Hot News

DC vs RCB: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दिल्ली की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI

DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हो रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करने को बोला गया है. डीसी के लिए यह मैच काफी अहम है. आरसीबी अब तक 7 में 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मजबूत स्थिति में है. वहीं दिल्ली की टीम 7 में से केवल 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर है. दिल्ली एक बड़ी जीत दर्ज कर टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के फिराक में होगी. अक्षर पटेल को कप्तानी के साथ-साथ अपने स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना होगा, जैसा की रजत पाटीदार अपनी टीम के लिए कर रहे हैं.

पाटीदार को अपने सभी खिलाड़ियों पर है भरोसा

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हम दूसरी पारी में उन्हें दबाव में लाने की कोशिश करेंगे. सबसे अहम बात यह है कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने अब तक काफी अच्छी क्रिकेट स्पोर्ट्सी है और हम उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं. जो हो गया सो हो गया, अब हम आगे भी अच्छी क्रिकेट स्पोर्ट्सने पर ध्यान दे रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते अक्षर पटेल

टॉस के बाद जीटी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘अगर मैं टॉस जीतता तो पहले फील्डिंग करता. मैदान का आकार छोटा है, पिच भी बेहतर होती जाती है, इसलिए हम भी लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते. IPL में, आप 264 रन बनाकर भी हार सकते हैं, लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट है. हमने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया, अगर हमने मिले मौकों को भुनाया होता तो नतीजा कुछ और होता. आपको अपना काम लगातार करते रहना होता है, हमारे सबसे अच्छे फील्डर भी कैच छोड़ देते हैं, इसलिए भले ही किस्मत हमारे साथ न हो, लेकिन हम सिर्फ इसके बारे में सोचकर हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते. हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं – चमीरा और जेमिसन स्पोर्ट्स रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

ये भी पढ़ें…

Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा

IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड

The post DC vs RCB: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दिल्ली की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top