Hot News

जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश को मिला सम्मान, जान दांव पर लगाकर ले आए 45,000 मीट्रिक टन गैस

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों का पेट भरने के लिए जान दांव पर लगाकर हजारों मीट्रिक टन गैस लाने वाले जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश त्रिपाठी मंगलवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सम्मानित किए गए. अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बढ़ते तनाव के बीच हिंदुस्तान की ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी जीत हासिल हुई है. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का विशालकाय गैस टैंकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पहुंचने के बाद अब एक और बड़ा जहाज ‘नंदा देवी’ 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार पोर्ट पहुंच गया है. इस मिशन की सफलता में जमशेदपुर के होनहार सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्हें उनकी टीम के साथ मंगलवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

​एमएमडी कांडला और आईओसीएल ने दिया अवार्ड

मंगलवार को ​मुंद्रा पोर्ट पर आयोजित समारोह में एमएमडी कांडला के प्रिंसिपल ऑफिसर कैप्टन संतोष कुमार एस. डारोकर और आइओसीएल (इंडियन ऑयल) की टीम ने ‘शिवालिक’ के क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया. इस दौरान जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी को उनकी तकनीकी कुशलता और जोखिम भरे हालातों में जहाज को सुरक्षित तट तक लाने के लिए सम्मानित किया गया. उनकी टीम की इस उपलब्धि को देश के ऊर्जा संकट को टालने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

​होर्मुज स्ट्रेट पार कर लाया गया ‘नीला ईंधन’

‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ दोनों जहाजों ने दुनिया के सबसे संवेदनशील जलमार्ग ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को पार कर हिंदुस्तान में प्रवेश किया है. जहां ‘शिवालिक’ 46,000 टन गैस लेकर मुंद्रा आया, वहीं ‘नंदा देवी’ के वडीनार पहुंचने से देश के सुरक्षित स्टॉक में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इससे रसोई गैस की सप्लाई अब सामान्य होने की दिशा में है.

अब छोटे जहाजों से शहरों तक पहुंचेगी गैस

​ऊर्जा मंत्रालय ने सप्लाई को और तेज करने के लिए नयी रणनीति अपनाई है. अब इन बड़े बंदरगाहों (मुंद्रा और वडीनार) से छोटे-छोटे जहाजों के जरिए देश के अलग-अलग तटीय शहरों और डिपो तक एलपीजी की सप्लाई की जायेगी .इस ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल से गैस कम समय में उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी और बड़े जहाजों का बोझ भी कम होगा.

​जमशेदपुर का गौरव

​जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम रौशन किया है. चुनौतीपूर्ण रूट पर जहाज के इंजन और तकनीकी व्यवस्था को दुरुस्त रखकर उन्होंने साबित किया कि जमशेदपुर की प्रतिभा हर क्षेत्र में अग्रणी है.

इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गों पर मंडरा रहा काल, आठ दिन के अंदर धनबाद पुलिस के दूसरे एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ

तेल की खेप भी रास्ते में

​गैस के बाद अब कच्चे तेल की आपूर्ति भी बढ़ रही है. संयुक्त अरब अमीरात से ‘जग लाडकी’ नामक जहाज 81,000 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट की ओर बढ़ रहा है. अगले 24 से 48 घंटों में इसके पहुंचने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: मुंद्रा पोर्ट पहुंचते ही जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश ने मां को किया फोन, बोला- मां, मैं लौट आया

The post जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश को मिला सम्मान, जान दांव पर लगाकर ले आए 45,000 मीट्रिक टन गैस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top