब 150 यूनिट बिजली मिलेगी. सीएम के आने से पहले व्यवस्था टाइट मुंगेर में सीएम सम्राट के आने से पहले पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था टाइट कर दी थी. तारापुर शहीद चौक पर जो अतिक्रमणकारी फल और ठेले लगाया करते थे, उसे हटा दिया गया था. चारों ओर मुख्यमंत्री के होर्डिंग लगाए गए थे. मुख्यमंत्री के आगमन के कारण सड़क काफी साफ सुथरी और चौड़ी नजर आई. (मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह और संजय वर्मा की रिपोर्ट) Also Read: पूर्णिया से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग The post बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुल्हन के हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, पिया जी को भी हो जाएगा प्यार 

Bridal Mehndi Designs: नयी दुल्हन के लिए भरे हुए हाथों की मेहंदी सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि शादी की परंपरा और भावनाओं का खूबसूरत प्रतीक होती है. यह दुल्हन के रूप को और निखारती है और उसके खास दिन को यादगार बनाती है. बारीक डिजाइनों, फूल-पत्तियों, जाल पैटर्न और दूल्हा-दुल्हन की आकृतियों से सजी मेहंदी हाथों को आकर्षक और शाही लुक देती है. आजकल पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न स्टाइल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. सही मेहंदी डिजाइन चुनना हर दुल्हन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यही उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है. 1. पारंपरिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन यह डिजाइन हर दुल्हन की पहली पसंद होती है. इसमें पूरे हाथ को बारीक बेल-बूटों, फूलों और जाल पैटर्न से भरा जाता है. हथेली में दूल्हा-दुल्हन की आकृति भी बनाई जाती है, जो इसे और खास बनाती है. पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन (image: ai generated) 2. राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन राजस्थानी स्टाइल में भारी और डिटेलिंग से भरी मेहंदी बनाई जाती है. इसमें मोर, दुल्हा-दुल्हन के चेहरे, और पारंपरिक आकृतियां शामिल होती हैं. यह डिजाइन पूरी तरह से हाथ को कवर करता है और बहुत रॉयल लुक देता है. राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) 3. अरेबिक फुल कवरेज मेहंदी डिजाइन अरेबिक मेहंदी आमतौर पर हल्की होती है, लेकिन फुल कवरेज स्टाइल में इसे पूरे हाथ में गाढ़े फूलों और पत्तियों से भरा जाता है. इसमें मोटे और बोल्ड पैटर्न होते हैं, जो हाथों को आकर्षक बनाते हैं. अरेबिक फुल कवरेज मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) 4. मंडला आर्ट फुल हैंड मेहंदी इस डिजाइन में हथेली के बीच में बड़ा गोल मंडला बनाया जाता है और उसके चारों तरफ बारीक पैटर्न से हाथ भरा जाता है. यह सिंपल होते हुए भी बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है. मंडला आर्ट फुल हैंड मेहंदी (image: ai generated) 5. मॉडर्न जाल और ग्लिटर मेहंदी डिजाइन इसमें पारंपरिक जाल डिजाइन के साथ थोड़ा मॉडर्न टच दिया जाता है. मेहंदी सूखने के बाद हल्का ग्लिटर या स्टोन भी लगाया जाता है, जिससे हाथ और ज्यादा चमकदार दिखते हैं. यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है. मॉडर्न जाल और ग्लिटर मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें यह भी पढ़ें:  Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन  The post दुल्हन के हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, पिया जी को भी हो जाएगा प्यार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में ATS-पुलिस की कार्रवाई, US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में बेहतर पुलिस रिसर्च का उदाहरण पेश करते हुए एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. 24 अप्रैल 2026 को देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 के तहत की गई कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह शामिल हैं. अवैध हथियारों के साथ संगठित अपराध का खुलासा जांच के दौरान पता चला कि आरोपी संगठित तरीके से अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. एटीएस टीम ने रांची में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर देवघर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे पैसे के लालच में गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं छापेमारी में यूएसए पिस्टल और अन्य सामान बरामद छापेमारी के दौरान अजीत पांडेय के घर से एक देसी पिस्टल (मेड इन यूएसए 99 अंकित), 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. वहीं पंकज कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा और कंपनी का कीपैड फोन और सोनू कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं. इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अभियान में रांची और देवघर पुलिस के पदाधिकारी शामिल थे. View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार The post देवघर में ATS-पुलिस की कार्रवाई, US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो : JET 2026 परीक्षा में हंगामा, 32 प्रश्नपत्र न पहुंचने से अभ्यर्थियों का विरोध

JET Exam 2026: झारखंड में JET 2026 परीक्षा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला है. बोकारो के सेक्टर 9 पटेल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सेट के 32 प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचे ही नहीं. जैसे ही यह बात अभ्यर्थियों को पता चली, वे आक्रोशित हो गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.  अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए सैकड़ों की संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. घटना की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद मौके पर पहुंचे. उनके साथ जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस, सिटी डीएसपी और यातायात डीएसपी भी मौजूद हैं.  View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाई जा रही ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रशासन द्वारा मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाई जा रही है. पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोका जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है, लेकिन अभ्यर्थियों में आक्रोश साफ देखा जा सकता है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और छात्रों को कब तक न्याय मिल पाता है.  JPSC ने जारी की सूचना झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के दौरान प्रश्न पत्रों की कमी और उनके स्पष्ट न होने के कारण परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. इन दोनों विषयों की परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी. इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार The post बोकारो : JET 2026 परीक्षा में हंगामा, 32 प्रश्नपत्र न पहुंचने से अभ्यर्थियों का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT बॉम्बे से BTech, UPSC में हैट्रिक, IPS बनीं सानिया सीरवी

IPS Sania Seervi Success Story: राजस्थान के जालौर जिले की रहने वाली सानिया सीरवी की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई और फिर तीन बार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करके किया. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. आइए सानिया के यूपीएससी जर्नी (IPS Sania Seervi Success Story) पर एक नजर डालते हैं. IPS Sania Seervi Success Story: कौन हैं सानिया सीरवी? सानिया का जन्म राजस्थान के जालौर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ. उनकी पूरी पढ़ाई जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से हुई है. बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी तेज थीं. स्कूल के दिनों से ही उनका ध्यान पढ़ाई पर रहता था. IIT बॉम्बे से बीटेक स्कूलिंग खत्म होने के बाद सानिया का सेलेक्शन IIT बॉम्बे में हो गया. साल 2015 में उन्होंने बीटेक कैमिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया. कॉलेज में सानिया ने कई प्रोजेक्ट पर काम किया. वो NRI यानी नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं. स्कूल में सानिया सीरवी UPSC में मिली सफलता साल 2019 में बीटेक पूरा करने के बाद सानिया का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. साल 2023 की यूपीएससी परीक्षा में उन्हें रैंक 171 प्राप्त हुआ. उनका चयन IPS सर्विस के लिए हुआ. इसके बाद साल 2024 की यूपीएससी में सानिया (Sania Seervi) को रैंक 210 मिला. इस बार उनका चयन इनकम टैक्स में IRS को पोस्ट पर हुआ. उन्होंने साल 2025 की परीक्षा भी दी. 7 मार्च 2026 को इसका फाइनल रिजल्ट जारी हुआ और सानिया ने तीसरी बार यूपीएससी में सफलता हासिल की. इस बार उन्हें रैंक 450 मिला है. सानिया मानती हैं कि UPSC की तैयारी में सबसे जरूरी चीज है निरंतरता. सिर्फ लंबे समय तक पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही दिशा में पढ़ाई करना भी जरूरी होता है. यह भी पढ़ें: दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS The post IIT बॉम्बे से BTech, UPSC में हैट्रिक, IPS बनीं सानिया सीरवी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPO की मंदी होगी दूर, ये 8 कंपनियां दिखाएंगी अपना असली पावर

Upcoming IPOs: साल 2026 के शुरुआती महीने शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. जहां उम्मीद थी कि बाजार में आईपीओ (IPO) की बाढ़ आएगी. वहीं अब तक सिर्फ 20 कंपनियां ही अपना पब्लिक इशू लेकर आ पाई हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) द्वारा की गई भारी बिकवाली है. मार्च 2026 में निफ्टी और सेंसेक्स में 11% से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा डगमगा गया और कंपनियों ने फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना ली है.  क्या रिलायंस जियो रचेगा इतिहास? इस साल का सबसे बड़ा और चर्चित नाम रिलायंस जियो (Reliance Jio) है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये का देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है. जियो ने इसके लिए 17 मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए हैं और अप्रैल 2026 तक ड्राफ्ट पेपर (DRHP) फाइल कर सकती है. इसकी वैल्यूएशन 130 से 170 बिलियन डॉलर के बीच रहने का अनुमान है. सेबी (SEBI) के नियमों में ढील मिलने के बाद अब जियो जैसी बड़ी कंपनियों के लिए बाजार में उतरना आसान हो गया है.  कौन-सी बड़ी कंपनियां कतार में खड़ी हैं? बाजार में मंदी के बावजूद पाइपलाइन काफी मजबूत है. करीब 3 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ आने के लिए तैयार हैं.  NSE: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 20,000 करोड़ रुपये का आईपीओ जून 2026 में आ सकता है.  Zepto: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो जून-जुलाई के बीच 11,000-12,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है. कंपनी का फोकस साल 2029 तक पूरी तरह मुनाफे में आने पर है.  Hindustan Coca-Cola (HCCB): कोका-कोला अपनी हिंदुस्तानीय बॉटलिंग यूनिट को साल के अंत तक लिस्ट कर सकती है, जिसकी वैल्यू करीब 9,000 करोड़ रुपये होगी.  PhonePe & Flipkart: ये दोनों दिग्गज कंपनियां भी तैयार हैं. फोनपे को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बाजार की अस्थिरता के कारण उसने अभी ब्रेक लिया है. वहीं फ्लिपकार्ट ने अपनी कानूनी कागजी कार्रवाई सिंगापुर से हिंदुस्तान शिफ्ट कर ली है.  क्या इन्वेस्टर्स को जल्द मिलेगा मुनाफे का मौका? एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियां सिर्फ सही समय और सही कीमत (Valuation) का इंतजार कर रही हैं. करीब 144 कंपनियों को सेबी से हरी झंडी मिल चुकी है, जो बाजार के शांत होते ही अपने कदम बढ़ाएंगी. सेमीकंडक्टर बनाने वाली ‘पॉलीमेटेक’ और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की पार्टनर ‘भगवती प्रोडक्ट्स’ भी 10,000 करोड़ और 3,000 करोड़ रुपये के इशू लाने की तैयारी में हैं. जैसे ही सेकेंडरी मार्केट में स्थिरता आएगी, इन दिग्गज कंपनियों की लिस्टिंग से प्राइमरी मार्केट में फिर से रौनक लौटने की पूरी उम्मीद है. ये भी पढ़ें: बॉस अब नहीं करा पाएंगे मुफ्त में काम, ओवरटाइम का मिलेगा डबल पैसा The post IPO की मंदी होगी दूर, ये 8 कंपनियां दिखाएंगी अपना असली पावर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top