Hot News

पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, फटाफट चेक करें आपके शहर का नया रेट 

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: देश में आज यानी 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का उछाल आया है. केंद्र प्रशासन के इस फैसले के बाद दिल्ली से लेकर पटना तक फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं. ग्लोबल लेवल पर जारी ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. 

क्या हैं आज पेट्रोल के नए रेट?

पश्चिम एशिया में तनाव और जलमार्गों में रुकावट के कारण इंटरनेशनल मार्केट में तेल महंगा हुआ है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये हो गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 106.68 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर  आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) कुल बढ़ोत्तरी
लखनऊ   ₹97.55 ₹94.73 +₹2.82
नोएडा  ₹97.78 ₹94.74 +₹3.04
पटना  ₹108.55 ₹105.54 +₹3.01
भागलपुर   ₹109.98 ₹106.40 +₹3.58
दरभंगा   ₹109.36 ₹106.04 +₹3.32
गया   ₹109.26 ₹106.61 +₹2.65
मुजफ्फरपुर  ₹109.54 ₹105.98 +₹3.56
रांची  ₹100.84 ₹97.86 +₹2.98
देवघर  ₹100.63 ₹97.68 +₹2.95
धनबाद  ₹100.85 ₹98.17 +₹2.68
जमशेदपुर  ₹100.76 ₹98.31 +₹2.45
नई दिल्ली ₹97.77 ₹94.77 +₹3.00
मुंबई ₹106.68 ₹103.54 +₹3.14
कोलकाता ₹108.70 ₹105.45 +₹3.25
चेन्नई ₹103.67 ₹100.80 +₹2.87
बेंगलुरु ₹106.21 ₹102.96 +₹3.25
गुरुग्राम  ₹98.47 ₹95.30 +₹3.17
भोपाल ₹109.71 ₹106.41 +₹3.30

डीजल की कीमतों में कितनी लगी आग?

पेट्रोल की तरह ही डीजल के दामों में भी आज 3 रुपये की बढ़त देखी गई है. दिल्ली में अब एक लीटर डीजल 90.67 रुपये में मिल रहा है. चूंकि माल ढुलाई के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है, इसलिए आने वाले दिनों में फल और सब्जियों की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है. 

डीजल रेट टेबल:

शहर (राज्य) आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) कुल बढ़ोत्तरी
लखनऊ   ₹90.82 ₹87.86 +₹2.96
नोएडा   ₹91.02 ₹87.81 +₹3.21
पटना   ₹94.63 ₹91.78 +₹2.85
भागलपुर  ₹95.95 ₹92.57 +₹3.38
दरभंगा  ₹95.37 ₹92.23 +₹3.14
गया  ₹95.29 ₹92.78 +₹2.51
मुजफ्फरपुर   ₹95.53 ₹92.17 +₹3.36
रांची   ₹95.76 ₹92.62 +₹3.14
देवघर   ₹95.54 ₹92.39 +₹3.15
धनबाद  ₹95.76 ₹92.93 +₹2.83
जमशेदपुर  ₹95.68 ₹93.05 +₹2.63
नई दिल्ली ₹90.67 ₹87.67 +₹3.00
मुंबई ₹93.14 ₹90.03 +₹3.11
कोलकाता ₹95.13 ₹92.02 +₹3.11
चेन्नई ₹95.25 ₹92.39 +₹2.86
बेंगलुरु ₹94.10 ₹90.99 +₹3.11
गुरुग्राम  ₹90.94 ₹87.77 +₹3.17
भोपाल ₹94.88 ₹91.80 +₹3.08

ये भी पढ़ें: महंगाई का डबल झटका, पेट्रोल के बाद अब 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी

The post पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, फटाफट चेक करें आपके शहर का नया रेट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top