Google अपने Maps को अब Gemini के साथ जोड़ रहा है. कंपनी ने हाल ही में Ask Maps फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है. अब आप सिर्फ एक नॉर्मल बातचीत के जरिए पता कर सकते हैं कि कहां जाना है, क्यों जाना है और वहां तक पहुंचने का सबसे बढ़िया रास्ता कौन सा है. इस AI-powered अपडेट के साथ, Google Maps सिर्फ एक नेविगेशन टूल नहीं रहा, बल्कि अब ये आपका पूरा लोकल प्लानिंग असिस्टेंट बन गया है. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.
क्या है Ask Maps फीचर?
गूगल ने नया फीचर ‘Ask Maps’ लॉन्च किया है, जो आपके maps एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है. अब आप टेक्स्ट या वॉइस के जरिए सीधे साधारण भाषा में सवाल पूछ सकते हैं, चाहे वो कोई भी कॉम्प्लेक्स या खुला सवाल हो. बदले में आपको पर्सनलाइज जवाब मिलता है, सीधे 300 मिलियन से ज्यादा जगहों की जानकारी और 500 मिलियन से अधिक यूजर्स के रिव्यूज के साथ.
We’re bringing new capabilities powered by Gemini models to @googlemaps.
With Ask Maps, get answers to complex questions about any place you want. For example it can help with complex requests like “Find me the best 3-hour family hikes in the Grand Tetons and a spot for a packed… pic.twitter.com/9jc5nQq4C5
— Sundar Pichai (@sundarpichai) March 12, 2026
सोचिए, जैसे आप Gemini chatbot का इस्तेमाल सर्च या Gemini ऐप में करते हैं, वैसे ही Ask Maps भी काम करता है. अभी ये फीचर Android और iOS पर अंग्रेजी में उपलब्ध है, और जल्दी ही हिंदी सपोर्ट भी आ जाएगा.
Ask Maps और Google Maps Search में अंतर
Google Maps में डायरेक्शन ढूंढना अक्सर थोड़ा मुश्किल हो सकता है, है ना? लेकिन Ask Maps इसे आसान और smart बना देता है. अब आपको अलग-अलग चीजों के लिए अलग-अलग सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती.
मान लीजिए आप पूछते हैं कि मुझे Mandi House से Noida सेक्टर 18 जाना है. इस वक्त ड्राइव करना बेहतर रहेगा या मेट्रो लेना? और रास्ते में कहां कॉफी ले सकता हूं? बस, Ask Maps आपका काम आसान कर देता है. यह लाइव ट्रैफिक और एस्टिमेटेड अराइवल टाइम के आधार पर ड्राइव और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों ऑप्शन options कंपेयर करेगा और रास्ते में कॉफी शॉप्स का भी सुझाव देगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? यहां जानिए iOS और Android के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
The post Google Maps का नया AI फीचर ‘Ask Maps’ इंडिया में, जानें कैसे करें इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.
