Kerala Elections Result : तिरुवनंतपुरम में गिनती के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि शुरुआत के करीब सवा घंटे में ही रुझान साफ तौर पर उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि एलडीएफ के कुछ लोकप्रिय नेता भी पीछे चल रहे हैं, जो बदलाव का संकेत है थरूर ने कहा कि केरल की जनता बधाई की हकदार है क्योंकि उसने बदलाव का मन बना लिया है. उनका मानना है कि जिन नेताओं की व्यक्तिगत छवि अच्छी रही है, वे भी इस बार पीछे दिखाई दे रहे हैं, जो बड़ा संकेत है.
हालांकि शशि थरूर ने साफ किया कि यूडीएफ अभी किसी तरह का जश्न नहीं मनाएगा और अंतिम नतीजों का इंतजार करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर तस्वीर बदलनी है तो अब बड़ा उलटफेर ही होना पड़ेगा, क्योंकि फिलहाल रुझान काफी मजबूत दिख रहे हैं.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor says, “The encouraging thing is that within an hour and a quarter, there seems to be a very clear trend in our favour and even some reasonably popular politicians from the LDF are trailing…I think it’s very clear… pic.twitter.com/fz3yIKMR1d
— ANI (@ANI) May 4, 2026
सबसे जरूरी बात यह है कि प्रशासन बदले : थरूर
थरूर ने कहा कि अभी सबसे जरूरी बात यह है कि प्रशासन बदले, नीतियों में बदलाव आए और केरल फिर से आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि राज्य की खराब आर्थिक हालत को सुधारना होगा और ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां निवेश बढ़े. थरूर का कहना है कि केरल को फिर से ऐसा राज्य बनाना जरूरी है, जहां रोजगार के मौके पैदा हों और युवाओं को बाहर जाने की जरूरत न पड़े.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor says, “I think right now we’ve got enough contenders. What matters now is that there should be a change of government, a change of policy and a revival of Kerala. I hope that I can count on my ideas also being of… pic.twitter.com/NkKzfgLqc5
— ANI (@ANI) May 4, 2026
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आगे दिख रहा है. राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था. रिपोर्टों के अनुसार, यूडीएफ 60 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 50 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. शुरुआती रुझान डाक मतपत्रों की गिनती पर आधारित हैं जो डाले गए कुल मतों का 1.36 प्रतिशत हैं.
यह भी पढ़ें : केरल चुनाव नतीजों से पहले नेताओं का दावा- हमारी जीत पक्की
The post Kerala Elections Result : केरल के रुझान से कांग्रेस खुश, बोले शशि थरूर- दिख रहे हैं बदलाव के संकेत appeared first on Naya Vichar.

