Hot News

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Sunil Narine: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मुकाबले में शामिल होते ही सुनील नरेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो आईपीएल में 200 मैच स्पोर्ट्सने वाले विदेशी क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रहा यह मुकाबला नरेन का 200वां मुकाबला है. उन्होंने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वे इसी टीम के साथ हैं.

IPL में सबसे ज़्यादा मैच स्पोर्ट्सने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में नरेन के बाद कीरोन पोलार्ड का नाम आता है. पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए 189 IPL मैच स्पोर्ट्से और 69 विकेट लेने के साथ-साथ 3412 रन भी बनाए.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच स्पोर्ट्सने वाले विदेशी खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम(टीमें) मैच रन विकेट
सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स 200* 1820* 203*
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 189 3412 69
एबी डी विलियर्स दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 184 5162 0
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद 184 6565 0
ड्वोन ब्रावो मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस 161 1560 183
फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स 154 4773 0
डेविड मिलर पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स 150 3251 0
राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस 149* 620* 174*
शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स 145 3874 92
क्रिस गेल कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स 142 4965 18

KKR को तीन बार खितान जिताने में निभाई है अहम भूमिका

आईपीएल के पिछले 16 सालों में सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है. नरेन कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 126 पारियों में 1820 रन बनाए हैं. कोलकाता ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब पर कब्जा जमाया था.

यह भी पढ़ें: हसन अली मैदान पर हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर गए बाहर; लौटते ही बरपाया कहर

The post सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top