Hot News

August 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड : रामगढ़ फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर

पंकज सोनी की रिपोर्ट  Ramgarh Turbine Blast : रामगढ़ जिले के हेहल स्थित मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात टरबाइन ब्लास्ट होने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई. जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में फैक्ट्री में कार्यरत इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि टरबाइन पैनल कंट्रोल रूम का एसी बीते कई दिनों से खराब था. जिसकी शिकायत फैक्ट्री प्रबंधन से की गई थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस और कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया. ओवरहीटिंग से पैनल फेल, टरबाइन ब्लास्ट  शुक्रवार देर रात शिफ्ट इंचार्ज संजीव केसरी, इंजीनियर विनीत महतो, अभिषेक पांडेय तथा तरुण रवानी अपने ड्यूटी पर तैनात थे. रात लगभग 11:10 पर ओवरहीटिंग होने के कारण पैनल सिस्टम फेल हो गया. तैनात इंजीनियरों की टीम द्वारा इमरजेंसी सिस्टम को शुरू करने का प्रयास किया गया. लेकिन इमरजेंसी सिस्टम शुरू नहीं हो पाया. जिससे जोरदार आवाज के साथ टरबाइन ब्लास्ट कर गया.  फैक्ट्री के बाहर वाहनों की कतार ये भी पढ़ें: JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल टरबाइन ब्लास्ट के बाद उसके अंदर का तेल बाहर फैल गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से शिफ्ट इंचार्ज धनबाद हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजीव केसरी, इंजीनियर नगर ऊंटारी निवासी अभिषेक पांडेय और इंजीनियर जागेश्वर बिहार निवासी विनीत महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, हजारीबाग निवासी इंजीनियर तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. ये भी पढ़ें: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, अनूप सिंह और ढुलू महतो के बीच जुबानी जंग The post झारखंड : रामगढ़ फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यशवर्धन जल्द ही ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा यशवर्धन के डेब्यू के साथ-साथ उनकी मां सुनीता आहूजा की मौजूदगी को लेकर है. Yashvrdhn Ahuja’s Debut With Mother : पहली फिल्म में मां संग दिखेंगे यशवर्धन ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ यशवर्धन के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी. खास बात यह है कि सुनीता फिल्म में यशवर्धन की मां का ही किरदार निभा रही हैं. एएनआई से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने निर्माता एकता कपूर का आभार जताते हुए कहा कि शायद इंडस्ट्री में यह पहली बार होगा, जब मां और बेटा एक ही फिल्म के जरिए साथ में पर्दे पर लॉन्च हो रहे हैं. Yashvrdhn-Nitanshi New Pair : नितांशी गोयल संग बनेगी यशवर्धन की नई जोड़ी फिल्म में यशवर्धन आहूजा के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में जैमी लीवर, चंकी पांडे, बिजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा शामिल हैं. ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा Film Release Date : 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म निर्माताओं ने ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यशवर्धन के डेब्यू के साथ अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि गोविंदा की अगली पीढ़ी बॉलीवुड में अपने लिए कितनी मजबूत जगह बना पाती है. Govinda’s Comeback : गोविंदा भी करेंगे पर्दे पर वापसी यशवर्धन के डेब्यू की समाचार ऐसे समय सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, गोविंदा भी अपनी फिल्म ‘रूपा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आहूजा परिवार के लिए आने वाला समय काफी खास माना जा रहा है. एक तरफ गोविंदा की वापसी की चर्चा है, तो दूसरी ओर उनके बेटे यशवर्धन अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे… जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग The post Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील सैन्य शहर रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पंजाब प्रशासन की मांग पर पाकिस्तान की संघीय प्रशासन ने यहां सेना की तीन कंपनियों को छह महीने के लिए तैनात करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला रावलपिंडी में सेना के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) के पास हुई गोलीबारी की घटना के कुछ ही दिन बाद लिया गया है. इसके साथ ही हाल ही में पाकिस्तानी संसद ने ऐसे कानून पास किए हैं, जिन्होंने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के हाथ में बेहिसाब ताकत दी है. पंजाब प्रशासन की मांग पर सेना की तैनाती सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान प्रशासन ने रावलपिंडी में सेना की तीन कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है. यह आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया. पंजाब के गृह विभाग की ओर से रावलपिंडी में सैन्य बल की मांग किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया.  सेना के जवानों को सेंसिटिव सिक्योरिटी ड्यूटी में लगाया जाएगा और वे किसी भी अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति से निपटने में जिला प्रशासन की मदद करेंगे. आदेश के मुताबिक, तैनाती तुरंत प्रभाव से छह महीने के लिए होगी. किन इलाकों में होगी सेना की भूमिका? पाकिस्तान के गृह और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय ने सेना की तैनाती को मंजूरी दी है. आदेश में कहा गया है कि सेना के जवानों को रावलपिंडी प्रशासन के अधीन सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों में लगाया जाएगा. इस आदेश की जानकारी पाकिस्तान के कई शीर्ष प्रशासनी और सैन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है. इनमें राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट डिवीजन, पंजाब गृह विभाग, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक और रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) शामिल हैं. आर्टिकल 245 के तहत हुआ फैसला पाकिस्तानी सेना की यह तैनाती पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 245 के तहत की गई है. इस प्रावधान के तहत संघीय प्रशासन जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बलों को नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए तैनात कर सकती है. इसी संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए प्रशासन ने रावलपिंडी प्रशासन की मदद के लिए सेना की तीन कंपनियां उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह तैनाती इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रावलपिंडी पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान का प्रमुख केंद्र है. यहीं पाकिस्तानी सेना का GHQ स्थित है और शहर में कई अन्य संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं. GHQ के पास हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा सेना की ताजा तैनाती का फैसला 11 अगस्त को GHQ के पास हुई एक सुरक्षा घटना के कुछ दिनों बाद आया है. उस दिन एक हथियारबंद व्यक्ति ने इलाके में एक सैन्य वाहन पर गोलीबारी की थी. हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को मार गिराया था. इस घटना के बाद अब रावलपिंडी में संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ये भी पढ़ें:- ईरान की अमेरिका को चेतावनी: नई धमकी मिली तो होगा ‘तबाह करने वाला’ जवाब; ट्रंप ने कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया था क्या बढ़ी हुई ताकत के बल पर मुनीर ने उठाया कदम? पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने ‘डिफेंस फोर्सेस ऑफ पाकिस्तान एक्ट, 2026’ और ‘नेशनल कमांड अथॉरिटी एक्ट, 2010’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इन बदलावों के बाद जनरल आसिम मुनीर की भूमिका और अधिकारों में बड़ा विस्तार हुआ है. नए प्रावधानों ने पाकिस्तान की तीनों सेनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सैन्य नेतृत्व की ताकत को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है. जनरल आसिम मुनीर पहले ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज हैं, यानी पाकिस्तान की थल सेना, नौसेना और वायुसेना का प्रशासन और कमान उनके हाथ में थी. वहीं नए कानून की मदद से वह पाकिस्तान में के सैन्य शक्ति का केंद्रीकरण कर रहे हैं.  अब मुनीर के हाथ कौन-कौन से अधिकार? नए कानून के तहत सैन्य कर्मियों को सेवा से हटाने, समय से पहले सेवानिवृत्त करने और इस्तीफा स्वीकार या अस्वीकार करने जैसे फैसलों में जनरल मुनीर की भूमिका बढ़ गई है. इसके अलावा सैन्य सेवा की उम्र सीमा में बदलाव से जुड़े अधिकार भी नए प्रावधानों का हिस्सा हैं.  अब जनरल आसिम मुनीर को राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों में प्रधानमंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार की भूमिका भी मिल गई है. इस व्यवस्था से रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों में सेना प्रमुख की सीधी भूमिका बढ़ती है. परमाणु हथियारों और रणनीतिक सैन्य क्षमताओं से जुड़ी कमान को भी नए सैन्य ढांचे में शामिल किया गया है. पाकिस्तान के 27वें संविधान संशोधन के तहत कमांडर ऑफ द नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड (CNSC) का नया चार सितारा पद बनाया गया है, जिस पर पिछले महीने ही जनरल सैयद आमेर रजा की नियुक्ति की गई थी.  पाकिस्तान में सबसे ताकतवर बने आसिम मुनीर अब डिफेंस लॉ और नेशनल कमांड अथॉरिटी एक्ट में किए गए संशोधनों के जरिए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और रणनीतिक सैन्य क्षमताओं के संचालन से जुड़े नए ढांचे को कानूनी आधार दिया गया है. इस तरह पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर की सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में भूमिका पहले की तुलना में काफी अधिक प्रभावशाली हो गई है. ये भी पढ़ें:- कनाडा के गुरुद्वारे में चाकूबाजी से हड़कंप, दो लोग घायल; हमलावर गिरफ्तार, 1 दिन पहले जेल से छूटा था The post रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला, 6 की मौत

बेतिया एक्सीडेंट न्यूज: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को एक बस ने कुचल दिया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. 6 की मौत, कई घायल मृतक छांगुर राम (70 वर्ष), बनकटवा बहादुर महतो (45 वर्ष), बसवरिया संजय कुमार (28 वर्ष), बसवरिया राकेश कुमार दूबे (35 वर्ष), बनकटवा देवेन्द्र दूबे (35 वर्ष), बनकटवा घायल श्याम बाबू कुमार (16 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया अजीत कुमार (18 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया मोचन महतो (50 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया नरेश राम (40 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया सभी घायल बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं. बसवरिया, परसौनी टोला पंचायत क्षेत्र में आता है. गोरखपुर से बेतिया आ रही थी बस हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ. गोरखपुर से बेतिया आ रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठीहार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. इलाके में आक्रोश और मातम, मची है चीख पुकार घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासनिक स्तर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है. यह भी पढे़ं: लौरिया निबंधन कार्यालय में पांचवें दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, पेपरलेस व्यवस्था पर सवाल The post बिहार में सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला, 6 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल

बड़कागांव से संजय सागर और शंकर प्रसाद की रिपोर्ट बड़कागांव और उरीमारी पुलिस एवं राहुल दुबे के बीच गोलीबारी हुई. इसमें गोली लगने से दो घायल हो गए. जबकि एक भागने में सफल रहा. यह घटना शनिवार के 3: 50 बजे सुबह की है. घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है. इन घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा दिए गए व्यक्ति के अनुसार 22 अगस्त को 2:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से घूम रहे है. उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी, उरीमारी थाना प्रभारी एवं शस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया, तत्पश्चात प्राप्त सूचना के आलोक में उक्त अपराधियों के विरुद्ध पुराना कांटा घर रोड के आस पास सघन चेकिंग लगाया गया. पुलिस ने रोकी तो भागने लगे अपराधी पुलिस चेकिंग के दौरान लगभग 3:50 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की तरफ से आते दिखाई दिए. जिसे रुकने का इशारा किया तो, वह मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगे. भागने के क्रम में मोटरसाइकिल गिर गया और अपराधी जंगल की ओर भागने लगे. जंगल से ही पुलिस को लक्षित करते हुए फायरिंग करने लगे. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में दो व्यक्ति घायल हो गए. घायल बादल कुमार एवं मोहित कुमार उर्फ़ पीटर को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है.एक अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भागने के क्रम में अपराधियों का गिरा बाइक घटनास्थल से बरामद हथियार घटनास्थल से दो हथियार, गोली, खोखा, परचा एवं मोबाइल बरामद किया गया है आगे की करवाई की जा रही है. छापामारी दल में कौन-कौन थे शामिल छापामारी दल में मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उरीमारी ओ.पी प्रभारी रथु उरांव सहित कई पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे. ये भी पढ़ें: देशभर में बढ़ रहा इन्फ्लूएंजा-A वायरस, H1N1 कितना खतरनाक? जानें इसके शुरुआती लक्षण The post हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

22 अगस्त की टॉप-20 खबरें: जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन के विरोध में उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड CMO को बम से उड़ाने की धमकी

1. UGC नियमों के विरोध में जंतर-मंतर पर हजारों स्टूडेंट्स की भीड़, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार और UGC इक्विटी नियमों के विरोध में हजारों लोग जुटे. प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आरक्षण में बदलाव और आर्थिक आधार पर लाभ की मांग की. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट से 100 मुकदमे रिकॉल, सुशील मूंछ-चीनू पंडित से जुड़े केस भी शामिल मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट से करीब 100 महत्वपूर्ण मुकदमों को दूसरी अदालतों में भेज दिया गया है. इनमें कुख्यात गैंगस्टर सुशील मूंछ और चीनू पंडित जैसे बड़े नामों से जुड़े गंभीर मामले भी शामिल हैं. इस अचानक हुए ट्रांसफर के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे न्यायिक हलकों में हलचल मची हुई है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. पैलेट गन मामले में FIR को लेकर राहुल गांधी का धरना, बोले- ‘ऊपर से आदेश’ की बात कह रही पुलिस राहुल गांधी पार्लियामेंट मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दे रहे हैं. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर FIR दर्ज करने पर अड़े रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस ‘ऊपर से आदेश’ न होने के कारण FIR दर्ज नहीं कर रही है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. चीन में ‘चिट्टियों’ की बवाल प्रैक्टिस: एक रोबोट दौड़ते-दौड़ते मरा, दूसरा आउट ऑफ कंट्रोल, तीसरे को आई मिर्गी; Videos वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स 2026 से पहले रोबोटों के प्रशिक्षण के दौरान कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं. एक रोबोट जहां दौड़ते हुए सुरक्षा दीवार से जा भिड़ा, उसके पेट से चिंगारी निकलने लगी. वहीं दूसरे ने नियंत्रण खो दिया. एक अन्य रोबोट ने जमीन पर अजीब हरकतें कीं, जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. ट्रंप के करीबी मंत्री का बेटा रूस की वॉन्टेड लिस्ट में, यूक्रेन की तरफ से लड़ा था युद्ध अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के बेटे कॉनर कैनेडी रूस की अंतरराष्ट्रीय वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किए गए हैं. रूस का आरोप है कि उन्होंने यूक्रेनी सेना के साथ भाड़े के लड़ाके के तौर पर काम किया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन झारखंड विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. परिसर में 4 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया. ईमेल के सोर्स की तकनीकी जांच की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. बिजली का पोल गिरा, टूटी बैरिकेडिंग और मची भगदड़, जानिए अशोकधाम हादसे की रिपोर्ट में क्या है? लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में 17 अगस्त को हुई भगदड़ की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच टीम ने बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग को इस दर्दनाक हादसे की वजह बताया है. इस रिपोर्ट में भीड़ को संभालने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय न होने पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन रेकी, 30 मिनट में स्पोर्ट्स खत्म, डेढ़ करोड़ की रकम बनी मौत की वजह लखनऊ में SBI अफसर मानस बाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी, फिर घर आकर अपनी बहन शीबा को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में तलाक और डेढ़ करोड़ रुपये के एलिमनी विवाद का मामला सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा : कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट मामले में दर्ज हुई FIR कोलकाता की यादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस में कई शिकायतें दर्ज. ऐतिहासिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की जांच शुरू. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. ICAI CA नवंबर परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी, ऐसे मिलेंगे Paper और Answer Key इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. टेस्ट सीरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी. स्टूडेंट 9 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट का पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. IOCL बॉटलिंग प्लांट में ‘मॉक ड्रिल’: केमिकल रिसाव और आग लगने पर NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभ्यास मालदा जिले के नारायणपुर स्थित इंडियन ऑयल (IOCL) के बॉटलिंग प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने पर मॉक ड्रिल का आयोजन. NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस ने परखी तैयारियां. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. पश्चिम बंगाल में चीनी 70 रुपए किलो, वजह एथेनॉल या जमाखोरी! पश्चिम बंगाल में त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो पहुंचे. CWBTA ने पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण को जिम्मेदार ठहराया, तो मंत्री दिलीप घोष ने जमाखोरी को प्रमुख वजह बताया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है आम्रपाली दुबे से पहले भी दिनेश लाल यादव का अफेयर रहा है. जी हां भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने कहा कि निरहुआ संग उनका पर्सनल रिश्ता भी था और उन्होंने शादी तक के लिए प्रपोज किया था. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. 52 घंटे की बैटरी और ANC के साथ लॉन्च हुए CMF Buds Neo, देखें फीचर्स और साउंड क्वाॅलिटी डिटेल्स Nothing के बजट सब-ब्रांड CMF ने CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. ₹2,000 से कम कीमत में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ और शानदार डिजाइन इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं. जानें इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स. यहां पढ़ें पूरी समाचार 15. BMW X1 LWB हिंदुस्तान में लॉन्च, कीमत ₹49.9 लाख से शुरू, पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर नजर बीएमडब्ल्यू ने हिंदुस्तान में X1 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन उतारा है. ₹49.9 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस मॉडल में पीछे बैठे यात्रियों के लिए ज्यादा लेगरूम मिलेगा. कार का उत्पादन चेन्नई में होगा. यहां पढ़ें पूरी समाचार 16. रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 सुपर टेस्टी मिठाइयां रक्षाबंधन पर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्पताल में इमरान खान ने बहन को बताया जेल का हाल, कहा- मोहम्मद मुर्सी की तरह 10 महीने से मेरे साथ अन्याय हो रहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बार फिर उनकी हिरासत और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं. उनकी बहन उजमा खान ने दावा किया है कि जेल में इमरान खान को लंबे समय से बेहद खराब परिस्थितियों में रखा जा रहा है. उन्हें एकांत कारावास में रखकर कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है. हालांकि, उजमा के मुताबिक मुलाकात के दौरान इमरान शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक नजर आए. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की बहन उजमा खान ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी इस्लामाबाद स्थित के-पी हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अदियाला जेल बुलाया गया था. उजमा के अनुसार, जेल पहुंचने के बाद पहले उन्हें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सकलैन के कार्यालय ले जाया गया. इसके बाद उन्हें एक छोटी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया. उस समय अधिकारियों ने उन्हें यह स्पष्ट नहीं बताया कि आखिर उन्हें कहां ले जाया जा रहा है. उजमा ने कहा, ‘मैं बार-बार पूछती रही, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया.’ जब वह अस्पताल के ऊपरी हिस्से में पहुंचीं तो वहां इमरान खान मौजूद थे. उजमा के मुताबिक, इमरान ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी बहन करीब 10 महीने बाद उनसे मिलने आई हैं. इमरान ने कहा- 10 महीने से मेरे साथ गंभीर अन्याय उजमा खान ने बताया कि बातचीत के दौरान इमरान खान ने अपनी हिरासत की परिस्थितियों को लेकर गंभीर शिकायतें कीं. उजमा ने इमरान के हवाले से कहा, ‘उन्होंने मुझसे बार-बार कहा कि पिछले 10 महीनों से उनके साथ बहुत अन्याय हो रहा है. उन्होंने मुझसे कहा कि जाकर सभी को बताओ कि उनके साथ गंभीर अन्याय और प्रताड़ना की जा रही है.’ हालांकि, उजमा ने यह भी कहा कि मुलाकात के दौरान इमरान खान की शारीरिक स्थिति ठीक दिखाई दे रही थी. उन्होंने कहा, ‘इमरान माशाअल्लाह बिल्कुल फिट थे.’ उनके मुताबिक, मेडिकल स्टाफ ने इमरान का ब्लड प्रेशर भी जांचा और यह 120/80 दर्ज किया गया. अस्पताल ले जाने के दौरान अधिकारियों ने नहीं बताई मंजिल उजमा ने बताया कि उन्हें और इमरान को अस्पताल में भी अलग-अलग जगहों पर इंतजार कराया गया. उनके अनुसार, ऐसा लग रहा था कि अधिकारी जानबूझकर समय निकाल रहे हैं. इस दौरान मेडिकल स्टाफ ने इमरान की आंखों से जुड़ी दवाओं और आई ड्रॉप्स के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उनकी एक आंख में इंजेक्शन लगाया गया और दूसरी आंख पर पट्टी बांध दी गई. उजमा के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें यह भी साफ तौर पर नहीं बताया गया कि उन्हें किस अस्पताल में ले जाया गया है. उन्होंने शुरुआत में पूछा कि क्या उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. बाद में एक डॉक्टर ने अपना परिचय डॉ. आरिफ के रूप में दिया. ये भी पढ़ें:- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के राष्ट्रपति, हिंदुस्तान के लिए क्यों अहम है यह बदलाव? इमरान ने की मोहम्मद मुर्सी से तुलना उजमा खान ने बताया कि बातचीत के दौरान इमरान खान ने अपनी स्थिति की तुलना मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से की. उन्होंने इमरान के हवाले से कहा, ‘इमरान ने कहा कि मोहम्मद मुर्सी को भी उसी तरह मार दिया गया, जिस तरह उन्हें एकांत कारावास में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है.’ उजमा ने यह भी दावा किया कि इमरान को एक डॉक्टर ने बताया था कि लगातार इंसानी संपर्क से दूर रखे जाने की वजह से उनका हाइपरटेंशन बढ़ रहा है. फज्र की अजान के आसपास वापस अदियाला जेल ले जाया गया अस्पताल में जांच और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उजमा और इमरान खान को तड़के वापस अदियाला जेल ले जाया गया. उजमा के अनुसार, यह वापसी फज्र की अजान के आसपास हुई. इसके कुछ ही समय बाद इमरान खान के निजी चिकित्सक डॉ. फैसल सुल्तान भी अलग गाड़ी से जेल पहुंचे. इसके बाद खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी प्रशासन और जेल प्रशासन पर सवाल उठाए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किए जाने को लेकर अदालत का रुख करेगी. सोहेल अफरीदी के मुताबिक, पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ) सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर अवमानना याचिका दाखिल करेगी, जिसमें इमरान खान के मेडिकल उपचार से जुड़े निर्देश दिए गए थे. पहले अस्पताल में जांच, फिर कड़ी सुरक्षा में जेल वापसी शुक्रवार को इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल वापस पहुंचाया गया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में थोड़े समय के लिए मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था. यह कार्रवाई पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई. रिपोर्टों के अनुसार, इमरान को अस्पताल ले जाने और वापस जेल पहुंचाने के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे. इमरान खान की जेल में नियमित मेडिकल निगरानी के दौरान ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आने के बाद यह मेडिकल जांच कराया गया था. अदालत की ओर से तय मेडिकल प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों ने आवश्यक जांच और क्लिनिकल टेस्ट किए. जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने इमरान खान को सीधे अदियाला जेल पहुंचा दिया. उन्हें सुबह होने से पहले ही जेल वापस कर दिया गया. 2023 से जेल में हैं इमरान खान इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. वह तोशाखाना मामले से जुड़े 14 साल के कारावास की सजा काट रहे हैं. इसके अलावा उनके ऊपर अन्य मामलों में भी केस चल रहे हैं.  ये भी पढ़ें:- चीन में ‘चिट्टियों’ की बवाल प्रैक्टिस: एक रोबोट दौड़ते-दौड़ते मरा, दूसरा आउट ऑफ कंट्रोल, तीसरे को आई मिर्गी; Videos The post अस्पताल में इमरान खान ने बहन को बताया जेल का हाल, कहा- मोहम्मद मुर्सी की तरह 10 महीने से मेरे साथ अन्याय हो रहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 सुपर टेस्टी मिठाइयां

Instant Sweets for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने का नहीं, बल्कि ढेर सारी मौज-मस्ती और एक से एक मीठी चीजें खाने का भी दिन होता है. इस दिन घर पर रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना रुकता ही नहीं है. ऐसे में चाहे पूजा की थाली सजानी हो या फिर घर आए मेहमानों को कुछ खिलाना हो, मिठाई के बिना तो काम चल ही नहीं सकता है. अक्सर रक्षाबंधन के समय हम जिन मिठाइयों को दुकान से खरीदते हैं, उनमें मिलावट होने का खतरा काफी ज्यादा होता है, या फिर कई बार तो ऐसा भी होता है कि लास्ट मोमेंट पर घर से बाहर जाने का समय ही नहीं मिलता है. ऐसे में सबसे बेहतर होता है कि आप घर पर बनी हुई मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत करें. जब आप घर पर मिठाइयों को खुद बनाते हैं, तो इस त्योहार का मजा भी दोगुना हो जाता है. आपके इस त्योहार को और भी यादगार बनाने और घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए आज हम आपको 5 ऐसी बेहद आसान और झटपट बनने वाली मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें कोई भी बहुत आसानी से बना सकता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं. instant sweets for rakhi इस रक्षाबंधन जरूर ट्राय करें नारियल के लड्डू नारियल के इन सिंपल से लड्डुओं को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है और ये खाने में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं. नारियल के लड्डू बनाने के लिए आपको सिर्फ बाजार से नारियल का सूखा बुरादा यानी नारियल का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और उसमें नारियल का बुरादा डालकर हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भून लें. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाते रहें. जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. जब यह हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. लास्ट में लड्डुओं को सूखे नारियल के बुरादे में रोल कर दें. सिर्फ इतना करते ही आपके टेस्टी नारियल के लड्डू तैयार हैं. ये भी पढ़ें: नमकीन से लेकर मीठे तक, मखाने से बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, मिटेगी शाम की भूख और चाय का मजा भी होगा दोगुना अचानक मेहमान घर आए तो ब्रेड का शाही टुकड़ा अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ जाएं और आपको लगे कि आपके पास तो समय ही नहीं है, तो ब्रेड का शाही टुकड़ा आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है। यह क्रिस्पी और मीठी डिश खाने में बहुत मजेदार लगती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें और ब्रेड को बीच से तिकोने शेप में काट लें. अब एक पैन में देसी घी गरम करें और ब्रेड के इन टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें. दूसरी तरफ चीनी और पानी को उबालकर एक पतली चाशनी बना लें. तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को 1 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर बाहर निकाल लें. लास्ट में इसके ऊपर गाढ़ी रबड़ी या कटे हुए काजू-बादाम डालकर सर्व करें. हर किसी को पसंद आएगा सूजी का हलवा सूजी का हलवा एक ऐसी मिठाई है जिसे हर घर में पसंद किया जाता है. इसकी सबसे खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में जितना सूजी ले रहे हैं, उतना ही देसी घी डालें. अब सूजी को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे और उसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए. अब इसमें सूजी से तीन गुना गर्म पानी या दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े. जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चीनी, इलायची का पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम मिला दें. लास्ट में इसे 2 मिनट ढककर पकाएं और आपका गर्मागर्म हलवा तैयार है. ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स घर पर ही मिनटों में बनाएं पनीर का पेड़ा बाजार में मिलने वाले पेड़े हर किसी को पसंद आते हैं क्योंकि ये एक तरह से ट्रेडिशनल मिठाई हैं. आप अगर चाहें तो इन्हें बिना मावा के बहुत ही आसानी से सिर्फ पनीर का इस्तेमाल करके भी मिनटों में बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश पनीर लें और उसे हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें या कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में यह मैश किया हुआ पनीर, मिल्क पाउडर और पिसी हुई चीनी मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब सारे इंग्रीडिएंट्स अच्छे से मिल जाएं और यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें थोड़ी सी इलायची का पाउडर मिला दें. जब यह पेस्ट ठंडा हो जाए, तो हाथ से छोटे-छोटे गोल पेड़े बना लें और ऊपर से पिस्ता चिपका दें. रक्षाबंधन में सेवई की खीर बनाना शुभ रक्षाबंधन के दिन घर पर सेवई बनाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है. यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और यह खाने में ही बहुत ही टेस्टी लगती है. सेवई की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में थोड़ा सा घी डालें और सेवई को 2 से 3 मिनट के लिए हल्का भून लें. अब इसमें दूध डालें और उबलने दें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए और सेवई अच्छे से गल जाए, तो इसमें चीनी, थोड़ी सी कुटी हुई इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम और किशमिश मिला दें. अब इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें. आप इसे गर्मागर्म भी खा सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट The post रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JSSC-CGL और CDPO परीक्षा: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक, 15 सितंबर को अगली सुनवाई

राणा प्रताप की रिपोर्ट JSSC CGL Exam: झारखंड प्रशासन द्वारा परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने संबंधी जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली चार अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. JSSC-CGL समेत CDPO, FRO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य प्रशासन के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने प्रशासन के परीक्षा रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने JSSC-CGL और CDPO परीक्षा का विज्ञापन रद्द करने के राज्य प्रशासन के आदेश पर रोक लगा दी है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. CDPO और JSSC-CGL से जुड़ी याचिकाओं पर हुई सुनवाई  याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अमृतांश वत्स और पीएएस पति ने अदालत में पक्ष रखा. याचिकाओं के जरिए राज्य प्रशासन द्वारा CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) परीक्षा का विज्ञापन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है. इसके साथ ही JSSC-CGL परीक्षा और उससे संबंधित नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश के खिलाफ भी याचिका दाखिल की गई है. ये भी पढ़ें- झारखंड में ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करेगा JUSNL, खरीदेगा 4.25 करोड़ के बिजली उपकरण JPSC परीक्षाओं पर प्रशासन से जवाब कुछ याचिकाकर्ताओं ने JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्तियों को रद्द करने के प्रशासन के फैसले को भी चुनौती दी है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने CDPO और JSSC की 11वीं से 13वीं परीक्षा को रद्द करने के मामले में राज्य प्रशासन और JPSC से जवाब मांगा है. CID जांच के बाद परीक्षाएं रद्द, अनियमितताओं की जांच  दरअसल, CID जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर राज्य प्रशासन ने 18 अगस्त की देर रात उन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था, जिनमें TDPL ऐजेंसी (TSR Data Processing Private Limited) की भूमिका सामने आई थी. इस ऐजेंसी काम प्रतियोगी परीक्षाओं को संचालित करना है. इसके अलावा प्रशासन द्वारा वर्ष 2014 के बाद आयोजित सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच कराने की घोषणा भी की गई थी. 22 परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित और 17 जांच के दायरे में  इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से परीक्षा रद्द करने, कुछ परीक्षाओं की प्रक्रिया स्थगित करने और अन्य परीक्षाओं को जांच के दायरे में लाने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई.अधिसूचना के अनुसार 22 परीक्षाएं रद्द की गई हैं, जबकि 6 परीक्षाओं की प्रक्रिया स्थगित की गई है. वहीं 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में रखा गया है. ये भी पढ़ें- त्योहारों से पहले महंगी हुई मिठास, महीने भर में चीनी 14 रुपये और गुड़ 15 रुपये चढ़े The post JSSC-CGL और CDPO परीक्षा: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासन के आदेश पर लगाई रोक, 15 सितंबर को अगली सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 4 वालों को जीवनसाथी से होगा मनमुटाव, जानें आज का अंक राशिफल

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का अंक राशिफल हर मूलांक के जातकों के लिए खास है. जिन लोगों का मूलांक है, उन्हें आज बहुत सतर्क रहना होगा. मूलांक 5 से संबंध रखने वालों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. आगे मूलांक 1-9 तक का आज का अंक राशिफल जानिए. मूलांक- 1 दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. कार्यों में बेवजह रुकावट आ सकती है. कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा. नेतृत्व से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है. मूलांक- 2 आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है. व्यापार में निवेश करने से बचें. कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट पर काम करना होगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. मूलांक- 3 आज यात्रा के दौरान बहुत सतर्क रहना होगा. धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी. सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मूलांक- 4 आज ससुराल पक्ष के अचानक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा. परिवार में किसी सदस्य के सहयोग से आर्थिक समस्या हल होगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने से बचें. ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग मूलांक- 5 व्यापार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. समझदारी की सराहना होगी. पिता के साथ संबंध मधुर होंगे. जमीन से जुड़े दस्तावेज को लेकर सतर्क रहना होगा. मूलांक- 6 पर्सनल लाइफ पर फोकस करना होगा. लव लाइफ में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. पारिवारिक मुद्दों पर बहुत सोच समझकर चलें. नौकरी से जुड़े कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें. मूलांक- 7 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी. आज नया लैपटॉप या मोबाइल फोन लेने से बचें. ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों और राखी का रंग, जानें किस राशि के लिए क्या है शुभ मूलांक- 8 दिन में कुछ परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. कार्यस्थल पर विवादों से बचकर रहना होगा. आज सफेद वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें. मूलांक- 9 क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा. कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें. अगर नया वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें. मित्रों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. The post Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 4 वालों को जीवनसाथी से होगा मनमुटाव, जानें आज का अंक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top