Hot News

शहीदों के बच्चों के लिए खुलेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्कूल’: जगुआर कैंपस में होगा निर्माण, CM हेमंत ने दी हरी झंडी

Shibu Soren Residential School, रांची, (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य के शहीद पुलिसकर्मियों, सेना (आर्मी) और सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) के जवानों के बच्चों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया. रांची के रिंग रोड स्थित जगुआर कैंपस में ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जगुआर कैंपस में ही जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करने और निर्माण कार्य शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया है.

स्मार्ट सुविधाएं और उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर

अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तावित विद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि इस स्कूल का संचालन ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की तर्ज पर किया जाए. कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और आधुनिक स्पोर्ट्स मैदान विकसित किए जाएंगे. सीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए.

Also Read: गुमला: सिस्टम की बदहाली से मौत! चैनपुर CHC में नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन से ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत

पुलिस परिवारों के लिए होटवार में 50 बेड का अस्पताल

बैठक में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बड़ा निर्णय लिया गया. जैप-10 होटवार में पुलिस परिवारों के लिए एक अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसका संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर होगा. शुरुआत में यह अस्पताल 50 बेड का होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर 100 बेड तक अपग्रेड किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

बैठक में मौजूद रहे दिग्गज अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित शिक्षा और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्कूल के लिए डीपीआर (DPR) तैयार हो चुका है और जमीन चिह्नीकरण का काम अंतिम चरण में है.

Also Read: झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद अब खंडपीठ के हवाले, JSSC की दलीलों पर एकल पीठ का अंतरिम राहत से इनकार

The post शहीदों के बच्चों के लिए खुलेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्कूल’: जगुआर कैंपस में होगा निर्माण, CM हेमंत ने दी हरी झंडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top