Hot News

April 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

iPhone की छुट्टी? OpenAI ला रहा नया स्मार्टफोन मॉडल, ऐप्स नहीं, AI करेगा सब काम

टेक दुनिया में एक बड़ा बदलाव दस्तक दे सकता है. अब तक स्मार्टफोन ऐप्स के दम पर चलते रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यह पूरा सिस्टम बदल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक OpenAI एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने की तैयारी में है, जिसमें ऐप्स की जरूरत ही खत्म हो सकती है. यह फोन AI एजेंट्स पर आधारित होगा, जो यूजर की आदतों को समझकर खुद फैसले लेगा. अगर ऐसा होता है, तो यह सीधे तौर पर iPhone जैसे मौजूदा मॉडल को चुनौती दे सकता है. ऐप्स नहीं, AI एजेंट्स होंगे गेम चेंजर अब तक स्मार्टफोन का पूरा इकोसिस्टम ऐप्स के इर्द-गिर्द घूमता है. चाहे सोशल मीडिया हो, बैंकिंग या शॉपिंग, हर काम के लिए अलग ऐप चाहिए. लेकिन OpenAI का विजन इससे बिल्कुल अलग है. कंपनी ऐसे AI एजेंट्स पर काम कर रही है जो यूजर के व्यवहार को सीखेंगे और जरूरत के हिसाब से खुद काम करेंगे. यानी आपको ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, AI खुद काम पूरा कर देगा. कैसे काम करेगा नया स्मार्टफोन मॉडल इस नए कॉन्सेप्ट में स्मार्टफोन एक तरह का पर्सनल असिस्टेंट बन जाएगा. AI एजेंट्स आपके रोजमर्रा के पैटर्न को समझेंगे. जैसे कब आपको कैब बुक करनी है, कब मीटिंग है या कौन सा मैसेज जरूरी है. ये एजेंट्स खुद ही फैसले लेकर काम पूरा करेंगे. यह मॉडल मौजूदा ऐप-बेस्ड सिस्टम से पूरी तरह अलग होगा, जिसे अभी Apple और Google आगे बढ़ाते हैं. हार्डवेयर में भी बड़े पार्टनर जुड़ सकते हैं इंडस्ट्री एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, OpenAI इस स्मार्टफोन के लिए खास चिपसेट भी डेवलप कर सकता है. इसमें Qualcomm और MediaTek जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. वहीं Luxshare मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन में सहयोग दे सकती है. यह दिखाता है कि प्रोजेक्ट सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा हार्डवेयर इकोसिस्टम भी नया होगा. iPhone मॉडल से कितना अलग होगा ये फोन आज का iPhone थर्ड पार्टी ऐप्स पर आधारित है. ऐप स्टोर इसका सबसे बड़ा स्ट्रेंथ रहा है. लेकिन OpenAI का प्लान इस मॉडल को पूरी तरह बदलने का है. अगर AI एजेंट्स सफल होते हैं, तो यूजर को ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इससे डेवलपर्स और ऐप इंडस्ट्री पर भी बड़ा असर पड़ सकता है. क्या बदल सकता है स्मार्टफोन का भविष्य? अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो स्मार्टफोन यूज करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. यूजर को कम मेहनत करनी होगी और ज्यादा काम ऑटोमैटिक तरीके से होगा. हालांकि यह टेक्नोलॉजी अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसका असर आने वाले सालों में पूरी इंडस्ट्री पर दिख सकता है. यह भी पढ़ें: ₹10,000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन: Samsung, POCO और Lava के टॉप ऑप्शन The post iPhone की छुट्टी? OpenAI ला रहा नया स्मार्टफोन मॉडल, ऐप्स नहीं, AI करेगा सब काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों में बीजेपी की जीत, छह में गिनती जारी

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है. राज्य की 15 नगर निगम सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 9 पर जीत दर्ज कर चुकी है. बाकी छह पर वोटों की गिनती जारी है. राज्य में मंगलवार (28 अप्रैल) को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की ओर से दिये गये आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसाद-आणंद, नाडियाड, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी के नगर निगमों में कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं. एसईसी के अनुसार, मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटें जीत ली हैं. रविवार को 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. अगले साल गुजरात में होने वाला है विधानसभा चुनाव इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रमुख चुनावी कवायदों में से एक माना जा रहा है. मौजूदा चुनाव में करीब 4.18 करोड़ वोटर्स थे. करीब 9,200 सीटों पर मतदान हुआ. एसईसी के अनुसार, मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1 फीसदी, नगरपालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी दर्ज किया गया. सबसे कम और सबसे ज्यादा मतदान नगर निगमों चुनावों में कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अहमदाबाद नगर निगम में मतदान 51.81 फीसदी रहा. नौ नये नगर निगमों में पहली बार हुआ मतदान गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार नौ नए नगर निगमों- नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नाडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगरमें भी मतदान कराया गया. गुजरात निकाय चुनाव में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रमुख रूप से चुनाव लड़ा. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी कई कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये. Also Read: अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’ The post गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों में बीजेपी की जीत, छह में गिनती जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE कल 29 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) जारी करेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का रिजल्ट है. Chhattisgarh Board का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर पाएं छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाना होगा. कई बार रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।… — Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) April 28, 2026 DigiLocker पर ऐसे करें चेक अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो DigiLocker एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा- सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं. वेबसाइट पर Class X और Class XII रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं. अब स्टेट वाली लिस्ट में छत्तीसगढ़ का ऑप्शन चुनें. इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें. रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करते ही मार्कशीट मिल जाएगी. CG Board Result by SMS: मैसेज से ऐसे करें चेक अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के SMS ऐप में जाकर CG12 Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में रिजल्ट का स्टेटस मोबाइल पर आ जाएगा. वहीं 10वीं के छात्र CG10 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज सकते हैं. इसके बाद रिजल्ट की जानकारी SMS के रूप में मिल जाएगी. यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक The post छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होंगे केजरीवाल, कहा-मुझे वहां न्याय की उम्मीद नहीं; सत्याग्रह के मार्ग पर चलूंगा

Kejirwal At Rajghat : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश न होने के फैसले पर सत्याग्रह का मार्ग अपनाने से पहले महात्मा गांधी को नमन करने राजघाट पहुंचे.उनके साथ आप के कई अन्य नेता भी मौजूद थे. जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में क्यों नहीं पेश होना चाहते हैं केजरीवाल और सिसोदिया अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उनका जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है, लेकिन वो आरएसएस की विचारधारा का समर्थन करने वाली संस्थाओं के मंच पर कई बार जा चुकी हैं. ऐसे में उनकी अदालत में केजरीवाल को न्याय मिलेगा इसका उन्हें भरोसा नहीं है. साथ ही वे हितों के टकराव की बात भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि जस्टिस स्वर्णकांता के शिशु प्रशासन के पैनल में प्रशासनी वकील हैं, उन्हें प्रशासन सबसे ज्यादा केस देती है. इस स्थिति में जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में उन्हें न्याय मिलेगा इसकी संभावना उन्हें बहुत कम नजर आ रही है. जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा। pic.twitter.com/vhTSEZabqa — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 27, 2026 जस्टिस स्वर्णकांता को केजरीवाल ने पत्र लिखकर किया सूचित दिल्ली के पूर्ण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने हाईकोर्ट की जज स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर उन्हें बताया है कि वे शराब घोटाला मामले में उनकी अदालत में अपना पक्ष नहीं रखेंगे. राजघाट पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है. मैंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र में सभी विवरण दे दिए हैं. उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरे सत्याग्रह पर जस्टिस स्वर्णकांता जो भी फैसला करेंगी, वो मुझे मंजूर होगा. मैं फैसले के अनुसार जो न्यायिक अधिकार मेरे पास हैं, मैं उनके अनुसार अपने अधिकारों का प्रयोग करूंगा और सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता हूं. बापू के बताए राह पर चलने का संकल्प केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा-आज मनीष जी और अन्य साथियों के साथ राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया. मेरी बापू से यही प्रार्थना है कि उनके दिखाए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के हमारे संकल्प को वे सदैव शक्ति दें. उन्होंने लिखा-मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से, सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे. उनका मकसद न्यायपालिका को मजबूत करना और उसे कमजोर होने से बचाना है, ना कि उसका अपमान करना. ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने दिल्ली में कहा-क्रिकेट मेरा जीवन है, यह मैंने बचपन में ही तय कर लिया था रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए स्पोर्ट्सता हूं The post जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होंगे केजरीवाल, कहा-मुझे वहां न्याय की उम्मीद नहीं; सत्याग्रह के मार्ग पर चलूंगा appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मिथिला रेंज के डीआईजी ने की बंधन बैंक लूट कांड की जांच 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन बाजार के कॉलेज रोड स्थित बंधन बैंक में हुई लूट कांड का मंगलवार की दोपहर मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने गहन जांच की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को इस मामले के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए। डीआईजी ने बैंक के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा, ताकि लुटेरों के हुलिए और भागने की दिशा का सुराग मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को विशेष टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया । उन्होंने इस बात की भी जांच की कि लूट के समय बैंक के सुरक्षा मानक क्या थे और गार्ड की तैनाती में क्या कमी रही। डीआईजी ने स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे से घटना के समय की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट ली। घटना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली जाएगी। इधर, बंधन बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया इस घटना को लेकर बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस लूट कांड को लेकर एलएसओ सोनू कुमार के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कराई गई है। प्राथमिक में पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि आज बैंक में आम दिनों की तरह ही काम हो रहा है। आज सभी एक दर्जन कर्मचारी बैंक में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अभाव में काफी कठिनाई हो रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

Kolkata Security For Final Phase Election| कोलकाता, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए कोलकाता समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं. 29 अप्रैल को होने वाली 142 सीटों की वोटिंग को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. राजधानी की सड़कों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रवेश द्वारों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. खिदिरपुर में सघन तलाशी अभियान, संदिग्धों पर नजर चुनाव के मद्देनजर कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के खिदिरपुर इलाके में सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है. खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास सुरक्षा बलों ने बड़ा नाका लगाया है. यहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है. चेकिंग अभियान में केंद्रीय बलों के साथ कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी भी तैनात हैं. अवैध सामग्री लाने-ले जाने पर रोक सुरक्षा बलों का मुख्य फोकस बाहरी तत्वों की घुसपैठ रोकने, अवैध नगदी, शराब या चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री की आवाजाही को विफल करना है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बॉर्डर सील, ड्रोन से भी हो रही निगरानी अंतिम चरण के मतदान को देखते हुए शहर के उन सभी प्वाइंट्स को सील कर दिया गया है, जो अन्य जिलों या पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ते हैं. चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के दस्तावेजों और गाड़ी में रखे सामान की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को देने को कहा है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी Kolkata Security For Final Phase Election: कल 142 सीटों पर होगा महासंग्राम शुक्रवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला है. खिदिरपुर और कोलकाता पोर्ट एरिया में अल्पसंख्यक और मिश्रित आबादी को देखते हुए यहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. इसे भी पढ़ें बंगाल की सत्ता का ‘गेट-वे’ है हुगली, सिंगूर से शुरू हुई थी वामदलों के पतन की कहानी, अब 43.61 लाख वोटर करेंगे दीदी और दादा का फैसला भवानीपुर बना ‘मनोवैज्ञानिक युद्धक्षेत्र’, ममता के गढ़ में शुभेंदु की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या ‘मिनी इंडिया’ तोड़ेगा दीदी की अजेय छवि? बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV The post अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी कल 29 अप्रैल का हाल, जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क

Kal Ka Rashifal 29 April 2026: कल का दिन ग्रहों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए नए संकेत लेकर आ रहा है. कल चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर लोगों को व्यावहारिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगा, वहीं मेष राशि में सूर्य और बुध का संयोग आत्मविश्वास और संवाद क्षमता को मजबूत बनाएगा. मीन राशि में मंगल और शनि की युति कुछ लोगों के लिए धैर्य की परीक्षा ले सकती है, जबकि वृषभ में स्थित शुक्र प्रेम, सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों में सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करेंगे. राहु और केतु की स्थिति अचानक बदलाव और नए अनुभवों की ओर इशारा कर रही है. इन ग्रहों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा. जानिए कल का राशिफल. कल का राशिफल 29 अप्रैल 2026 मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शत्रुओं पर विजय और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. करियर में कल आपकी मेहनत का लोहा माना जाएगा और ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी. लव लाइफ में किसी छोटी बात पर पार्टनर से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन बाहर के भोजन से परहेज करना ही आपके लिए उत्तम होगा. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण संतान पक्ष से सुख और बौद्धिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरी में कल आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए सराहना मिलेगी और रुके हुए प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं. रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर या यात्रा की योजना बन सकती है. पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि और माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. बिज़नेस में कल कोई बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें वरना आर्थिक नुकसान संभव है. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपसी झगड़ा या तनाव बढ़ेगा, आपसी विश्वास बनाए रखें. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें, क्योंकि काम के बोझ के कारण थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण पराक्रम और साहस में वृद्धि के साथ छोटी यात्राओं के योग बनेंगे. करियर में कल आपके नए आइडियाज को स्वीकार किया जाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में पुराने मतभेद दूर होंगे और आपसी तालमेल पहले से कहीं अधिक बेहतर होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, विशेषकर गले और श्वसन संबंधी समस्याओं का विशेष ख्याल रखें. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण धन संचय और वाणी के प्रभाव से अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा जातकों को कल टीम वर्क से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के नए अवसर प्राप्त होंगे. लव लाइफ में कल आप काफी इमोशनल रहेंगे, जिससे पार्टनर के प्रति आपका लगाव और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा. दांतों या आंखों में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है, इसलिए नियमित चेकअप और साफ-सफाई का ध्यान रखें. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण व्यक्तित्व में निखार आएगा और मानसिक रूप से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. करियर के क्षेत्र में कल आपको अपनी स्किल दिखाने का पूरा मौका मिलेगा और बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित रहेंगे. रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी जिससे प्रेम संबंधों में नई ताजगी और उत्साह का संचार होगा. सेहत के लिहाज से कल का दिन शानदार रहेगा, बस समय पर संतुलित भोजन और भरपूर नींद लेना न भूलें. तुला कल का राशिफल तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण खर्चों की अधिकता और नींद न आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में कल गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के साथ भी साझा न करें. प्रेम जीवन में कल किसी बात को लेकर पार्टनर से अनबन या दूरी महसूस होगी, धैर्य से काम लें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आय के नए स्रोत बनेंगे और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. करियर में कल आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जिससे आपका सामाजिक मान-सम्मान और गौरव बढ़ेगा. लव पार्टनर के साथ कल का समय यादगार बीतेगा और आप भविष्य के लिए कोई बड़ा और ठोस निर्णय ले सकते हैं. शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे लेकिन पैरों में दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है, पर्याप्त आराम करें. धनु कल का राशिफल धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रशासनी कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कल कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो उनके भविष्य की नींव रखेगा. प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा और पार्टनर आपकी व्यस्तता को समझते हुए आपका पूरा सहयोग करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के दबाव के कारण शाम तक आपको मानसिक थकान महसूस हो सकती है. मकर कल का राशिफल मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. बिज़नेस में कल लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी और आर्थिक लाभ के प्रबल योग भी बनते दिख रहे हैं. रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. सेहत की बात करें तो कल आप काफी सक्रिय रहेंगे, बस जोड़ों के दर्द के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है. कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: चंद्रमा

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट कोहली ने दिल्ली में कहा-क्रिकेट मेरा जीवन है, यह मैंने बचपन में ही तय कर लिया था

Virat Kohli: आईपीएल के सोमवार के मुकाबले में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम ने बहुत ही आसान मुकाबले में दिल्ली की टीम को 9 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में दिल्ली ने इस आईपीएल सीजन का अबतक का न्यूनतम स्कोर 75 रन बनाया था. इस आसान मैच के बाद आरसीबी और हिंदुस्तानीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने स्कूल के क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में एक प्रेरणादायक संदेश दिया. सपनों को पूरा करें डीपीएस के कार्यक्रम में विराट कोहली ने स्टूडेंट्स से अपने सीखने के माहौल का सम्मान करने और पूरी ईमानदारी के साथ अपने सपनों को पूरा करने का आग्रह किया. इवेंट के दौरान स्टूडेंट्स से बात करते हुए, विराट कोहली ने कहा कि उन्हें स्कूल की गैदरिंग को संबोधित करने की आदत नहीं है. उन्होंने बताया कि मैं उस दौर से गुजरा हूं, जिस दौर में आज आप हैं, यही वजह है कि मैं आपसे गहराई से जुड़ पा रहा हूं. उन्होंने स्कूली के बच्चों को बताया कि कैसे क्रिकेट को अपने करियर के रास्ते के रूप में चुनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं जल्दी बदल गईं. उन्होंने अपना फोकस बदल दिया. उन्होंने कहा कि मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद.उन्होंने बच्चों को यह सीख दी कि अपने सपनों को जरूर पूरा करें और इसके लिए पूरी मेहनत करें और फोकस बनाकर रखें. अपने शिक्षकों का सम्मान करें स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए 37 साल के कोहली ने कहा कि स्कूल एक ऐसी जगह है जहां आप सीखने आते हैं, आप आगे बढ़ते हैं, आप बेहतर इंसान बनते हैं. आपको बेहतर बनाने में टीचर्स की अहम भूमिका होती है, इसलिए उनका सम्मान करें. वे आपको गाइड करते हैं. कोहली ने बताया कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही स्पोर्ट को चुना था, मुझे पूरा यकीन था कि मैं आगे बढ़कर क्रिकेट स्पोर्ट्सना चाहता हूं. उन्होंने स्टूडेंट्स को सेल्फ-अवेयर रहने और अपने एम्बिशन के लिए पूरी तरह से कमिटेड रहने की सलाह दी. कोहली ने कहा कि अपने सपनों के बारे में ईमानदार रहें, आप क्या करना चाहते हैं और उस सपने को पूरे कमिटमेंट के साथ फॉलो करें. सिर्फ आपको ही पता चलेगा कि आप 100% ईमानदार हैं या नहीं. कोहली ने बताया कि मैंने आठ साल की उम्र में प्रैक्टिस शुरू की थी और जब भी मुझे समय मिलता है, मैं अब भी अकादमी जाता रहता हूं. कोहली ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां क्रिकेट सीखने आने वाले सभी शिशु इसकी वैल्यू कर सकते हैं. कोहली ने सभी बच्चों को क्रिकेट एकेडमी के लिए बधाई दी. ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हिला पाकिस्तान! एक्सपर्ट का दावा- बैट में है AI चिप रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए स्पोर्ट्सता हूं The post विराट कोहली ने दिल्ली में कहा-क्रिकेट मेरा जीवन है, यह मैंने बचपन में ही तय कर लिया था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना कोचिंग के UPSC में गाड़ा झंडा, बिजनौर के शगुन को AIR 145

Shagun Kaushal UPSC Topper: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से आने वाले शगुन कौशल ने यूपीएससी 2025 में AIR 145 हासिल की है. गांव क्षेत्र के रहने वाले शगुन कौशल ने सिविल सेवा परीक्षा की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के क्रैक की है. आइए बिना कोचिंग के इस मुकाम तक पहुंचने वाले शगुन कौशल (Shagun Kaushal UPSC Topper) की सफलता की जर्नी को करीब से जानते हैं.  Shagun Kaushal UPSC Topper: साधारण परिवार से आने वाले शगुन  शगुन एक बहुत साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता पुष्पेंद्र कुमार बीएसएनएल (BSNL) में टेलीकॉम टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं और माता विनीता कौशल एक हाउसवाइफ है. शगुन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे. उन्होंने नजीबाबाद के सेंट मैरी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की और दोनों ही बार जिला टॉप किया. इसके बाद उन्होंने देश के पॉपुलर इंस्टीट्यूट आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया.  जब पहले प्रयास में मिली असफलता आईआईटी जैसे इंस्टीट्यूट से निकलने के बाद भी यूपीएससी का रास्ता इतना आसान नहीं था. शगुन को अपने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी में जुट गए. उन्होंने ठान लिया था कि मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और दोबारा फिर से तैयारी शुरू की. बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम आज के दौर में जहां लोग यूपीएससी के लिए लाखों रुपये कोचिंग में खर्च करते हैं, वहीं शगुन ने सेल्फ स्टडी की मदद ली. उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट की मदद लिए खुद के नोट्स बनाए और घर पर रहकर ही तैयारी की. उनकी इस सफलता में उनके बड़े भाई अमर कौशलऔर बड़ी बहन निशिका कौशल का पूरा मार्गदर्शन रहा.  यह भी पढ़ें: जॉब के साथ UPSC की तैयारी, भागलपुर के राहुल को मिला AIR 141 The post बिना कोचिंग के UPSC में गाड़ा झंडा, बिजनौर के शगुन को AIR 145 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नारायण सेवा संस्थान ने बदली मधुबनी की चांदनी की जिंदगी, गंभीर दिव्यांगता से मिली नई उड़ान

Success Story: जन्म से ही शारीरिक विकृति से पीड़ित चांदनी अपने पैरों पर ठीक से खड़ी नहीं हो पाती थी. चलना-फिरना उसके लिए बेहद कठिन था और उसका बचपन लगातार संघर्षों में बीता. बिहार के मधुबनी जिले की 18 वर्षीय चांदनी तीन वर्ष की उम्र से ही दोनों पैरों के घुटनों से मुड़े और तिरछे होने की गंभीर दिव्यांगता से जूझ रही थी. उम्र बढ़ने के साथ उसकी परेशानियाँ भी बढ़ती गईं, और उसे हर समय किसी सहारे की आवश्यकता पड़ती थी. आर्थिक तंगी और इलाज की मुश्किलें चांदनी अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ रहती है. कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार बेहतर और महंगे इलाज की व्यवस्था नहीं कर सका. तमाम प्रयासों के बावजूद हर जगह से निराशा ही हाथ लगी. उम्मीद की नई किरण इसी बीच मीडिया और पारिवारिक संपर्कों के जरिए परिवार को उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे निःशुल्क पोलियो उपचार की जानकारी मिली. इससे परिवार के भीतर एक नई उम्मीद जगी. नारायण सेवा संस्थान में सफल इलाज मई 2024 में चांदनी को संस्थान लाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसकी जांच की और निःशुल्क सर्जरी शुरू की. लगभग चार ऑपरेशन और दो बार इलिजारोव तकनीक से उसका सफल इलाज किया गया. जीवन में आया बड़ा बदलाव दिसंबर 2025 के फॉलोअप के दौरान चांदनी पहले से काफी बेहतर स्थिति में पाई गई. अब वह अधिक आत्मविश्वास के साथ खड़ी हो पा रही है और अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही है. उम्मीद और आत्मबल की मिसाल चांदनी की यह कहानी केवल शारीरिक सुधार की नहीं, बल्कि नए जीवन, आत्मविश्वास और आशा की एक प्रेरणादायक शुरुआत है. यह भी पढ़ें: बच्चों की सेहत का रखें ध्यान, गर्मी में अपनाएं ये आसान तरीके यह भी पढ़ें: बार्सिलोना स्कूलों में स्पोर्ट्स अवकाश को लेकर नई बहस: क्या बढ़ाना चाहिए ब्रेक का समय?  The post नारायण सेवा संस्थान ने बदली मधुबनी की चांदनी की जिंदगी, गंभीर दिव्यांगता से मिली नई उड़ान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top