UPSC AIR 79 Priyanka Choudhary: UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आते ही कई जगह खुशी और हैरानी दोनों देखने को मिली. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को कुछ देर के लिए उलझन में डाल दिया. रिजल्ट लिस्ट में AIR 79 पर प्रियंका चौधरी का नाम था. नाम सामने आते ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाली एक प्रियंका चौधरी के परिवार में जश्न शुरू हो गया.
लोगों ने मान लिया कि ड्राइवर की बेटी ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर ली है. सच सामने आते ही परिवार को जश्न के बाद झटका लगा. दरअसल, इस रैंक पर गाजीपुर की प्रियंका को नहीं बल्कि चंबा में पोस्टेड DC मुकेश रेप्सवाल की पत्नि प्रियंका चौधरी का नाम है. आइए जानते हैं दोनों प्रियंका कौन हैं.
गाजीपुर की प्रियंका चौधरी
गाजीपुर के गौरा खास गांव की रहने वाली प्रियंका चौधरी के पिता नीराराम प्रशासनी दफ्तर में ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. जब रिजल्ट में प्रियंका चौधरी नाम दिखा तो परिवार और गांव के लोग खुशी से झूम उठे. नीराराम ने भावुक होकर कहा कि अगर बेटी सच में IAS बन गई है तो वह गर्व से उसकी गाड़ी भी चलाएंगे.
गांव में मिठाई बांटी जाने लगी और लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया. प्रियंका पहले से ही पढ़ाई में अच्छी थीं और पढ़ाई के बाद GST ऑफिसर के तौर पर नौकरी भी कर रही हैं. ऐसे में नाम के कंफ्यूजन के चलते लगा कि उनके गांव की बेटी ही IAS बनी है.
UPSC CSE 2026 Final Result Check Here
UPSC AIR 79 Priyanka Choudhary: असली प्रियंका चौधरी कौन?
दरअसल AIR 79 हासिल करने वाली प्रियंका चौधरी मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं. उन्होंने Indian Institute of Technology Roorkee यानी IIT रुड़की से पढ़ाई की है और जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है.

बताया जा रहा है कि यह उनका चौथा प्रयास था और आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई. प्रियंका चौधरी के पति IAS अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश के चंबा में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. सोशल मीडिया पर रियल प्रियंका चौधरी की डिटेल्स शेयर की गई है.
यह भी पढ़ें: मिठाई बांटी, फूल बरसे, IAS बनने की खुशी पल में गायब, UPSC लिस्ट में निकली दूसरी शिखा
The post जश्न के बाद झटका, ड्राइवर की बेटी नहीं, IAS की पत्नि को UPSC AIR 79 appeared first on Naya Vichar.