West Bengal Election 2026: राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं (फालता सीट पर 21 मई को चुनाव होना है). सुबह से ही भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे EVM के राउंड बढ़े, भाजपा ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है.
विधानसभा सीटों की ताजा स्थिति
- हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (BJP): 175 सीटों पर आगे (बहुमत से काफी आगे).
- तृणमूल कांग्रेस (TMC): 115 सीटों पर आगे.
- CPI(M): 1 सीट पर आगे.
- कांग्रेस: 0 (फिलहाल खाता भी नहीं खुला है).
भवानीपुर: ममता बनाम सुवेंदु का ‘महामुकाबला’
पूरे देश की नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हैं. ताजा रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. ताजा अंतर देखे तो सुवेंदु अधिकारी लगभग 1,500 से 2,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
‘झालमुड़ी’ वाली सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार के दौरान झाड़ग्राम क्षेत्र में जहां ‘झालमुड़ी’ खाई थी, वहां की चारों सीटों (झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम) पर भाजपा उम्मीदवार मजबूती से बढ़त बनाए हुए हैं.
आरजी कर केस का प्रभाव: रत्ना देबनाथ आगे
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने चुनावी विमर्श को काफी प्रभावित किया है. पानीहाटी सीट से भाजपा की उम्मीदवार और पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं.
Also Read : चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज
The post West Bengal Election 2026: बंगाल में कौन आगे, कौन पीछे , हर अपडेट देखें appeared first on Naya Vichar.

