Alamgir Alam, रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब दो साल तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को जेल से बाहर आ गए हैं. हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की.
न्यायालय का जताया आभार
2 साल बाद जेल से बाहर आने के सवाल पर आलमगीर आलम ने सबसे पहले न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक लंबे समय बाद मैं जेल से बाहर आया हूं. मुझे माननीय न्यायालय से बेल मिली है, इसलिए मैं सबसे पहले न्यायालय का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.”
Also Read: धनबाद में कांग्रेस ने अंचल अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, सीओ के खिलाफ थाने में कराया केस दर्ज
कार्यकर्ताओं का उमंग देख जताई खुशी
दो साल बाद भी समर्थकों के भारी जमावड़े और उत्साह को देखकर आलमगीर आलम भावुक नजर आए. उन्होंने अपने समर्थकों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि दो साल पहले मैं जो छोड़कर गया था, आज भी वही उमंग और वही उत्साह बरकरार है. जो कार्यकर्ता और सहयोगी पहले मेरे साथ थे, वे आज भी उसी जोश के साथ खड़े हैं. यही मेरी असली पूंजी है.
#WATCH | Ranchi: Former Jharkhand minister and senior Congress leader Alamgir Alam released from Birsa Munda Central Jail Ranchi, after he, along with his PS was granted bail by the Supreme Court on Monday. The then rural development minister Alamgir Alam and his PS Sanjeev Lal… pic.twitter.com/EEiybdY8b3
— ANI (@ANI) May 14, 2026
संघर्ष के लिए तैयार: आलमगीर आलम
जब आलमगीर आलम से आगे के नेतृत्वक सफर और संघर्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि, समर्थकों की भारी नारेबाजी के बीच उन्होंने अपनी बात पूरी की और संकेत दिया कि आने वाला सफर संघर्षपूर्ण होगा. इससे पहले जैसे ही वह बाहर निकले परिजनों और उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया. उनके बाहर निकलते ही समर्थकों ने ‘ आलमगीर आलम जिंदाबाद’ के नारों से पूरे परिसर को गूंजायमान कर दिया.
Also Read: 68 साल के बुजुर्ग पर 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार
The post जेल से बाहर आने के बाद क्या बोल गए झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, भावुक हुए परिजन और समर्थक appeared first on Naya Vichar.

