Hot News

Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां

Toyota Fortuner इंडिया में प्रीमियम SUV सेगमेंट की पॉपुलर गाड़ियों में से एक है. यह अपनी दबंग लुक, शानदार रोड प्रेजेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत करीब 34.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अगर इतने बजट में आप कोई लग्जरी सेडान खरीदने का सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई बढ़िया ऑप्शन भी मौजूद हैं. आइए आपक इनके बारे में डिटेल में बताते हैं.

Audi A4

अगर आप ऐसी सेडान कार ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल और पावर दोनों में जबरदस्त हो, तो Audi A4 बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस कार का लुक काफी दमदार है. इसमें चौड़े विंग्स, शानदार साइड डिजाइन और यूनिक व्हील्स इस कार काफी प्रीमियम फील देते हैं. इसमें 2.0 लीटर का इंजन मिलता है, जो 204 हॉर्सपावर की ताकत देता है. ये कार सिर्फ 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. कीमत की बात करें तो Audi A4 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 46.25 लाख रुपये है.

Mercedes-Benz A-Class Limousine

Mercedes-Benz A-Class Limousine भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 44.45 लाख रुपये है. यह एक लग्जरी सेडान है. इसमें आपको पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और A-Class वाला स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 230 किमी/घंटा तक जाती है.

BMW 2 Series Gran Coupe

अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो स्पोर्टी होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगे, तो BMW 2 Series Gran Coupe अच्छा ऑप्शन हो सकता है . इसमें फ्रेमलेस साइड विंडो दी गई हैं. यह कार 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है और करीब 230 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 45.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Toyota Camry

इस लिस्ट में Toyota Camry भी शामिल है. बता दें कि ये कार 2.5 लीटर के इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 14.66 लाख रुपये से शुरू होती है. लुक की बात करें तो इसमें दमदार LED लाइट्स, स्टाइलिश ग्रिल और शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिल जाता है. 

BYD Seal

BYD Seal का लुक काफी स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन वाला है. इसकी बॉडी थोड़ी लो और व्हीलबेस लंबा रखा गया है. इसी की वजह से इसमें जबरदस्त इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का फील मिलता है. इस कार में आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. पहला 61.44kWh और दूसरा 82.56kWh. इसकी शुरुआती कीमत करीब 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

यह भी पढ़ें: कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें

The post Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top