Hot News

केरल में जनता के हीरो वीडी सतीशन को पार्टी ने दिया सम्मान, 18 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

V D Satheesan : केरल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के दस दिन बाद केरल में मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा हो गई है. प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ की जीत से पहले तक वीडी सतीशन विपक्ष के नेता थे और उनकी छवि एक जुझारू, शालीन और जनता के लिए उपलब्ध नेता की रही है. उन्होंने प्रशासन को कई मुद्दों पर घेरा और उनकी नीतियों को लेकर आक्रामक रहे.

केरल में कांग्रेस को मजबूती दी

वीडी सतीशन केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने जनता के मुद्दों को समझा और उनसे जुड़े. वे हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते थे. उन्होंने पिछले 5 सालों में विधानसभा में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ आक्रामक रुख रखा और उन्हें भ्रष्टाचार और कई प्रशासनिक मुद्दों पर घेरा. सतीशन ने चुनाव से पहले यह कहा था कि अगर यूडीएफ 100 सीटें नहीं जीतता है, तो वे नेतृत्व छोड़ देंगे. चुनाव परिणाम सतीशन के अनुसार ही आए. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता यह मानते हैं कि केरल में यूडीएफ अगर जीता है, तो उसमें प्रमुख योगदान वीडी सतीशन का है. यही वजह है कि केरल के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए सड़क पर भी उतरे थे.उनके संघर्ष की वजह से पार्टी केरल में मजबूत हुई और पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंपने का निर्णय लेकर एक तरह से उनके कार्यों का सम्मान किया है.

प्रशासन में रहने का अनुभव नहीं होने के बाद भी दिखाई मैच्योरिटी

V-D-Satheesan
जुझारू नेता वीडी सतीशन

वीडी सतीशन 2001 से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन उनके पास प्रशासन में रहकर काम करने का अनुभव नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले ही यह कहकर अपनी मैच्योरिटी का परिचय दिया कि वह और अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करेंगे और नया केरल बनाएंगे. चुनाव अभियान के दौरान ही उन्होंने यह कहा था कि यूडीएफ गठबंधन की जीत होगी, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सतीशन को अपनी जीत का अनुमान पहले से ही हो गया था.

राहुल गांधी ने 2021 में सतीशन को बनाया था विपक्ष का नेता

2021 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस पार्टी हार गई थी, तब उस कठिन दौर में राहुल गांधी ने सतीशन को विपक्ष का नेता बनाया था. उस वक्त यह फैसला जोखिम भरा लग रहा था, लेकिन आज के समय में उस निर्णय की तारीफ हो रही है. अब पार्टी के भीतर उसे एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है.सतीशन के जमीनी स्तर के काम और स्थानीय मुद्दों पर लगातार ध्यान देने से संगठन और मतदाताओं का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है.

छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे

वीडी सतीशन ने छात्र आंदोलन से नेतृत्व की शुरुआत की थी और आज के दौर में वे केरल की सबसे मुखर आवाजों में से एक हैं.वीडी सतीशन ने खुद को रणनीतिक तौर पर कुशल नेता के रूप में स्थापित किया है, जो कानूनी समझ और नेतृत्वक चतुराई का संयोजन करते हुए हाल के वर्षों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को फिर से मजबूत करने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं.एर्नाकुलम जिले के नेट्टूर निवासी सतीशन की नेतृत्व में शुरुआती पकड़ एसएच कॉलेज थेवरा में छात्र नेतृत्व में सक्रियता के जरिये बनी और बाद में उन्होंने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं.

1996 में परवूर विधानसभा क्षेत्र से हार के साथ शुरू हुआ नेतृत्वक सफर

सतीशन का चुनावी सफर 1996 में परवूर विधानसभा क्षेत्र से एक हार के साथ शुरू हुआ, लेकिन उन्होंने इस असफलता को जल्द ही एक नये अवसर में बदल दिया. अपने अगले प्रयास में उन्होंने शानदार जीत हासिल की और इसके बाद लगातार इस सीट को बरकरार रखते हुए दो दशक से अधिक समय में मजबूत जमीनी पकड़ बनाई.पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण के निष्ठावान समर्थक रहे सतीशन ने परवूर से 2006, 2011, 2016 और 2021 में लगातार जीत दर्ज की. इस प्रकार विधानसभा की नेतृत्व में उनका 25 वर्षों से अधिक का सफर तय हुआ है.

ये भी पढ़ें : क्या है पीएम मोदी की 7 अपील का राज, जानिए विदेशी मुद्रा भंडार कब होता है प्रभावित?

The post केरल में जनता के हीरो वीडी सतीशन को पार्टी ने दिया सम्मान, 18 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top