Hot News

इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी

Bharwa Tinda Ki Sabji: भरवा तरीके से बनाई गई किसी भी सब्जी का स्वाद मजेदार होता है. चाहे वो भरवां परवल की सब्जी हो या भरवा बैगन की सब्जी. भरवां सब्जी खाने के स्वाद को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. खाने की थाली में किसी भी तरह की भरवा सब्जी मिल जाने से फिर मजा आ जाता है. इन्हीं सब्जियों में शामिल है भरवां टिंडे की सब्जी. हम आपको टिंडे की ऐसी सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की सामग्री

  • टिंडा – 250 ग्राम
  • लहसुन – 100 ग्राम
  • प्याज – 2 बड़े आकार के
  • धनिये के बीज – 4 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • कलोंजी – 1 /2 चम्मच
  • सौंफ – 1 /2 चम्मच
  • साबुत लाल मिर्च – 2
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • दही – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार

भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की विधि

  • भरवां टिंडे की सब्जी बनाने के लिए पहले सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी, सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें.
  • फिर आप टिंडों को छील कर उनके बीच में जगह बनाते हुए चाकू से इसके अंदर से बीज निकालकर अलग रख लें.
  • इसके बाद लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह भून लें.
  • अब इनमें सूखे मसाले और अमचूर पाउडर को मिला लें.
  • फिर एक-एक करके सारे टिंडों में इन मसालों को अच्छी तरह से स्टफ कर लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करके एक-एक करके सारे टिंडों को ढक कर पकने दें.
  • इन टिंडों के पक जाने के बाद इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डाल दें.
  • अब आप गरमा-गरम टिंडे का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा

यह भी पढ़ें: Kaddu Ke Patte Ki Sabji: इस रेसिपी से तैयार करें कद्दू के पत्ते की सब्जी, मिनटों में चट हो जाएगी थाली

The post इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top