शुक्रवार (6 फरवरी) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़ा में जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अंग्रेजी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमामबाड़ा में हुए विस्फोट के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. न्यूज एजेसी एएनआई ने पुलिस सूत्र के हवाले से बताया है कि शिया समुदाय के इबादत स्थल पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 12 लोग मारे गये हैं. धमाका शहजाद टाउन इलाके में स्थित तारलाई इमामबाड़ा में विस्फोट की सूचना मिली है. विस्फोट के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है. राहत और बचाव जारी है.
Several people injured in explosion in Pakistan’s capital Islamabad: local media reports.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
धमाके के बाद इमरजेंसी की घोषणा
डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIM) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है. धमाके में घायल हुए लोगों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे.
The post धमाके से गूंजा इस्लामाबाद, आत्मघाती हमला, विस्फोट में 12 लोगों के मारे जाने की आशंका appeared first on Naya Vichar.
