Hot News

June 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्नाटक: 3 जून को शिवकुमार की ताजपोशी, विधान सौध के पास सरकारी ऑफिस रहेंगे आधे दिन बंद

Karnataka: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए, 3 जून को विधान सौध क्षेत्र और उसके आस-पास के प्रशासनी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार 3 जून को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार को शनिवार 30 मई को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. शिवकुमार मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में मंथन डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट को लेकर दिल्ली में मंथन किया गया. शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली पहुंचे. दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से मिले और कैबिनेट पर चर्चा की. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है. शिवकुमार के सामने कैबिनेट में संतुलन साधने की बड़ी चुनौती शिवकुमार के सामने कैबिनेट में संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है. उन्हें हर कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा, क्योंकि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले नेताओं की नाराजगी बड़े स्तर पर असंतोष का रूप ले सकती है. मंत्री पद के इच्छुक कई उम्मीदवार आलाकमान के समक्ष अपनी पैरवी करने के लिए दिल्ली की दौड़ कर चुके हैं. कई पूर्व मंत्री और विधायक शिवकुमार एवं सिद्धरमैया से मुलाकात कर चुके हैं. नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है. जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी. कई उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं और सिद्धरमैया मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है. ये भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण से पहले गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई- उनके भरोसे ने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया The post कर्नाटक: 3 जून को शिवकुमार की ताजपोशी, विधान सौध के पास प्रशासनी ऑफिस रहेंगे आधे दिन बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट पेपर लीक : आरोपियों की हिरासत अवधि 15 जून तक बढ़ी, एक आरोपी को परीक्षा के लिए पढ़ाई की अनुमति मिली

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है. इन पांचों आरोपियों की हिरासत अवधि समाप्त होने से पहले उनकी पेशी राउज एवेन्यू कोर्ट में की गई, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने हिरासत अवधि को बढ़ा दिया. 3 मई को हुई थी परीक्षा मेडिकल काॅलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा इस वर्ष 3 मई को देश भर में आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने की सूचना के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा स्थगित कर दी, जिसके बाद से यह मामला गरमाया हुआ है. इस मामले में अबतक 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनके नाम हैं-मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे. यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही है. #UPDATE | NEET UG Paper leak case: Rouse Avenue court extended the judicial custody of Mangilal Biwal, Vikas Biwal, Dinesh Biwal, Yash Yadav and Dhananjay Lokhande till June 15. — ANI (@ANI) June 2, 2026 आरोपी यश यादव को पढ़ाई करने की इजाजत मिली दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव की उस अर्जी को मंजूरी दे दी है, जिसमें उसने नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई के लिए किताबें रखने की इजाजत मांगी थी. उनकी वकील अंबिका यादव ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया कि वह एक होनहार छात्र है और उसने 3 मई को परीक्षा दी थी. अगर उसे परीक्षा देने की इजाजत मिलती है, तो वह 21 जून को परीक्षा देगा. इसी वजह से उसने पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने उसे परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने और पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है. नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को है. इस परीक्षा के लिए एनटीए ने कोई शुल्क नहीं लिया है. VIDEO | Delhi: Council of NEET paper leak accused Yash Yadav, advocate Ambika Yadav, said, “His judicial custody has been extended, and the next hearing is now scheduled for June 15. He is a very bright student. He was the topper of his school in the CBSE Board examinations in… pic.twitter.com/4SVTQSibiP — Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026 शिक्षा मंत्री से की जा रही है इस्तीफे की मांग नीट पेपर लीक होने के बाद विपक्ष प्रशासन पर हमलावर है और राहुल गांधी लगातार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं. उनका यह आरोप है कि प्रशासन ने शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिया है. यह देश के भविष्य छात्रों के जीवन से खिलवाड़ है. ये भी पढ़ें : डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण से पहले गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई- उनके भरोसे ने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिद्धारमैया को हटाने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है? The post नीट पेपर लीक : आरोपियों की हिरासत अवधि 15 जून तक बढ़ी, एक आरोपी को परीक्षा के लिए पढ़ाई की अनुमति मिली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सालों बाद Kalank के फ्लॉप होने पर छलका माधुरी दीक्षित का दर्द, बोलीं- हमने पूरी मेहनत की थी

Madhuri Dixit on Kalank Movie: वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी. बड़े बजट में बनी इस फिल्म के भव्य सेट्स, शानदार गानों और दमदार स्टारकास्ट ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी. हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब फिल्म की रिलीज के कई साल बाद माधुरी दीक्षित ने इसकी असफलता पर खुलकर बात की है और अपनी प्रतिक्रिया दी है. ‘फिल्म का हिट या फ्लॉप होना हमारे हाथ में नहीं’ SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने कहा कि एक कलाकार और पूरी टीम किसी भी फिल्म के लिए अपना बेस्ट देती है, लेकिन उसका हिट या फ्लॉप होना हमेशा उनके कंट्रोल में नहीं होता. उनके मुताबिक, कई बार फिल्म के न चलने के पीछे ऐसी वजहें होती हैं, जिन पर कलाकारों का कोई बस नहीं होता. वरुण धवन को लगा था बड़ा झटका माधुरी दीक्षित से पहले वरुण धवन भी ‘कलंक’ की असफलता पर खुलकर बात कर चुके हैं. एक्टर ने बताया था कि फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें काफी झटका लगा था.उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म पर बहुत मेहनत की थी, इसलिए जब यह नहीं चली तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर गलती कहां हुई. डेविड धवन ने भी किया था जिक्र वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने भी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि ‘कलंक’ एक बहुत बड़ी फिल्म थी और इसकी असफलता ने सभी को हैरान कर दिया था. डेविड ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया था कि उन्होंने संजय दत्त से पूछा था कि क्या उन्होंने यह फिल्म सिर्फ माधुरी दीक्षित की वजह से की थी. पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं यह किरदार फिल्म में बहार बेगम का किरदार पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी निभाने वाली थीं. हालांकि, साल 2018 में उनके निधन के बाद यह भूमिका माधुरी दीक्षित को दी गई. फिल्म में माधुरी के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. यह भी पढ़ें: ‘मुन्ना भैया’ दिव्येंदु ने खोला Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता का राज, बोले- सिर्फ हीरो नहीं, हर किरदार था जरूरी The post सालों बाद Kalank के फ्लॉप होने पर छलका माधुरी दीक्षित का दर्द, बोलीं- हमने पूरी मेहनत की थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?

IIT Guwahati VS NIT Trichy: जेईई एडवांस का रिजल्ट आ गया है, ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में इस वक्त एक ही सवाल है कि कौन सी ब्रांच और कौन सा कॉलेज चुनें. बेस्ट संस्थान की जब बात आती है तो IIT Guwahati और NIT Trichy, दोनों का ही नाम सामने आता है. इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में ये दोनों ही संस्थान टॉप 10 में आते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से बेस्ट कौन सा है. रैंकिंग की बात करें तो इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Guwahati को 2025 में NIRF Ranking में 7वां स्थान मिला है. वहीं NIT Trichy ने इस कैटेगरी में 9वां स्थान हासिल किया है. IIT गुवाहाटी और NIT Trichy दोनों ही संस्थान का कंप्यूटर साइंस ब्रांच अच्छा माना जाता है. जानें IIT Guwahati के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में IIT Guwahati का Computer Science and Engineering (CSE) विभाग 1995 में स्थापित हुआ था. CS यहां की सबसे लोकप्रिय ब्रांच में से एक है. यहां BTech से लेकर MTech और PhD तक के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Advanced परीक्षा पास करना जरूरी है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. IIT Guwahati में CSE की करीब 114 सीट्स हैं. IIT Guwahati CSE Cut Off: देखें कटऑफ IIT गुवाहाटी में CSE के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक आमतौर पर JoSAA काउंसलिंग के अंतिम राउंड में 600 से 700 के बीच रहती है. CSE में सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को सामान्यतः JEE Advanced में 180 से 260 अंकों के बीच स्कोर करना पड़ता है. IIT गुवाहाटी BTech 2025 कट-ऑफ कोर्स ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) 504 699 डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 873 1077 गणित एवं कंप्यूटिंग 740 1222 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 1399 1656 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 1727 2064 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3773 4381 केमिकल इंजीनियरिंग 4289 5193 एनर्जी इंजीनियरिंग 4761 5804 इंजीनियरिंग फिजिक्स 2692 5805 केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 4662 7273 सिविल इंजीनियरिंग 6867 7921 बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग 6303 8813 IIT Guwahati Placement: 90 प्रतिशत है प्लेसमेंट IIT Guwahati में CSE की प्लेसमेंट सेल में Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs, Adobe, Uber, Oracle जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं. वर्ष 2024-25 के डाटा के अनुसार, IIT Guwahati के CS ब्रांच को 90 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला था, जो अन्य सभी ब्रांच से ज्यादा है.  IIT Guwaahti की ऑफिशियल वेबसाइट से जानें NIT Trichy के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में  NIT Trichy की CSE ब्रांच की गिनती सबसे बेस्ट और हाई कटऑफ वाली ब्रांच में होती है. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Main के आधार पर मिलता है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. NIT Trichy में CS ब्रांच में कुल 119 सीट्स हैं. NIT Trichy Cut Off: यहां देखें कटऑफ  NIT Trichy के CSE बीटेक ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए जनरल कैटेगरी जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक लगभग 1,000 से 1,500 (Home State) और लगभग 4,000 से 4,500 (Other State) है.  NIT Trichy BTech 2025 कट-ऑफ ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) 559 4,463 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) 2,232 6,947 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) 4,209 9,052 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 9,004 13,628 केमिकल इंजीनियरिंग 5,865 17,196 सिविल इंजीनियरिंग 10,131 27,257 NIT Trichy की ऑफिशियल वेबसाइट से NIT Trichy Placement:  96 परसेंट है प्लेसमेंट  NIT Trichy की CSE ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. विभाग के अनुसार, 2023-24 में CSE प्रोग्राम में 96.9 % का प्लेसमेंट है. यहां प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स, बीएचईएल, हनीवेल, Google, Microsoft, Amazon, इंटेल और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी शामिल होती है.  यह भी पढ़ें- IIT Madras vs IIT Bombay, कौन सा कॉलेज बनता है टॉपर्स की पहली पसंद The post IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटों की ट्रेनिंग देख तैराक बन गई दो बच्चों की मां, स्टेट चैंपियनशिप में जीतीं चार पदक

जमशेदपुर से निसार की रिपोर्ट Jamshedpur News: सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने उम्र, परिस्थिति या समय जैसी बाधाएं टिक नहीं पातीं. कोई भी नया काम शुरू करने या अपने सपनों को पूरा करने की कोई ‘उम्र’ नहीं होती. इसे दो बच्चों की मां साकची निवासी सोनल मिश्रा ने साबित कर दिखाया है. सोनल मिश्रा साल 2022 से अपने बेटों को तैराकी की कोचिंग के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लेकर जाती थीं. लेकिन चार साल में वह खुद स्टेट लेवल की तैराक बन गईं. बेटों की स्विमिंग देख तैराक बनने का किया फैसला बेटे को तैराकी सीखते देखकर उसने भी स्विमिंग करने का फैसला लिया और आज सफलता उसके कदम चूम रही है. सोनल में सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम की. उसकी इस सफलता ने सभी को स्तब्ध कर दिया. उसके दोनों बेटे और पति खुशी से झूम उठे. दो साल पहले शुरू की थी तैराकी 35 साल की सोनल 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीती हैं. सोनल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही तैराकी की शुरुआत की थीं. इस सफलता से उनका हौसला बढ़ा है. अब वह नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहती हैं. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सोनेश (13 वर्ष) और छोटा बेटा अभिराज (8 वर्ष). वह अपने दोनों बेटों को तैराकी की ट्रेनिंग दिलाने के लिए 2022 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आ रही हैं. इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: पूर्वी सिंहभूम की टीम दोनों वर्गों में बनी चैंपियन कोच सलाह पर कूद पड़ी पानी में बच्चों को ट्रेनिंग करते देखकर दो वर्ष पूर्व उन्होंने भी तैराकी करने का मन बनाया और कोच फिरोज खान से सलाह ली. इसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी. अभी रोजाना वह डेढ़ से दो घंटे तैराकी का अभ्यास करती हैं. उनके पति निलेश मिश्रा भी उनका पूरा सहयोग करते हैं. पति टाटा स्टील में कार्यरत हैं. सोनल स्टेट चैंपियनशिप के अलावा डिमना लेक में आयोजित स्विमिंगथॉन में शिरकत कर चुकी हैं. इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: सीनियर झारखंड स्टेट तैराकी प्रतियोगिता आज जेआरडी में The post बेटों की ट्रेनिंग देख तैराक बन गई दो बच्चों की मां, स्टेट चैंपियनशिप में जीतीं चार पदक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या हर बात पर सलाह देना आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई

Relationship Tips: क्या आपके घर में या फिर आप जिस रिश्ते में हैं उसमें ऐसा कभी हुआ है कि, जैसे ही कोई अपनी परेशानी या फिर दिल की बातों को आपके साथ शेयर करता है, आप बिना देर किये उसे सलाह देने लग जाते हैं? अक्सर हम सामने वाले से, “ऐसा कर लो”, “वैसा मत करो”, “मैं होता तो ये करता”, जैसी बातें अच्छे इरादों के साथ ही कहते हैं. जब हम सलाह दे रहे होते हैं तो हमें लगता है कि हम सामने वाले इंसान की भलाई कर रहे हैं या फिर उसकी मदद कर रहे हैं, लेकिन कई बार आपकी यही आदत रिश्तों में बढ़ती दूरियों की वजह बन सकती है. बता दें हर एक व्यक्ति जो आपके साथ अपनी बातों को शेयर कर रहा है, उसे यह बिलकुल भी नहीं चाहिए कि आप उसे सलाह देना शुरू कर दें, कई बार वह इंसान यह भी चाहता है कि आप उसकी बातों को बिना रोक-टोक के सुन लें. लेकिन जब आप सामने वाले को हद से ज्यादा सलाह देने लग जाते हैं तो यह मदद नहीं बल्कि स्ट्रेस की वजह बन जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आपको कब सामने वाले को सलाह देना चाहिए और कब आपकी यह छोटी सी लगने वाली सलाह रिश्ते को खराब कर सकती है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से. हर व्यक्ति सलाह नहीं, अंडरस्टैंडिंग चाहता है जब आपसे कोई भी व्यक्ति अपने दिल की बातों को या फिर प्रॉब्लम्स को शेयर करता है, तो यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि वह आपके पास किसी सॉल्यूशन की तलाश में ही आया हो. कई बार वह सिर्फ यह चाहता है कि कोई उसकी बातों को ध्यान से सुने और उसके इमोशंस को समझे. लेकिन जब आप उसे लगातार सलाह देते रहते हैं तो उसे लगता है कि आप उसके इमोशंस को वैल्यू नहीं दे रहे हैं. अगर बार-बार ऐसा हो तो आगे चलकर वह कभी भी अपनी बातों को आपके साथ शेयर नहीं करेगा. जरूरत से ज्यादा सलाह कॉन्फिडेंस कम कर सकती है जब आप किसी को भी छोटी से छोटी बात पर सलाह देने लग जाते हैं, तो उसे ऐसा लगता है कि आप उसकी बुद्धि और फैसले लेने की काबिलियत पर भरोसा नहीं करते हैं. बार-बार ऐसा होते रहने की वजह से उसका कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ने लग जाता है. अगर किसी रिश्ते में यह सोच बढ़ने लगे कि ‘मुझ पर भरोसा नहीं किया जाता है’, तो इसकी वजह से स्ट्रेस और नाराजगी काफी ज्यादा बढ़ सकती है. बिना मांगे सलाह हर बार पसंद नहीं आती कुछ लोगों को तब तक आपसे सलाह सुनना पसंद नहीं होता है जबतक वे खुद आपसे सामने से उसकी डिमांड न करें. जब आप बिना पूछे बार-बार सामने वाले को सुझाव देने लगते हैं तो उसे ऐसा लगता है कि आप दखलअंदाजी कर रहे हैं. खासतौर पर जब बात पति-पत्नी, दोस्त या फिर भाई-बहन के रिश्ते की होती है तो आपकी यह आदत बहस और गलतफहमियों की वजह बन सकती है. सलाह देने से पहले आपके लिए यह समझना और भी जरूरी हो जाता है कि क्या सामने वाला सच में आपसे सलाह चाहता है या फिर वह सिर्फ अपनी बातें आपसे कहना चाहता है. पहले सुनें, फिर समझें अगर आप एक अच्छे रिश्ते की पहचान करना चाहते हैं तो उसकी पहचान कभी भी सिर्फ सलाह देने में नहीं, बल्कि बातों को सुनने की कला में भी छुपी हुई होती है. जब भी कोई आपसे अपने प्रॉब्लम शेयर करे, तो तुरंत सलाह देने की जगह पर आपको पहले उसकी बातों को पूरी तरह से सुन लेना चाहिए. इसके बाद जाकर आपको उससे सवाल करना चाहिए और उसके इमोशंस को समझने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आपको लगे कि सामने वाले को जरूरत है तभी जाकर उसके सामने अपनी राय रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले को सम्मान और अपनेपन का एहसास होने लगता है. सलाह देने का क्या है सही तरीका? अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी दी हुई सलाह सामने वाले के काम आ सकती है, तो आपको पहले उससे पूछना चाहिए कि क्या इस मामले में वह आपकी राय सुनना चाहता है. जब सामने वाला पूरी तरह से तैयार हो, तब उसके लिए आपकी बातों को स्वीकार करने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा आपको अपनी राय को उसके सामने हमेशा सुझाव की तरह ही रखना चाहिए, आदेश की तरह भूलकर भी नहीं. जब आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों कीच बातचीत सहज बनी रहती है और रिश्तों में स्ट्रेस भी नहीं बढ़ता है. ये भी पढ़ें: अरेंज मैरिज से पहले पार्टनर से जरूर पूछ लें ये 6 सवाल, सिर्फ 10 मिनट की खुलकर बातचीत और बाद में नहीं होगा पछतावा The post क्या हर बात पर सलाह देना आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1.30 लाख रुपये में लॉन्च हुई 2026 Bajaj Avenger Street 220, जानें खासियत

अगर आप क्रूजर बाइक पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. दरअसल Bajaj Auto ने हिंदुस्तान में अपनी नई 2026 Bajaj Avenger Street 220 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ लिस्ट किया है. फिलहाल हिंदुस्तानीय बाजार में Avenger सीरीज की दो ही बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इनमें नई Avenger Street 220 के अलावा Avenger Cruise 220 भी शामिल है. Cruise 220 की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.  दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक Avenger लाइनअप में Avenger Street 160 भी मौजूद थी, लेकिन Bajaj ने अब इस मॉडल को बंद कर दिया है. ऐसे में अब Avenger लवर्स के पास 220cc इंजन वाली ये दो क्रूजर बाइक्स ही ऑप्शन के तौर पर बची हैं. 2026 Bajaj Avenger Street 220: इंजन परफॉर्मेंस की बात करें तो Bajaj Avenger Street 220 में 220cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यही चीज आपको Avenger Cruise 220 में भी देखने को मिलता है. यह इंजन 8,500rpm पर 19bhp की पावर और 7,000rpm पर 17.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान होती है और बाइक लंबी दूरी पर भी आराम से क्रूज करती है. 2026 Bajaj Avenger Street 220: फीचर्स राइडर की सुविधा के लिए इसमें फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से कॉल और SMS नोटिफिकेशन सीधे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर देखे जा सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट, बेहतर विजिबिलिटी के लिए LED DRL और सेफ ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क व रियर ड्रम ब्रेक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. 2026 Bajaj Avenger Street 220: डिजाइन और कलर  Bajaj Avenger Street 220 को ऐसे डिजाइन किया गया है कि राइडर को ज्यादा स्पोर्टी और बेहतर कंट्रोल वाला फील मिले. इसमें पहले के मुकाबले लोअर हैंडलबार दिया गया है, जिससे बैठने की पोजिशन ज्यादा कमांडिंग लगती है. Cruise 220 की तरह इसमें लंबी विंडशील्ड और पीछे बैकरेस्ट नहीं मिलता, बल्कि इसकी जगह एक छोटा स्टाइलिश वाइजर दिया गया है. बाइक पूरी तरह ब्लैक-आउट थीम के साथ आती है. वहीं, ग्राहकों के लिए इसे Ebony Black और Cocktail Wine Red जैसे दो शानदार रंगों में पेश किया गया है. 2026 Bajaj Avenger Street 220 के कंपेटिटर  इस क्रूजर बाइक की टक्कर सीधे तौर पर Royal Enfield Meteor 350, Jawa 42 Bobber, Harley-Davidson X440 और Yezdi Roadster जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगी. यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: रॉयल एनफील्ड की कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें पूरा फर्क The post 1.30 लाख रुपये में लॉन्च हुई 2026 Bajaj Avenger Street 220, जानें खासियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर को CM सम्राट चौधरी ने दी 288 करोड़ की सौगात, बोले- 30 दिन में काम नहीं हुआ तो अफसर होंगे सस्पेंड

Samrat Choudhary Gift: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित परसौनी नाथ पंचायत पहुंचे. यहां आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 288.16 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. जनता को दिया बड़ा भरोसा सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के समर्थन से प्रशासन बनी है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो उसे सस्पेंड भी किया जाएगा. पहले ही दिन मिले थे 8 हजार से ज्यादा आवेदन बिहार प्रशासन की ओर से 19 मई से ‘सहयोग शिविर’ अभियान शुरू किया गया है. मुजफ्फरपुर में पहले ही दिन रिकॉर्ड 8,008 आवेदन प्राप्त हुए थे. आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे. प्रशासन का दावा है कि लोगों की शिकायतों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है और समाधान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा रही है. एक मंच पर सभी विभाग सहयोग शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग-अलग विभागों के अधिकारी एक ही जगह मौजूद रहते हैं. इससे लोगों को विभिन्न प्रशासनी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. शिविर में जमा किए गए आवेदनों को संबंधित विभागों तक तुरंत भेजा जाता है और समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. किन समस्याओं का हो रहा समाधान? सहयोग शिविर में प्रशासनी योजनाओं, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं पर आवेदन लिए जा रहे हैं. इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य प्रशासनी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है. सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. हर महीने लगेगा सहयोग शिविर बिहार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में सहयोग शिविर लगाएंगे. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर शिकायत का फॉलो-अप कर तय समय सीमा के भीतर उसका निपटारा भी किया जाएगा. Also Read: सम्राट चौधरी बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगा, जानिए बिहार के सीएम ने क्यों कही ये बात The post मुजफ्फरपुर को CM सम्राट चौधरी ने दी 288 करोड़ की सौगात, बोले- 30 दिन में काम नहीं हुआ तो अफसर होंगे सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें

Bihar MLC Election 2026: बिहार में एमएलसी एलेक्शन को लेकर एनडीए और महागठबंधन में कैंडिडेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच महागठबंधन की बात करें तो, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. संख्या बल को देखा जाए तो, एक सीट आरजेडी के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. इस बीच AIMIM के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने अपनी डिमांड रख दी है. अख्तरुल इमान बोले- मौका आ गया है वादे को पूरा करने का ओवैसी की पार्टी विधान परिषद की एक सीट चाहती है. मीडिया से बात करते हुए अख्तरुल इमान ने कहा, हमने राज्यसभा सीट की मांग की थी. लेकिन तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि आगे के दिनों में आपके लिए देखेंगे. ऐसे में अब मौका आ गया है, उनको अपने वादे को पूरा करने का. जरूरत पड़ने पर जल्द ही मुलाकात भी करेंगे. अख्तरुल इमान ने और क्या कहा? साथ ही AIMIM के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने यह कहा कि हमारे पास सदस्य की संख्या उतनी नहीं है, जिससे जाहिर है कि दूसरे की सहयोग की जरूरत है. कल तक उनको (तेजस्वी यादव) राज्यसभा के सदस्य के लिए आंकड़े पूरे नहीं हो रहे थे तो मेरा सहयोग लिया था. हमने उनका पूरा साथ दिया था. ऐसे में अगर वे चाहते हैं कि आगामी दिनों में भी इसी तरह से रिश्ता बना रहे तो हमको मौका देना चाहिए. तेजस्वी यादव से बात करने जाऊंगा. एक सीट के लिए कितने वोटों की जरुरत? बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाला है. इनमें 9 सीटों पर 6 साल के कार्यकाल के लिए नियमित चुनाव होना है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, एक सीट के लिए उम्मीदवार को 25 वोटों की जरुरत होगी. एनडीए की बात करें तो, उसके पास 202 विधायक हैं. ऐसे में 8 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. इसके साथ ही महागठबंधन की बात करें तो, उसके पास 35 विधायक है. ऐसे में एक सीट तय मानी जा रही है. इस तरह से अख्तरुल इमान के डिमांड पर क्या कुछ तेजस्वी यादव का फैसला होगा, यह देखने वाली बात होगी. Also Read: समस्तीपुर और पटना के बीच गंगा नदी पर बन रहा पीपा पुल, घंटों की दूरी बस मिनटों में होगी तय The post विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यह छोटा गैजेट चलते-फिरते देगा ठंडी हवा, 45°C की गर्मी में भी मिलेगी राहत

देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है. ऐसे में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. ऑफिस जाने वाले, डिलीवरी पार्टनर, ट्रैवलर्स और लंबे समय तक बाहर रहने वाले लोगों के लिए गर्मी से राहत पाना मुश्किल हो जाता है. इसी बीच एक छोटा और पोर्टेबल गैजेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे कपड़ों पर क्लिप करके इस्तेमाल किया जा सकता है. आकार में छोटा होने के बावजूद यह डिवाइस चलते-फिरते ठंडक का एहसास देता है और गर्म मौसम में काफी मददगार साबित हो सकता है. क्या है यह क्लिप-ऑन मिनी फैन? यह एक कॉम्पैक्ट ब्लेडलेस क्लिप फैन है, जिसे शर्ट, टी-शर्ट, बैग या पैंट पर आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि यह सीधे शरीर के आसपास हवा का फ्लो बनाए रखता है, जिससे गर्मी का असर कुछ हद तक कम महसूस होता है. छोटा आकार होने की वजह से इसे कहीं भी साथ ले जाना आसान है. यही कारण है कि गर्मियों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. ब्लेडलेस डिजाइन बनाता है ज्यादा सुरक्षित सामान्य मिनी फैन की तुलना में इसका ब्लेडलेस डिजाइन इसे अलग बनाता है. इसमें खुले ब्लेड नहीं होते, इसलिए इस्तेमाल के दौरान चोट लगने का खतरा काफी कम रहता है. यही वजह है कि शिशु और बुजुर्ग भी इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा कपड़ों या बालों के फंसने की चिंता भी नहीं रहती. कम आवाज, ज्यादा आराम कई पोर्टेबल फैन तेज आवाज की वजह से परेशानी पैदा करते हैं, लेकिन इस तरह के क्लिप फैन को बेहद शांत तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है. कम शोर की वजह से इसे ऑफिस, लाइब्रेरी, ट्रेन, बस या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. आसपास बैठे लोगों को भी इससे ज्यादा परेशानी नहीं होती. तीन स्पीड मोड और आसान चार्जिंग छोटा होने के बावजूद इसमें अलग-अलग जरूरतों के लिए कई स्पीड विकल्प दिए जाते हैं. यूजर अपनी सुविधा के अनुसार लो, मीडियम या हाई स्पीड मोड चुन सकता है. इसमें रिचार्जेबल बैटरी मिलती है, जिसे Type-C पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह कई घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. चार्जिंग में भी आमतौर पर ज्यादा समय नहीं लगता. ट्रैवल और आउटडोर उपयोग के लिए क्यों है खास? गर्मी के मौसम में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह डिवाइस काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इसका हल्का वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे आसानी से बैग या जेब में रखने की सुविधा देता है. जो लोग रोजाना बाइक, बस, मेट्रो या पैदल यात्रा करते हैं, उनके लिए यह गैजेट अतिरिक्त आराम दे सकता है. खासकर ऐसे समय में जब तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा हो. यह भी पढ़ें: आपके घर से मक्खी-मच्छर दूर रखेंगे ये गैजेट्स, कीमत ₹1000 से कम The post यह छोटा गैजेट चलते-फिरते देगा ठंडी हवा, 45°C की गर्मी में भी मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top