Hot News

Jaat Box Office Collection Day 10: ‘जाट’ की कमाई का 10वां दिन, हिट की ओर कदम या फ्लॉप का इशारा? जानें टोटल कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 10: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखा है. हालांकि दो दिनों से फिल्म के कलेक्शन में कमी देखी गई. अक्षय कुमार अभिनीत केसरी 2 रिलीज हो गई है. केसरी चैप्टर 2, जाट को कड़ी टक्कर देगी, ऐसी उम्मीद की जा रहा है. अक्षय ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. कहा जा रहा है कि इसे वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिलेगा. दूसरी तरफ जाट के पिछले दो दिनों की कमाई काफी कम हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर इसकी गिरावट का हिंट है. दसवें दिन सनी की फिल्म ने कितना बिजनेस किया, यहां जानिए.

जाट के 10वें दिन का कलेक्शन आया सामने

जाट को सिनेमाघरों में बने रहने के लिए अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज केसरी चैप्टर 2 को कड़ी टक्कर देनी होगी. डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म के एक सीन को लेकर बहुत विवाद हुआ, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा. हालांकि मेकर्स ने एक बयान जारी कर माफी मांग ली और वह सीन भी फिल्म से हटा दिया. सैकनिलक की रिपोर्ट की मानें तो 10वें दिन फिल्म ने अपनी झोली में अभी तक 4 लाख रुपये का बिजनेस किया है. ये आंकड़े फाइनल नंबर्स आने के बाद बदल जाएंगे. टोटल कमाई फिल्म ने करीब 65.85 करोड़ रुपये की कर ली है.

जाट की कुल कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4 लाख रुपये

जाट की टोटल कमाई- 65.85 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

The post Jaat Box Office Collection Day 10: ‘जाट’ की कमाई का 10वां दिन, हिट की ओर कदम या फ्लॉप का इशारा? जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top