Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है. कई जिलों में गर्मी झेलनी पड़ रही है जबकि कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही. इस बीच आज मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 16 जिलों में ऑरेंज जबकि 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को किया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, इस दौरान बिजली भी गिर सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम में खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है. बिगड़े मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग मुख्य बोर्ड से निकाल देने की सलाह दी जा रही है, ताकि शॉर्ट-सर्किट से बचा जा सके.

कब हो सकती है मॉनसून की एंट्री?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, बिहार में मॉनसून इस साल तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है. जानकारी के मुताबिक, 12 से 15 जून के बीच आमतौर पर मॉनसून की एंट्री होती है. लेकिन इस बार 4 दिन पहले ही मॉनसून दस्तक दे सकता है. यानी कि 8 से 10 जून के बीच मॉनसून आ सकता है. मौसम विभाग की माने तो, केरल में मॉनसून 5 दिन पहले पहुंच सकता है.
किस जिले में कितना रहा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में दिन में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भभुआ में 41.3 डिग्री, डेहरी 4.1 डिग्री, पटना 37.1 डिग्री, गयाजी 37.6 डिग्री, भागलपुर 35.6 डिग्री, बाल्मिकीनगर 37 डिग्री, मोतिहारी 37.5 डिग्री, शेखपुरा 36.9 डिग्री, बक्सर 38.8 डिग्री और राजगीर में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया.
Also Read: बिहार में जमीन मामलों के निपटारे के लिए चलेगा बड़ा अभियान, 30 जून तक खत्म होंगे 48 हजार पेंडिंग केस
The post आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री appeared first on Naya Vichar.

