Hot News

नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन

NEET-UG 2026 : यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने नीट पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को जिम्मेदार ठहराते हुए,उसे मौजूदा रूप में खत्म करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. यूडीएफ ने संविधान के आर्टिकल 32 के तहत यह याचिका दाखिल की है. यूडीएफ एक रजिस्टर्ड संगठन है और उसने नीट परीक्षा को लेकर एनटीए पर भयानक विफलता का आरोप लगाया है. संगठन ने नीट परीक्षा सिस्टम में स्ट्रक्चरल सुधारों की मांग की है. वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने एनटीए पर प्रतिबंध की मांग करते हुए उसके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

दिल्ली में एक परीक्षार्थी ने की आत्महत्या, आप नेता सौरभ भारद्वाज परिवार से मिले

नीट परीक्षा रद्द होने पर दिल्ली की एक परीक्षार्थी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज उसके परिवार से मिले. उन्होंने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि वह परीक्षार्थी कई बार NEET एग्जाम दे चुकी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी. पिछले साल ही, वह सिर्फ चार मार्क्स से एडमिशन पाने से चूक गई थी. यह उसका आखिरी मौका था और सभी को यकीन था कि वह इस बार नीट की परीक्षा क्लियर कर लेगी. लेकिन, वह इस समाचार से बहुत सदमे में थी कि नीट एग्जाम का पेपर कैंसिल कर दिया गया. इस सदमे से टूटकर, उसने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन को देश के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहिए और उनसे ऐसे बड़े कदम न उठाने की अपील करनी चाहिए. साथ ही परीक्षार्थियों को यह भरोसा भी दिलाया जाए कि आगे से पेपर लीक की ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने दी जाएंगी. इसके अलावा, अभी जो कवर-अप की कोशिशें हो रही हैं, वह नहीं होना चाहिए. जिनकी गिरफ्तारी इस मामले में हुई है, वह भी कई सवाल खड़े करती है. जिन लोगों के संरक्षण में इस तरह का अपराध हो रहा है, उनके नाम सामने आने चाहिए.

3 मई को हुई थी नीट की परीक्षा

नीट की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने की आशंका के बाद 12 मई को परीक्षा स्थगित कर दी गई. 21 जून को परीक्षा फिर आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी व्यवस्था में जो कमी रही, उसकी पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. धर्मेंद्र प्रधान ने यह घोषणा भी की कि अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) होगी.

ये भी पढ़ें : उत्तर हिंदुस्तान में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश ; 26 को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

 हैदराबाद के विधायक ने PM मोदी से की अपील: राम मंदिर की तरह भोजशाला मंदिर भी बनवाएं

The post नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top