Hot News

IPL Points Table: प्लेऑफ की रेस में चेन्नई को झटका, लखनऊ की जीत से अंकतालिका में हलचल

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया. लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ लखनऊ ने चेन्नई की राह मुश्किल कर दी है. अब चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे, जबकि लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

इस मुकाबले में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है. चेन्नई 12 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स इस जीत के बावजूद 10वें स्थान पर ही बनी हुई है. यह लखनऊ की इस सीजन में चौथी जीत है.

आईपीएल 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
6 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.701

मुकाबले का हाल

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने 71, शिवम दुबे ने नाबाद 32, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25, संजू सैमसन ने 20 रन बनाए. लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते हुए आकाश सिंह ने 3 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. लखनऊ ने इस मुकाबले को 16.4 ओवर में जीता. जिसमें मिचेल मार्श ने 90, जोश इंग्लिस ने 35 और निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: खुद बाहर होकर लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का स्पोर्ट्स, मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी CSK

The post IPL Points Table: प्लेऑफ की रेस में चेन्नई को झटका, लखनऊ की जीत से अंकतालिका में हलचल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top