Highlights
रिंकू सिंह (Rinku Singh) इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रिंकू सिंह साइबर ठगों का शिकार हो गए हैं. समाचार है कि रिंकू सिंह का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. बात सिर्फ अकाउंट हैक होने तक सीमित नहीं है, बल्कि हैकर्स ने रिंकू के अकाउंट से होने वाली कमाई पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. इस मामले में रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाले पेज पर हैकर्स का कब्जा
रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फेसबुक पेज पर करीब 1.6 मिलियन यानी 16 लाख फॉलोअर्स हैं. हैकर्स ने न सिर्फ इस पेज का एक्सेस रिंकू से छीन लिया है, बल्कि अब वे खुद इस पेज को चला रहे हैं. रिंकू सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके नाम से कोई और व्यक्ति इस आईडी का इस्तेमाल कर रहा है. पेज मोनेटाइज था, यानी इससे अच्छी खासी कमाई होती थी. अब यह पैसा रिंकू के बजाय हैकर्स के बैंक खाते में जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है.
पासवर्ड गलत बताने पर हुआ शक
क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के चलते रिंकू सिंह अक्सर अपना सोशल मीडिया खुद मैनेज नहीं कर पाते. उन्होंने बताया कि वह काफी समय से अपनी फेसबुक आईडी पर ध्यान नहीं दे पाए थे. हाल ही में जब उन्होंने अपनी आईडी लॉग-इन करने की कोशिश की, तो बार-बार पासवर्ड गलत बताया जाने लगा. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई तकनीकी दिक्कत होगी, लेकिन जब उनके पेज पर कुछ ऐसी फोटो और वीडियो अपलोड होने लगे जो उन्होंने पोस्ट ही नहीं किए थे, तब उन्हें खतरे का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने भाई सोनू सिंह को इसकी जानकारी दी.
4 फरवरी को खुला राज, ईमेल आईडी भी बदली
अलीगढ़ के ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट में रहने वाले रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने बताया कि रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच से लौटने के बाद फिलहाल मुंबई में हैं. 4 फरवरी को जब रिंकू ने अपना अकाउंट खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि उनके अकाउंट की पूरी सेटिंग ही बदल दी गई है. जांच करने पर सामने आया कि अकाउंट से जुड़ी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को चेंज कर दिया गया है. पहले यह अकाउंट ‘rinkukumar344.8.7’ ईमेल आईडी से लिंक था, जिसे हैकर्स ने हटाकर ‘commercial.rinkukumar’ कर दिया है. इससे यह साफ हो गया कि अकाउंट पूरी तरह से हैकर्स के कंट्रोल में है.
क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक! 💥
सोचिए, 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट अचानक हैक हो जाए, मेल आईडी बदल दी जाए और मॉनिटाइजेशन के पैसे गायब हो जाए। 😱💸
रिंकू सिंह जब लॉगिन करने गए, तो अकाउंट खुला ही नहीं। अंतर्राष्ट्रीय मैच में व्यस्त होने के बावजूद Rinku Singh… pic.twitter.com/CU9z3GJAvt
— Vishu (@Vivekdubey8) February 6, 2026
भाई सोनू सिंह ने दर्ज कराई FIR
मामले की गंभीरता को देखते हुए रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ के एसएसपी से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है. शिकायत में बताया गया है कि हैकर्स ने अकाउंट के लॉग-इन क्रेडेंशियल बदल दिए हैं और अब वे रिंकू के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
पुलिस ट्रैक कर रही है आईपी एड्रेस
अलीगढ़ पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस उस आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए अकाउंट में बदलाव किए गए थे. इसके अलावा, पुलिस ने फेसबुक (मेटा) के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है ताकि अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हैकर्स का पता लगा लिया जाएगा और रिंकू सिंह का अकाउंट उन्हें वापस मिल जाएगा. फिलहाल साइबर टीम इस बात का भी पता लगा रही है कि पैसे किस खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं.
अनुभव सिन्हा का पॉडकास्ट

नया विचार पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले.
फुल पॉडकास्ट जल्द.
ये भी पढ़ें-
फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में स्पोर्ट्सी 175 रन की पारी
The post क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने कमाई पर भी किया हाथ साफ appeared first on Naya Vichar.
