Hot News

October 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maruti Suzuki की कारों पर ₹1.36 लाख तक की महाबचत, प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर शुरू, जानें डिटेल्स

Maruti Suzuki October Offers 2026: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही Maruti Suzuki ने अपनी Nexa रेंज की कारों पर ऑफर्स की घोषणा कर दी है. अक्टूबर 2026 में दिल्ली-NCR में Grand Vitara, Fronx, XL6, Jimny, Invicto और e Vitara जैसी कारों पर ग्राहकों को अलग-अलग फायदे मिल रहे हैं. ये ऑफर्स 1 अक्टूबर 2026 से लागू हैं. इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर भी दिया जा रहा है, जो 1 से 10 अक्टूबर तक लागू है. Grand Vitara पर सबसे बड़ा ऑफर Nexa की Grand Vitara पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इसके Sigma पेट्रोल MT वेरिएंट पर 1.36 लाख रुपये तक का अधिकतम लाभ दिया जा रहा है. वहीं, Delta पेट्रोल MT/AT वेरिएंट पर 1.26 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Zeta और Alpha MT/AT वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है. इसके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. AWD वेरिएंट पर भी 1.15 लाख रुपये तक का लाभ और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है. ये भी पढ़ें: सितंबर में इन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कारें, टॉप-6 कंपनियों ने घेरा 92.5% हिस्सा, Mahindra का बड़ा उलटफेर, देखें टॉप-10 लिस्ट Grand Vitara Hybrid और CNG पर भी फायदा Grand Vitara के Strong Hybrid वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और लागू होने पर रोड टैक्स बेनिफिट भी मिल सकता है. Strong Hybrid मॉडल पर लागू शर्तों के अनुसार 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनिफिट भी मिल सकता है. CNG मॉडल की बात करें तो Delta CNG पर 1 लाख रुपये तक और Zeta CNG पर 90,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. Fronx पर भी मिल रहा ऑफर Maruti Suzuki Fronx के अलग-अलग इंजन और वेरिएंट पर अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं. 1.2 लीटर पेट्रोल: 22,100 रुपये तक Turbo पेट्रोल: 27,100 रुपये तक CNG: 15,000 रुपये तक Turbo-पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 27,100 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. XL6 पर 61 हजार रुपये तक का फायदा Nexa की प्रीमियम MPV XL6 पर भी अक्टूबर में ऑफर दिया गया है. इसके पेट्रोल MT/AT वेरिएंट पर 61,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. वहीं CNG वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. Invicto पर 95 हजार रुपये तक का लाभ Maruti Suzuki की प्रीमियम MPV Invicto के सभी वेरिएंट पर अक्टूबर में 95,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. यह ऑफर अलग-अलग लागू योजनाओं के आधार पर बदल सकता है. Jimny पर सीधा 35 हजार रुपये का फायदा ऑफ-रोड SUV Jimny के सभी वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इस मॉडल के सभी वेरिएंट के लिए ऑफर एक समान रखा गया है. e Vitara पर फ्री चार्जर और होम इंस्टॉलेशन Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक SUV e Vitara पर ऑफर का तरीका थोड़ा अलग है. इसके सभी वेरिएंट के साथ फ्री चार्जर और होम चार्जर इंस्टॉलेशन दिया जा रहा है. इसके अलावा लागू होने वाले दूसरे बेनिफिट भी ग्राहकों को मिल सकते हैं. किस कार पर कितना फायदा? मॉडल वेरिएंट अधिकतम लाभ Fronx 1.2L Petrol ₹22,100 Fronx Turbo ₹27,100 Fronx CNG ₹15,000 Grand Vitara Sigma Petrol MT ₹1.36 लाख Grand Vitara Delta Petrol MT/AT ₹1.26 लाख Grand Vitara Zeta/Alpha MT/AT ₹1.15 लाख + 5 साल EW Grand Vitara AWD ₹1.15 लाख + 5 साल EW Grand Vitara Strong Hybrid ₹1.20 लाख तक + 5 साल EW Grand Vitara Delta CNG ₹1 लाख Grand Vitara Zeta CNG ₹90,000 XL6 Petrol MT/AT ₹61,000 XL6 CNG ₹50,000 Jimny सभी वेरिएंट ₹35,000 e Vitara सभी वेरिएंट फ्री चार्जर + होम इंस्टॉलेशन Invicto सभी वेरिएंट ₹95,000 ध्यान रखें, पूरी रकम कैश डिस्काउंट नहीं यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. कंपनी की ओर से बताए गए अधिकतम बेनिफिट का मतलब सीधे उतनी रकम की कैश छूट नहीं है. इन ऑफर्स में कई तरह के फायदे जोड़े गए हैं. इनमें कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हो सकते हैं. एक्सचेंज और स्क्रैपेज में से एक का फायदा कंपनी के ऑफर के अनुसार ग्राहक एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट में से किसी एक का लाभ ले सकता है. वहीं, अपग्रेड लॉयल्टी बोनस को एक्सचेंज बोनस के साथ जोड़ा जा सकता है. यह पुराने Maruti Suzuki वाहन को अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए लागू है. इसलिए कार खरीदने से पहले डीलर से अपने पुराने वाहन, वेरिएंट और पात्रता के आधार पर फाइनल ऑफर की जानकारी जरूर लें. 1 से 10 अक्टूबर तक खास बुकिंग ऑफर फेस्टिव सीजन की शुरुआत को देखते हुए Maruti Suzuki ने 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर भी रखा है. हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा मॉडल पर लागू है. इसलिए बुकिंग से पहले संबंधित Nexa डीलर से इसकी शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है. ये भी पढ़ें: पेट्रोल का खर्च होगा आधा, ये हैं ₹20 लाख के अंदर 5 बेस्ट हाइब्रिड कारें; 28kmpl से ज्यादा का माइलेज, बैटरी अपने आप होगी चार्ज The post Maruti Suzuki की कारों पर ₹1.36 लाख तक की महाबचत, प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर शुरू, जानें डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

National Boyfriend Day: जब प्यार के लिए ‘माउंटेन मैन’ ने तोड़ दिया पहाड़, दशरथ मांझी से सीखें रिश्ते निभाने के मूल मंत्र

National Boyfriend Day: सालों से आपने वैलेंनटाइन डे, प्रपोज डे, प्रॉमिस डे को सेलिब्रेट किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 अक्टूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड डे मनाया जाता है. आज के दिन सोशल मीडिया कपल्स की खूबसूरत तस्वीरों, महंगे गिफ्ट्स और लंबे-चौड़े लव नोट्स से भरा रहता है. लेकिन क्या एक बेहतरीन पार्टनर होने का मतलब सिर्फ मूवी डेट, सरप्राइज गिफ्ट्स या सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप फ्लॉन्ट करना है? अगर प्यार का मतलब सिर्फ इतना ही है, तो इतिहास के पन्नों में दर्ज ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के डेडिकेशन को हम क्या नाम देंगे? जब पत्नी के प्यार में एक इंसान ने तोड़ दिया पहाड़ बिहार के गया के गहलौर गांव के रहने वाले दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी की याद में एक ऐसा बार सेट कर दिया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है. दरअसल, पहाड़ की वजह से उनके गांव और आसपास के इलाकों के लोगों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता था और इस वजह से कई लोग अपने परिजनों से हमेशा के लिए दूर हो जाते थे. इसी वजह से मांझी की पत्नी को भी समय पर इलाज नहीं मिला था और उनकी मौत हो गई थी. उसके बाद मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का फैसला किया. यही वजह है कि दशरथ मांझी की कहानी आज भी यह सवाल पूछती है कि आखिर किसी रिश्ते को निभाने के लिए हमारे भीतर कितना धैर्य होना चाहिए? इसी सवाल को आज के रिश्तों के संदर्भ में समझने के लिए हमने झारखंड के झालसा के एक्सपर्ट मेडिएटर निर्मल रंजन से बात की. मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहना मांझी की कहानी हमें सिखाती है कि प्यार सिर्फ अच्छे पलों का साथी नहीं है. असली प्यार वह है जो सबसे गहरे संकट और मुश्किल वक्त में ढाल बनकर खड़ा रहे, और समाधान निकालने के लिए किसी भी हद तक चला जाए. कुल मिलाकर नेशनल बॉयफ्रेंड डे सिर्फ कपल्स की तस्वीरें शेयर करने या एक-दूसरे को गिफ्ट देने का दिन नहीं है. यह मौका है थोड़ा ठहरकर सोचने का कि हम अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाता है? बात बिगड़ने से पहले अपनाएं ये 5 तरीके, रिसर्च से जानें The post National Boyfriend Day: जब प्यार के लिए ‘माउंटेन मैन’ ने तोड़ दिया पहाड़, दशरथ मांझी से सीखें रिश्ते निभाने के मूल मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात खबर के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं?

बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का विरोध शुरू हो चुका था. बिहार चुनाव 2025 में कांग्रेस और बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस ने इस प्रक्रिया का सबसे मुखर विरोध किया. हालांकि, बाद में बंगाल के आंदोलन में कांग्रेस और वामदल भी कूदे, लेकिन तीनों दलों ने इस मुद्दे पर एक साथ कभी कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में ही गड़बड़ी है, तो सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से ही इस्तीफे की मांग क्यों? सवालों के दायरे में ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग है, तो नेतृत्वक पार्टियां और प्रदर्शन करने वाले लोगों से भी सवाल जरूर पूछे जायेंगे. सबसे बड़ी मांग- ज्ञानेश का इस्तीफा, सीईसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई विवाद की शुरुआत हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गयी थी, लेकिन इसमें तेजी आयी बिहार और बंगाल चुनाव के बाद. बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद से तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, वामदल समेत उनके तमाम सहयोगी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हमलावर हैं. इनकी सबसे बड़ी मांग है- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई. नेतृत्वक दलों का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर की प्रक्रिया में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद की. जबरन विपक्षी दलों के मतददाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गये, जिसका फायदा बिहार और बंगाल के चुनावों में भाजपा को मिला. दोनों राज्यों में भाजपा बड़े अंतर से जीती और सत्ता में आयी. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में हुआ जोरदार प्रदर्शन. ये भी पढ़ें: CJP आंदोलन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की लड़ाई या मतदाताओं के हक की बात? SIR से जुड़े 5 सवालों के जवाब जानना जरूरी सीजेपी और लेफ्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल इस बीच, एक नये नेतृत्वक दल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका है. मुंबई में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर वैसा ही आंदोलन होगा, जैसा नीट-यूजीसी की परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हुआ था. जब मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उससे पहले दिल्ली में लेफ्ट के स्टूडेंट विंग आइसा और अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की राजधानी में प्रदर्शन किया. यहां से 700 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. नयी दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करते आइसा के कार्यकर्ता. फोटो : एएनआई एसआईआर विवाद पर नया विचार के 6 सवाल सीजेपी के आक्रामक अंदाज में आंदोलन और उसकी मांगों के आधार पर 6 ऐसे सवाल सामने हैं, जिनका जवाब सामने आना चाहिए. इनमें अधिकतर सवालों के जवाब इलेक्शन कमीशन को ही देने हैं. ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो या न हो, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो या नहीं, लेकिन इतना तय है कि जब तक आयोग से जुड़े सवालों का जवाब नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन का सिलसिला थमने वाला नहीं है. आयोग के साथ-साथ नेतृत्वक दलों और सीजेपी को भी कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. सभी 6 सवालों की लिस्ट यहां पढ़ें. SIR पर इतना विवाद क्यों? क्या चुनाव आयोग के पास वोटर लिस्ट से हटाये गये एक-एक नाम का विवरण है? मतदाता सूची में गड़बड़ी का सवाल उठा है तो जिम्मेदारी किसकी- चुनाव आयोग (ECI) की, राज्य मशीनरी की या सिस्टम की? ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगने की नौबत क्यों आयी? क्या आयोग की सफाई आंदोलन को रोकने के लिए काफी है? अगर SIR पूरी तरह पारदर्शी है, तो उसके हर चरण का डेटा सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? CJP के सवालों का जवाब नेतृत्वक मंच से मिलेगा या चुनाव आयोग दस्तावेजों के साथ जवाब देगा? अगर SIR में गड़बड़ी हुई है, तो दोषी सिर्फ ज्ञानेश कुमार ही क्यों? बाकी के 2 चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग क्यों नहीं? The post नया विचार के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद: फहीम खान के घर फायरिंग मामले में तीन को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला

धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है. फहीम खान के घर पर गोली चलाने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने मो शाहीद, मो शहादत हुसैन और तनवीर आलम को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अदालत ने तीनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. एके-47 से घर पर बरसायी थीं गोलियां मामला 29 जनवरी 2004 का है. वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित फहीम खान के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया था. हमलावरों ने एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गयी थी. हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचायी थी. इस दौरान उनका पैर टूट गया था. गोलीबारी में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा, निवासी अरवल, बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी थी. हमलावर शाहिद आलम को भी लगी थी गोली फायरिंग के दौरान हमलावरों में शामिल शाहिद आलम के पैर में भी गोली लगी थी. घटना के बाद अपराधी वहां से भागने लगे. पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया. इसी दौरान सुल्तान नामक एक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. ये भी पढ़ें: BBMKU का दीक्षांत समारोह: 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 9 अक्टूबर को होगा आयोजन 22 साल बाद तीन दोषियों को उम्रकैद करीब दो दशक से अधिक समय तक चले इस मामले में अब अदालत ने मो शाहीद, मो शहादत हुसैन और तनवीर आलम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने तीनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. चर्चित वारदात में शामिल रही है घटना वासेपुर में 2004 में हुई यह घटना उस दौर की चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल रही है. गोलीबारी में फहीम खान बाल-बाल बचे थे, जबकि उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गयी थी. The post धनबाद: फहीम खान के घर फायरिंग मामले में तीन को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात पड़ताल: शराब कांड से चर्चा में आई नेहा झा की हत्या? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Neha Jha Viral Video: समस्तीपुर जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेहा झा की हत्या कर दी गई है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रामक चर्चाएं छिड़ी हुई हैं. हालांकि, ‘नया विचार’ की मल्टीमीडिया टीम ने जब इस वायरल दावे की जांच की, तो सच कुछ और ही निकला. हमारी पड़ताल में हत्या से जुड़ा यह वीडियो पूरी तरह से गलत, फर्जी और मनगढ़ंत साबित हुआ है. Fact check: ‘प्रभात पड़ताल’ में सामने आया सच वायरल दावे का सच जानने के लिए ‘प्रभात पड़ताल’ की टीम ने सीधे नेहा झा से संपर्क किया. नया विचार से बातचीत के दौरान नेहा झा ने स्पष्ट किया कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर लगातार झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम का सहारा लेकर फर्जी समाचारें चला रहे हैं. शराब तस्करी में गिरफ्तार नेहा झा | सोर्स- सोशल मीडिया जानिए क्या है पूरा मामला और कानूनी स्थिति? समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में नेहा झा गिरफ्तार किया गया था और केस की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद तथ्यों के आधार पर नेहा झा को जमानत दे दी थी. वर्तमान में वह कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत पर बाहर हैं और मामले की जांच जारी है. समस्तीपुर SP ने क्या कहा? समस्तीपुर के SP पंकज कुमार देव ने इस मामले पर रुख साफ करते हुए कहा कि अदालत से राहत मिलने और पुलिस जांच जारी रहने के बीच किसी की हत्या की फर्जी समाचार या वीडियो वायरल करना संगीन अपराध है. उन्होंने बताया कि प्रशासन ऐसे भ्रामक कंटेंट फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और हैंडल्स पर कड़ी नजर रख रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर की लीची प्रेमियों के लिए खुशसमाचारी: क्या आप जानते हैं नए बाग लगाने पर प्रशासन दे रही है इतना बड़ा फायदा? The post प्रभात पड़ताल: शराब कांड से चर्चा में आई नेहा झा की हत्या? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पायलट स्मित मच्छार पर अल-हमामी ने किया था कुल्हाड़ी से हमला, जानें ओमान के ‘रेड फ्लैग’ वाले को-पायलट का पूरा करियर ट्रैक

Flydubai: फ्लाईदुबई की उड़ान में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी सह-पायलट हमाम अल-हमामी की पुरानी नौकरियों और पृष्ठभूमि ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. अलग-अलग रिपोर्टों में उसके करियर के दौरान कई संदिग्ध संकेत सामने आने का दावा किया गया है. इसके बाद अब उसकी भर्ती और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ओमान एयर में पायलट प्रशिक्षण से शुरू हुआ करियर रिपोर्टों के मुताबिक, हमाम अल-हमामी ने अपने विमानन करियर की शुरुआत ओमान एयर से की थी. वह करीब सात साल तक इस एयरलाइन से जुड़ा रहा. सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि प्रशिक्षण के दौरान ओमान प्रशासन की निगरानी में उसके कट्टरपंथी वेबसाइट देखने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद ओमान एयर ने उसे सक्रिय उड़ान ड्यूटी से हटाकर कार्यालय के काम में लगा दिया था. उड़ान से हटने के बाद छोड़ी ओमान एयर रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान ड्यूटी से हटाए जाने के बाद अल-हमामी ने ओमान एयर छोड़ दी. एक रिपोर्ट में उसके करीब 2024 में इस्तीफा देने की बात कही गई है, जबकि उसके नाम से जुड़े लिंक्डइन प्रोफाइल में ओमान एयर में नौकरी फरवरी 2025 तक दिखाई गई थी. अलग-अलग रिपोर्टों में सामने आई यह अलग समयसीमा भी जांच के दौरान अहम हो सकती है. सीरिया कनेक्शन और कट्टर विचारों को लेकर सवाल अल अरबिया इंग्लिश ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अल-हमामी को ओमान में पहले भी उड़ान भरने से रोका गया था. इसकी वजह उसके कथित चरमपंथी विचारों (कट्टर विचारधारा) को लेकर चिंता बताई गई. रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन विचारों पर उसके पहले सीरिया में रहने का असर पड़ा था. सूत्रों के मुताबिक, उसकी मां सीरियाई मूल की हैं और पिता ओमानी हैं. हालांकि ओमान प्रशासन ने उसकी नागरिकता और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी इन जानकारियों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है. इसके बाद रॉयल एयर मारोक में मिली नौकरी सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान एयर छोड़ने के बाद अल-हमामी ने मोरक्को की राष्ट्रीय विमानन कंपनी रॉयल एयर मारोक में भी काम किया. उसके लिंक्डइन प्रोफाइल में जून 2025 से जनवरी 2026 तक वहां नौकरी करने का जिक्र था. सबसे अहम बात यह है कि उसी लिंक्डइन प्रोफाइल पर फ्लाईदुबई में नौकरी का कोई उल्लेख नहीं था. वहीं एक इजराइली अधिकारी के हवाले से सीएनएन ने बताया कि घटना से पहले वह करीब आठ महीने से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहा था. फ्लाईदुबई में कैसे हुई भर्ती? अब सबसे बड़ा सवाल उसकी फ्लाईदुबई में नियुक्ति को लेकर उठ रहा है. सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दुबई जाने के बाद अल-हमामी को फ्लाईदुबई ने नौकरी दी, लेकिन उसकी नियुक्ति से पहले ओमानी अधिकारियों के जरिए कोई औपचारिक पृष्ठभूमि सत्यापन नहीं किया गया था. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो पायलटों की भर्ती और विमानन सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं. इजराइली विमान का वीडियो और अल-कायदा नेताओं की तस्वीरें जांच में आरोपी की सोशल मीडिया और लिंक्डइन गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. सीएनएन के मुताबिक, घटना के करीब नौ घंटे बाद उसके लिंक्डइन खाते पर दो पोस्ट दिखाई दिए. एक पोस्ट में बोइंग 737 मैक्स के कॉकपिट का वीडियो था. सीएनएन के मुताबिक, वीडियो को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का बताया गया और उसमें इजराइली विमानन कंपनी एल अल के विमान पर कैमरा जूम करता दिखाई दिया. वीडियो के आखिर में अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी और 2009 के आत्मघाती हमले से जुड़े हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरें दिखाई गईं. हालांकि यह साफ नहीं है कि ये पोस्ट खुद अल-हमामी ने किए थे या पहले से तय समय पर अपने आप प्रकाशित हुए. हमले के बाद क्यों अहम हो गया पुराना रिकॉर्ड? 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अल-हमामी पर कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने का आरोप है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह हमला विमान को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश थी. संघर्ष के दौरान विमान करीब दो मिनट में लगभग 16,000 फीट नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया. दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की. सऊदी अरब में हुई आपात लैंडिंग हालात काबू में आने के बाद विमान को सऊदी अरब के ताबूक की ओर मोड़ा गया. वहां विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए. अब जांच का दायरा सिर्फ हमले तक सीमित नहीं है. आरोपी के पुराने करियर रिकॉर्ड, उड़ान से हटाए जाने की रिपोर्ट, कट्टरपंथी वेबसाइट देखने के संकेत, रॉयल एयर मारोक में नौकरी और फिर फ्लाईदुबई में नियुक्ति- इन सभी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. Also Read: Video: पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए Flydubai के कैप्टन स्मित, कहा- आप मेरे आदर्श हैं The post पायलट स्मित मच्छार पर अल-हमामी ने किया था कुल्हाड़ी से हमला, जानें ओमान के ‘रेड फ्लैग’ वाले को-पायलट का पूरा करियर ट्रैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जंतर-मंतर पर साथियों को छुड़ाने पुलिस बस के आगे डटी युवती, वायरल वीडियो में रिया अहीर से हो रही तुलना

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रही एक बस के सामने खड़ी दिखाई देती है. उसने अपने साथियों को डिटेन कर ले जा रही बस के बोनट पर हाथ रखकर रास्ता रोक दिया. इसके बाद वह वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से डिटेन किए गए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगी. कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर इस लड़की की तुलना मुंबई की रिया अहीर से होने लगी. वही, रिया जो कुछ महीने पहले छात्र आंदोलन के दौरान कोहिनूर स्क्वायर पर पुलिस वाहन के सामने खड़ी होकर चर्चा में आई थीं. बस के सामने खड़ी रही युवती 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इसी दौरान एक बस में हिरासत में लिए गए लोगों को ले जाया जा रहा था. तभी एक युवती बस के सामने आकर खड़ी हो गई. वीडियो में पुलिसकर्मी उसे हटने के लिए कहते नजर आए, लेकिन वह वहां से नहीं हटी. आसपास मौजूद दूसरे प्रदर्शनकारी भी उसके समर्थन में खड़े दिखाई दिए. युवती की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रिया वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने युवती की हिम्मत की तारीफ की और इसे जेन जेड के विरोध का नया चेहरा बताया. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को दिखावा या प्रचार पाने की कोशिश करार दिया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि रिया अहीर का पुलिस वाहन रोकना अचानक हुआ था, जबकि दिल्ली का यह दृश्य पहले से तैयार किया हुआ लगता है. कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश भी बताया. क्यों याद आई रिया अहीर? दिल्ली की इस घटना ने जुलाई में मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए छात्र प्रदर्शन की याद दिला दी. उस दौरान बारिश में भीगी एक युवती पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थी, जिसमें हिरासत में लिए गए छात्र बैठे थे. बाद में उस युवती की पहचान रिया अहीर के रूप में हुई. वह मुंबई की थिएटर कलाकार और मॉडल बताई गईं. प्रदर्शन के बाद उनकी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हुए और वह टीवी बहसों से लेकर नेतृत्वक कार्यक्रमों तक चर्चा में रहीं. जंतर-मंतर पर क्यों हुआ प्रदर्शन? शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी SIR के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे थे. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया. इसी हंगामे के बीच बस के सामने खड़ी युवती का वीडियो पूरे प्रदर्शन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली तस्वीरों में शामिल हो गया. ‘दिल्ली को मिल गई अपनी रिया अहीर?’ सोशल मीडिया पर अब यही सवाल चर्चा में है कि क्या जंतर-मंतर की यह युवती दिल्ली के प्रदर्शन की नई प्रतीकात्मक तस्वीर बन जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे मुंबई में रिया अहीर की तस्वीर छात्र आंदोलन से जुड़ गई थी. Also Read: ‘हिरासत में लिया, देर रात सुनसान जगह पर छोड़ा’, दिल्ली पुलिस पर छात्रा ने लगाया आरोप The post जंतर-मंतर पर साथियों को छुड़ाने पुलिस बस के आगे डटी युवती, वायरल वीडियो में रिया अहीर से हो रही तुलना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल का खर्च होगा आधा, ये हैं ₹20 लाख के अंदर 5 बेस्ट हाइब्रिड कारें; 28kmpl से ज्यादा का माइलेज, बैटरी अपने आप होगी चार्ज

अगर आप हाइब्रिड कार की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए है. हाइब्रिड कारों की खासियत यह है कि इनमें पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होती है. कार अपनी जरूरत के हिसाब से खुद तय करती है कि उसे पेट्रोल पर चलना है, इलेक्ट्रिक मोटर पर या फिर दोनों पर. सबसे बड़ी राहत यह है कि इनकी बैटरी चलते-चलते खुद चार्ज हो जाती है. The post पेट्रोल का खर्च होगा आधा, ये हैं ₹20 लाख के अंदर 5 बेस्ट हाइब्रिड कारें; 28kmpl से ज्यादा का माइलेज, बैटरी अपने आप होगी चार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jitiya Vrat 2026 Today: आज जितिया व्रत में न करें यह भूल, जानें पारण का सही समय और नियम

Jitiya Vrat 2026 Rule: आज 3 अक्टूबर को जितिया व्रत पर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला उपवास कर रही हैं. व्रत में पूरे दिन बिना अन्न और जल के नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत के नियम, व्रत से मिलने वाले लाभ और पारण से जुड़ी जरूरी जानकारियां. जितिया व्रत में क्या नियम माने जाते हैं? जितिया का निर्जला व्रत होने के कारण व्रती स्त्रीएं पूरे दिन भोजन और पानी का सेवन नहीं करती हैं. व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा और जितिया व्रत की कथा सुनने की परंपरा है. अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में पूजा की विधि और परंपराओं में थोड़ा अंतर भी देखने को मिलता है. व्रत के दौरान सात्विक माहौल बनाए रखना, मन को शांत रखना और किसी तरह के विवाद से बचना भी पारंपरिक रूप से व्रत का हिस्सा माना जाता है. नहाय-खाय के दिन से ही भोजन और पूजा से जुड़े नियमों का पालन शुरू हो जाता है और पारण तक व्रत की मर्यादा रखी जाती है. निर्जला व्रत में इन बातों का रखें ध्यान निर्जला उपवास शरीर के लिए सामान्य व्रत की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है. इसलिए व्रत रखने वाली स्त्रीओं को अनावश्यक भागदौड़, ज्यादा शारीरिक मेहनत और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए. घर के जरूरी कामों के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी है. अगर किसी स्त्री को व्रत के दौरान अत्यधिक कमजोरी, चक्कर, बेहोशी, भ्रम, सीने में तकलीफ या तबीयत अचानक बिगड़ने जैसा महसूस हो, तो केवल धार्मिक नियम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बीमारी से जूझ रहे लोगों, गर्भवती स्त्रीओं या नियमित दवा लेने वालों को निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित है. जितिया व्रत पूजा को दर्शाती तस्वीर (फोटो- एआई.) ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat Food: जितिया में चिल्हो-सियारो को क्या खिलाते हैं? बिहार-झारखंड में अलग-अलग है परंपरा जितिया व्रत से क्या फल मिलने की मान्यता है? धार्मिक मान्यताओं में जितिया व्रत को संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उनकी रक्षा की कामना से जोड़ा गया है. माताएं श्रद्धा के साथ भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं. यही वजह है कि इस पर्व में पूजा-पाठ के साथ मां और संतान के रिश्ते की भावनात्मक झलक भी दिखाई देती है. 4 अक्टूबर को होगा पारण इस साल अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 59 मिनट से 4 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. जितिया व्रत का पारण 4 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 28 मिनट के बाद किया जाएगा. पारण के समय जल्दबाजी में बहुत अधिक भोजन करने से बचना बेहतर है. लंबे समय तक बिना पानी और भोजन के रहने के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में आने के लिए समय चाहिए. इसलिए पारण के बाद पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना और पर्याप्त तरल पदार्थ लेना सहज रहता है. नहाय-खाय से शुरू हुआ जितिया पर्व आज निर्जला उपवास तक पहुंच चुका है. अब 4 अक्टूबर की सुबह पारण के साथ व्रती स्त्रीओं का यह कठिन उपवास पूरा होगा. ये भी पढ़ें: Jitiya Nahay-Khay: नहाय-खाय के दिन क्या खाएं और किन गलतियों से बचें? जानें संतान की लंबी उम्र से जुड़े नियम The post Jitiya Vrat 2026 Today: आज जितिया व्रत में न करें यह भूल, जानें पारण का सही समय और नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिता मिठाई की दुकान पर मजदूर, दादी के 3000 रुपये से शुरू हुआ तीरंदाजी का सफर; अब गोल्ड के साथ कटाया ओलंपिक का टिकट

Kumkum Mohad: 17 साल की उम्र में जब ज्यादातर खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत को लेकर सपने देख रहे होते हैं, तब महाराष्ट्र की कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स के मंच पर अपना नाम दर्ज करा दिया है. जिस तीरंदाज के सफर की शुरुआत दादी के दिए महज 3000 रुपये के धनुष से हुई थी, उसने अब 2026 एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतकर अपनी पहचान बना ली है. कुमकुम ने शनिवार को स्त्री रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट-ऑफ में हराकर हिंदुस्तान को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया. इसी के साथ उन्होंने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का टिकट भी पक्का कर लिया है. 9 साल की उम्र में शुरू हुआ था सफर कुमकुम मोहोद का तीरंदाजी से रिश्ता साल 2018 में शुरू हुआ था. उस समय वह सिर्फ 9 साल की थीं. उनकी मां रूपाली मोहोद चाहती थीं कि बेटी किसी ऐसे स्पोर्ट्स को चुने जिसमें उसके लिए आगे बढ़ने के ज्यादा मौके हों. एक दिन मां उन्हें अमरावती के डीवीएम कॉलेज मैदान लेकर गईं. वहां शिशु तीरंदाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे. धनुष और निशानेबाजी ने कुमकुम को इतना आकर्षित किया कि उन्होंने इसी स्पोर्ट्स को अपनाने का फैसला कर लिया. यहीं उनकी मुलाकात कोच प्रफुल्ल डांगे से हुई. कोच ने शुरुआत में ही कुमकुम के भीतर एकाग्रता और शांत रहने की क्षमता देख ली थी. दादी के 3000 रुपये से खरीदा पहला धनुष कुमकुम ने शुरुआत में बांस से बने पारंपरिक धनुष से अभ्यास किया. परिवार के पास महंगा रिकर्व धनुष खरीदने के पैसे नहीं थे. ऐसे समय में उनकी दादी ने उन्हें 3000 रुपये दिए. इसी रकम से कुमकुम ने अपना पहला धनुष खरीदा. इस धनुष के साथ उन्होंने अभ्यास जारी रखा और सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता. राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदर्शन करते हुए वह हिंदुस्तानीय रिकर्व टीम तक पहुंचीं. ये भी पढ़ें: Viral Video: चैंपियन बनने के बाद डीजे ब्रावो के गाने पर जमकर नाची स्त्री हॉकी टीम पिता बनाते हैं मिठाई की दुकानों के लिए डिब्बे कुमकुम की सफलता के पीछे उनके परिवार का संघर्ष भी छिपा है. उनके पिता अनिल मोहोद मिठाई की दुकानों के लिए गत्ते के डिब्बे बनाने का काम करते हैं. इसी काम से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलता है. परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने कुमकुम के स्पोर्ट्स को रुकने नहीं दिया. स्पोर्ट्स के कारण छूटा मराठी का पेपर कुमकुम के लिए पढ़ाई और स्पोर्ट्स को साथ लेकर चलना भी आसान नहीं रहा. प्रतियोगिताओं के शेड्यूल के कारण उनका मराठी का मुख्य पेपर छूट गया था. परिवार को लगा कि अब उन्हें परीक्षा दोबारा देनी पड़ेगी और उनका पूरा साल खराब हो सकता है. लेकिन जब रिजल्ट आया तो तस्वीर अलग थी. राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए स्पोर्ट्स कोटे से मिले 20 अतिरिक्त अंक और स्कूल के 15 प्रैक्टिकल अंक उनके काम आए. कुमकुम ने 72 फीसदी अंक हासिल किए और अपना साल बचा लिया. ये भी पढ़ें: टी-20 में आखिरकार टूट गया क्रिस गेल के 175 का रिकॉर्ड, इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने बना डाले 188 रन पहले सेट में पिछड़ीं, फिर पलट दिया पूरा मुकाबला दक्षिण कोरिया की येजिन ओह के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में कुमकुम की शुरुआत आसान नहीं रही. उन्होंने पहला सेट 27-29 से गंवा दिया. दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 29-29 रहा और हिंदुस्तानीय खिलाड़ी 1-3 से पीछे थीं. लेकिन इसके बाद कुमकुम ने जिस तरह वापसी की, उसने पूरे मुकाबले का रुख बदल दिया. तीसरे सेट में उन्होंने तीनों तीर परफेक्ट-10 पर लगाते हुए 30 अंक हासिल किए. चौथे सेट में कुमकुम 27-28 से हार गईं. पांचवें सेट में उन्होंने दबाव के बीच एक बार फिर परफेक्ट 30 का स्कोर किया और मुकाबले को 5-5 की बराबरी पर पहुंचा दिया. शूट-ऑफ में कुमकुम ने दबाव के इस पल में संयम बनाए रखा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर कुमकुम का 2026 एशियन गेम्स अभियान यहीं नहीं रुका. उन्होंने प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता. स्त्री रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के गोल्ड से पहले वह रिकर्व टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं. इसके अलावा धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में उन्होंने हिंदुस्तान को रजत पदक दिलाया. मिश्रित रिकर्व के फाइनल में हिंदुस्तानीय जोड़ी को चीन की मेंगकी ली और उनके साथी के खिलाफ 3-5 से हार मिली थी. इससे पहले सेमीफाइनल में कुमकुम और धीरज ने जापान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, 10 बार की चैंपियन टीम को हराकर जीता गोल्ड The post पिता मिठाई की दुकान पर मजदूर, दादी के 3000 रुपये से शुरू हुआ तीरंदाजी का सफर; अब गोल्ड के साथ कटाया ओलंपिक का टिकट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top