Tilak Varma : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. इस मैच को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत लिया. पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को मुंबई ने 19.5 ओवर में पूरा कर लिया. इस मैच में मुंबई के बैटर तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग से मुंबई को शानदार जीत दिलाई. तिलक ने शानदार पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 33 बॉल में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 75 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच घोषित किया गया.
दबाव में कूल रहने की कोशिश
मैच के बाद इंटरव्यू में जब तिलक वर्मा से पूछा गया कि क्या मैच फिनिश करके टीम को जीत दिलवाना अब आपकी आदत बनती जा रही है? इसपर तिलक ने कहा कि उन्हें मैच को अंत तक लेकर जाना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट स्पोर्ट्सने से उन्हें दबाव में शांत रह कर स्पोर्ट्सने का आत्मविश्वास मिला है. वे मैच को फिनिश करते हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है. तिलक ने कहा कि टीम को उम्मीद नहीं थी की पिच इतनी धीमी स्पोर्ट्सेगी. बल्लेबाजों के लिए शॉट स्पोर्ट्सना आसान नहीं था और इसी कारण से शुरुआती ओवरों में पंजाब की टीम भी संघर्ष करती दिखी. हालांकि बाद में अजमतुल्लाह उमरजई और विष्णु बिनोद ने तेज बल्लेबाजी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पंहुचा दिया.
यूजी भाई ने मेरा काम आसान कर दिया
तिलक वर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस की रणनीति मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की थी. तिलक ने बताया की उन्हें खुद पर भरोसा था की वह टीम को जीत दिला सकते हैं. उन्होंने कहा -मैं सिर्फ अपनी बेसिक बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था और सही मौके का इंतज़ार कर रहा था. मुझे विशवास था कि मैं मैच ख़त्म कर दूंगा. युजवेंद्र चहल की ओवर में आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर वर्मा ने कहा कि टाइमआउट के दौरान मैंने कोच से कहा था कि अगर एक ओवर मिल जाये तो मैच पूरी तरह से मुंबई की तरफ आ जायेगा. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा की वह एक ओवर ‘यूजी भाई’ ने दे दिया. तिलक ने कहा की उन्हें खुशी है कि वह टीम के लिए मैच ख़तम कर सके. तिलक वर्मा ने अपने साथी बल्लेबाज़ विल जैक्स की जम कर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विल जैक्स की पारी ने मैच का रुख बदल दिया.
(इनपुट : अरकम अब्दुल मन्नान)
ये भी पढ़ें : IPL Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल; देखें ताजा अंक तालिका
The post प्लेयर ऑफ दि मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है appeared first on Naya Vichar.

