Hot News

LSG vs CSK: खुद बाहर होकर लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी CSK

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ लखनऊ ने चेन्नई का स्पोर्ट्स बिगाड़ दिया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावरप्ले के दौरान ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद संजू सैमसन भी 20 रन बनाकर चलते बने. वहीं उर्विल पटेल भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

कार्तिक शर्मा का अर्धशतक

तीन विकेट गंवाने के बाद चौथे विकेट के लिए कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 44 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी हुई. 122 के स्कोर पर ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हो गए. इसी दौरान कार्तिक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. कार्तिक ने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के के सहारे 71 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. अंत में शिवम दुबे ने नाबाद 32 और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह ने 3, शाहबाज अहमद ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट चटकाए.

लखनऊ की ताबड़तोड़ शुरुआत

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. पहले पावरप्ले के दौरान लखनऊ ने 86 रन बनाए. इस दौरान मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. उसके बाद दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. लखनऊ की टीम ने 8वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया.

लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका 135 के स्कोर के पर लगा. जोश इंग्लिस 35 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं 135 के स्कोर पर ही दूसरा झटका लगा. मिचेल मार्श रन आउट के रूप में आउट हुए. मार्श 38 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी के दौरान मार्श ने 9 चौके और 7 छक्के लगाए.

The post LSG vs CSK: खुद बाहर होकर लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का स्पोर्ट्स, मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी CSK appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top