Hot News

Instagram की तरह WhatsApp में जल्द मिल सकता है ‘Close Friends’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp चुपचाप स्टेटस अपडेट को और ज्यादा प्राइवेट और पर्सनल बनाने की तैयारी कर रहा है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक नया फीचर ला रही है. इसमें आप स्टेटस के लिए अलग से ‘Close Friends’ लिस्ट बना सकेंगे. हां… हां बिलकुल इंस्टाग्राम की तरह. आसन शब्दों में कहें तो अगर आप चाहते हैं कि कुछ खास फोटो या अपडेट सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही दिखें और हर बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने का झंझट ना रहे, तो ये नया फीचर आपका काम काफी आसान कर देगा. आइए इस फीचर के बारे में थोड़ा और डिटेल में बताते हैं.

Close Friends फीचर क्या है?

WhatsApp जल्द ही एक नया Close Friends फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस फीचर में आप अपने कुछ खास लोगों को चुन पाएंगे और स्टेटस सिर्फ उन्हीं को दिखा सकेंगे. अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है. लेकिन शुरुआती जानकारी से लग रहा है कि WhatsApp इसे काफी आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रहा है.

फीचर आने के बाद आप स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स से या स्टेटस डालते समय ही अपने क्लोज फ्रेंड्स चुन सकेंगे. मतलब बार-बार अलग-अलग सेटिंग्स में जाने का झंझट नहीं रहेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यह लिस्ट फिक्स नहीं रहेगी. आप जब चाहें लोगों को जोड़ या हटा सकेंगे. हालांकि एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है. अगर कोई व्यक्ति पहले ही आपका स्टेटस देख चुका है, तो बाद में उसे हटाने से उस स्टेटस की विजिबिलिटी वापस नहीं हटेगी.

WhatsApp अब इन अपडेट्स को अलग तरीके से दिखाने की तैयारी में है. अगर आप किसी कॉन्टैक्ट को अपने क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में जोड़ते हैं, तो उसे आपके प्रोफाइल फोटो के आसपास अलग रंग की रिंग दिखाई दे सकती है. इससे उसे समझ आ जाएगा कि ये स्टेटस सिर्फ खास लोगों के लिए शेयर किया गया है.

कब आएगा ये फीचर?

फिलहाल ये फीचर अभी बनने की स्टेज में है और अभी तक बीटा टेस्टर्स तक भी नहीं पहुंचा है. समाचार है कि WhatsApp पहले इसे पूरी तरह स्मूद और सही तरीके से चलने लायक बना रहा है. जब सब कुछ तैयार हो जाएगा, तो सबसे पहले इसे कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को ट्राय करने के लिए दिया जाएगा. उनके फीडबैक के बाद ही इसे बाकी लोगों के लिए जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में WhatsApp, जानें किन-किन फीचर्स के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

The post Instagram की तरह WhatsApp में जल्द मिल सकता है ‘Close Friends’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top