Hot News

CSIR में टेक्नीशियन की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

CSIR Recruitment 2026: सीएसआईआर की तरफ से निकली भर्ती के तहत कुल 28 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. इसके बाद आवेदन की हार्डकॉपी 5 जून 2026 तक जमा करनी होगी.

CSIR Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CSIR की आधिकारिक वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं.
  • वहां Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • अब संबंधित भर्ती को चुनें.
  • अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.

CSIR Recruitment 2026 Notification Check Here

कितनी होगी सैलरी?

CSIR की इस वैकेंसी में Technician और Driver दोनों पदों के लिए पे मैट्रिक्स Level-02 रखा गया है, जिसमें कुल वेतन लगभग 39,545 रुपये प्रतिमाह मिलेगा. वहीं Technical Officer के लिए Pay Matrix Level-07 है, जिसमें कुल वेतन 90,100 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र का अनुभव होने पर उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा सकती है. Driver पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, Technical Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E, B.Tech, M.Sc या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

टेक्नीशियन पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. Driver पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है. वहीं Technical Officer पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रशासनी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

The post CSIR में टेक्नीशियन की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top