Yoga Benefits: योग करने के से शरीर को मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. योग का चलन आज से नहीं बल्कि यह बहुत पुरानी परंपरा है. योग करने से चिंता दूर होती है और मन शांत रहता है. योग करने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं. योग करने से पहले ध्यान देने वाली बात है कि इससे नियम को जानकर ही आप इसे करना शुरू करें. आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं लेकिन यह गलत है. योग के माध्यम से आप कई सारी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं.
योग करने के फायदे
- योग करने से न सिर्फ आप शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे.
- योग करने से अस्थमा, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, गठिया, पाचन और अन्य कई बीमारियों से राहत मिलती है.
- योग करने से मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल, खानपान में गड़बड़ी जैसी बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है.
- योग से मिलने वाले फायदे के लिए आप अपनी रोजाना की रूटीन में इसे शामिल करें.
यह भी पढ़ें: Yoga Tips: शरीर को हेल्दी रखते हैं योग के ये 5 आसन, आप भी करें ट्राई
योग करने का तरीका
- योग शुरू करने से पहले आप एक्सपर्ट की ट्रेनिंग लेना सही रहेगा.
- योग के लिए आप सूर्योदय या सूर्यास्त का समय चुनें.
- योग शुरू करने से 2 घंटे पहले कुछ भी खाना सही नहीं रहता.
- फिर योग करने के 30 मिनट बाद तक भी आप कुछ मत खाएं.
- कपड़े हमेशा आरामदायक ही पहनें.
- मन को शांत रख ही योग करें.
- किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत योगाभ्यास रोक दें.
- ध्यान रहे कि योग करते समय अंत में शवासन करें.
यह भी पढ़ें: हेल्थ के लिए अमृत है तांबे के बर्तन का पानी, जानें फायदे
यह भी पढ़ें: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना
The post कई बीमारियों का इलाज है योग, बस जान लें करने का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.
