Hot News

भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट

Pakistan Hike Defense Budget: पाकिस्तान प्रशासन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है. जिसमें राजस्व में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. डॉन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 2026-27 के लिए रक्षा खर्च 2.66 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष में 2.56 लाख करोड़ रुपये है.

आईएमएफ ने 2026-27 में पाक की संघीय आय 17 लाख से अधिक रहने का लगाया अनुमान

रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने 2026-27 में पाकिस्तान की कुल संघीय आय 17.14 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये रहने का अनुमान लगाया है. यह मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक और करीब 13.5 प्रतिशत ज्यादा है.

केंद्र और प्रांतीय प्रशासनों के कुल खर्च को बढ़ाने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान ने केंद्र और प्रांतीय प्रशासनों के कुल खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.2 प्रतिशत तक बढ़ाकर 4.23 लाख करोड़ रुपये करने का वादा किया है. साथ ही जून 2027 तक केंद्र और प्रांतीय प्रशासनों के सभी भुगतानों को डिजिटल माध्यम से करने की योजना है.

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों को भी मजबूत करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान

आईएमएफ कार्यक्रम से जुड़े व्यापक सुधारों के तहत प्रशासन इस वर्ष के अंत तक सबसे अधिक भ्रष्टाचार प्रभावित 10 संस्थानों की पहचान कर उनका विस्तृत अध्ययन और लेखा जांच करेगी. प्रांतीय भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों को भी मजबूत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया फतह-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम

कौन है ISIS का आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी, जो अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया

The post भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top