Admission Alert 2026 : असम विश्वविद्यालय में एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया जारी है, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर भी एमबीए में एडमिशन का मौका दे रहा है. नेशनल इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में पीजीडीएम के लिए आवेदन कर सकते हैं.
असम यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में लें प्रवेश
संस्थान : असम विश्वविद्यालय, सिलचर.
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम 2026.
योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
प्रवेश : कैट/मैट/एटीएमए/एक्सएटी/ सीयूइटी 2025 में से किसी एक में न्यूनतम 50 परसेंट/परसेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : https://www.ausexamination.ac.in/admission/media/noticeforms/1768637796696b4564811d4.pdf
एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में करें पीजीडीएम
संस्थान : नेशनल इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद.
कोर्स : एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम-एबीएम) 2026-28.
योग्यता : एग्रीकल्चर साइंस या संबधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ चार वर्षीय बैचलर डिग्री आवश्यक है.
प्रवेश : कैट -2025 के वैध स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : संस्थान की वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : https://www.manage.gov.in/ABM-Admissions/admissions.asp
एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए करें आवेदन
संस्थान : अटल बिहारी वाजपेयी- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी-आइआइआइटीएम), ग्वालियर.
कोर्स : दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम (2026-27).
योग्यता : किसी भी डिसिप्लीन में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में बैचलर डिग्री आवश्यक है, जिसमें मैथमेटिक्स/स्टेटिस्टिक्स एक विषय के तौर पर शामिल हो.
प्रवेश : कैट/ मैट/सीमैट/एटीएमए/जीमैट/जीआरइ/सीयूइटी के स्कोर के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 3 मार्च, 2026.
विवरण देखें : www.iiitm.ac.in/images/2026/Jan_2026/Advertisement-for-Admissions-for-Two-Years-Full-Time-MBA-Programme-Academic-Session-2026-2027.pdf
यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : जर्मन समेत कई भाषाओं के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए करें अप्लाई
The post Admission Alert 2026 : करें एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में पीजीडीएम, एमबीए में भी ले सकते हैं प्रवेश appeared first on Naya Vichar.
